• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तीन माह में अपराधियों पर लगाए अंकुश : नायब सैनी

Writer D by Writer D
10/01/2025
in राजनीति, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
CM Nayab Saini

CM Nayab Saini

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ( CM Nayab Saini) ने कहा कि अपराधियों के विरूद्ध कार्रवाई करने के मामले में पुलिस को फ्री हैंड कर दिया गया है। पुलिस अधिकारी स्थिति के अनुसार निर्णय करते हुए कार्रवाई करेंगे। पुलिस अधिकारियों को अगले तीन माह के भीतर अपराधों पर अंकुश लगाने के साथ ही अपराधियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ( CM Nayab Saini) शुक्रवार को प्रदेश के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों, आईजी, डीजीआई व एडीजीपी स्तर के अधिकारियों की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 31 मार्च से पहले देश में बने तीन नये कानूनों को राज्य में पूरी तरह से लागू करने के आदेश दिए गए। बैठक में मुख्य सचिव डा. विवेक जोशी, मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, गृह सचिव डा. सुमिता मिश्रा, पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर और सीआईडी चीफ सौरभ सिंह समेत कई आलाधिकारी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ( CM Nayab Saini) ने साइबर व महिलाओं के प्रति अपराधों में आई कमी पर संतोष जताया और पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर की पीठ ठोंकी। उन्हाेंने पुलिस को साल 2025 में 70 प्रतिशत गांव और वार्डों को नशामुक्त बनाने का लक्ष्य भी दिया। करीब सात हजार गांवों में फिलहाल 3350 गांव और 876 वार्ड नशामुक्त होने का दावा किया गया है। उन्होंने नशे का अवैध कारोबार करने वालों के प्रति किसी तरह की नरमी नहीं बरतने के आदेश दिए। उन्हाेंने कहा कि ऐसे संगठित गिरोहों का सफाया करने के लिए काम करें।

मुख्यमंत्री ( CM Nayab Saini) ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि थानों में पीड़ित लोगों की एफआईआर दर्ज नहीं होती और जिनकी एफआईआर दर्ज हो जाती हैं, उन पर कार्रवाई नहीं होती। पुलिस की जांच भी कई-कई माह तक अधूरी पड़ी रहती हैं। एफआईआर दर्ज करने के बाद पीड़ितों को न्याय दिलाने तथा अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई की प्रक्रिया में तेजी लाने की जरूरत है।

उन्होंने आलाधिकारियों को कहा कि यदि किसी पुलिस वाले की बदमाशों के साथ सांठगांठ के प्रमाण मिले, तो उसे किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि अच्छा काम करने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सरकार सम्मानित करने का काम करेगी और सरकार की छवि खराब करने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होगी।

Tags: CM Nayab Saini
Previous Post

CM योगी ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर दिया कुंभ का निमंत्रण

Next Post

मुख्यमंत्री ने किया उत्तरायणी कौतिक मेले का भव्य शुभारंभ

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने कलेक्ट्रेट सभागार में की जिलास्तरीय समीक्षा बैठक, ‘योजना दीदी’ ई-पुस्तक का किया विमोचन

25/09/2026
उत्तराखंड

PMGSY ने पहाड़ जैसी जिंदगी को दी नई रफ्तार

25/09/2026
Main Slider

26 और 27 सितंबर को रेड अलर्ट के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, सुरक्षित रहेंः CM धामी

25/09/2026
उत्तराखंड

उत्तरकाशी में मुख्य सचिव ने हवाई पट्टी, कलेक्शन सेंटर और पीएम श्री कॉलेज का किया निरीक्षण

25/09/2026
उत्तराखंड

विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन के साथ उत्तराखंड को आगे बढ़ाना प्राथमिकता: मुख्यमंत्री धामी

25/09/2026
Next Post
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने किया उत्तरायणी कौतिक मेले का भव्य शुभारंभ

यह भी पढ़ें

Vanilla Oreo Ice Cream

बच्चों के लिए बनाएं वनीला ओरियो आइस्क्रीम

18/07/2025
terrorists encounter

पुलवामा में सुरक्षाबलों तथा आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, गोलीबारी जारी

02/04/2021

राष्ट्रपति के 4 हत्यारों को मुठभेड़ में पुलिस ने उतारा मौत के घाट, दो आरोपी अरेस्ट

08/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version