• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राष्ट्रपति के 4 हत्यारों को मुठभेड़ में पुलिस ने उतारा मौत के घाट, दो आरोपी अरेस्ट

Writer D by Writer D
08/07/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, क्राइम, ख़ास खबर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लैट‍िन अमेरिकी देश हैती के राष्‍ट्रपति जोवेनेल मोइसे के 4 हत्‍यारों को पुलिस ने भीषण मुठभेड़ में मौत के घाट उतार दिया है। पुलिस प्रमुख ने बताया कि दो हत्‍यारों को अरेस्‍ट भी किया गया है।

बताया जा रहा है कि इन हत्‍यारों ने तीन पुलिसवालों को बंधक बना लिया था। इससे पहले राष्ट्रपति जोवेनेल मोइसे के निजी आवास में कुछ अज्ञात लोगों के समूह ने खुद को अमेरिकी ड्रग एजेंसी का एजेंट बताकर मंगलवार देर रात हमला कर दिया और उनकी हत्या कर दी थी। इस कैरेबियाई देश में राष्‍ट्रपति की हत्‍या से और ज्‍यादा अव्‍यवस्‍था फैल गई है जो अमेरिकी महाद्वीप में सबसे गरीब देश है।

हैती में महंगाई बढ़ गई है और अक्‍सर गैंगवार, दंगे होते रहते हैं। जोवेनेल मोइसे ने तानाशाही से भरा शासन चलाने की कोशिश की। यही नहीं उन्‍होंने देश के संविधान को भी बदलने का प्रयास किया। अंतरिम पीएम क्‍लॉड जोसेफ ने मार्शल लॉ का ऐलान कर दिया है।

गर्भवती युवती मौत के बाद गर्भ में नहीं मिला बच्चा, ऑपरेशन के भी नहीं मिले निशान

जोसेफ ने देश में सभी उड़ानों को प्रतिबंधित कर दिया और सीमाओं को सील कर दिया है। वहीं, डोमिनिकन रिपब्लिक ने हैती की सीमा पर सुरक्षा के लिए अपनी सेना को तैनात कर दिया है। हैती के पुलिस प्रमुख लिऑन चार्ल्‍स ने बताया कि बुधवार को संदिग्‍ध हत्‍यारों ने तीन पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया था। इसके बाद पुलिस और हत्‍यारों के बीच में भीषण मुठभेड़ हुई। इसमें सभी पुलिसकर्मियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। उन्‍होंने बताया कि गोलीबारी में 4 हत्‍यारे मारे गए और दो को अरेस्‍ट कर लिया गया है। यह अभी स्‍पष्‍ट नहीं हो पाया है कि कितने और फरार हैं।

अंतरिम प्रधानमंत्री क्लॉड जोसेफ ने बताया कि इस हमले में मोइसे की पत्नी एवं प्रथम महिला मार्टिनी मोइसे को गोली लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती हैं। जोसेफ ने इस ‘घृणित, अमानवीय एवं नृशंस हरकत’ की निंदा की और कहा कि हैती की नैशनल पुलिस और अन्य अधिकारियों ने कैरेबियाई देश में स्थिति पर नियंत्रण बनाया हुआ है।

उन्होंने कहा, ‘लोकतंत्र और गणराज्य की जीत होगी।’ मंगलवार देर रात यह हत्या देश में गहराते राजनीतिक एवं आर्थिक स्थिरता के संकट तथा गिरोह हिंसा बढ़ जाने के बीच हुई। मोइसे के शासन में 1.1 करोड़ से अधिक आबादी वाले देश में निरंतर अस्थिरता एवं गुस्सा बढ़ रहा था।

Tags: crime newsinternational Newsjovenel moise
Previous Post

गर्भवती युवती मौत के बाद गर्भ में नहीं मिला बच्चा, ऑपरेशन के भी नहीं मिले निशान

Next Post

सलमान खान और उनकी बहन अलवीरा के खिलाफ पुलिस ने भेजा समन, लगा ये आरोप

Writer D

Writer D

Related Posts

Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर केस: SIT को 15 दिन का एक्सटेंशन, अब इस दिन रिपोर्ट होगी पेश

01/07/2026
Afganistan Airstrike
अंतर्राष्ट्रीय

अफगानिस्तान की जवाबी कार्रवाई, पाकिस्तान में ISIS ठिकानों पर हवाई हमला

01/07/2026
CM Yogi congratulated Akhilesh on his birthday
Main Slider

CM योगी ने अखिलेश को जन्मदिन पर दी बधाई, आरोग्य और दीर्घायु की कामना की

01/07/2026
Dahi Paratha
Main Slider

ब्रेकफास्ट को बनाना है टेस्टी और हेल्दी, ट्राई करें ये लजीज डिश

01/07/2026
Upper Lip Hair
Main Slider

इन घरेलू नुस्खों से पाएं चेहरे के अनचाहे बालो से छुटकारा

01/07/2026
Next Post

सलमान खान और उनकी बहन अलवीरा के खिलाफ पुलिस ने भेजा समन, लगा ये आरोप

यह भी पढ़ें

Use of amchur

अमचूर से स्वाद ही नहीं त्वचा को मिलेगी खूबसूरती

10/12/2025
gamblers arrested

होली पर जुआ खेलते पांच जुआरियों को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

29/03/2021
kajol

जल्द ही आने वाली है काजोल की नई फिल्म त्रिभंगा, टीजर रिलीज

02/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version