• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

निकाय चुनाव में करारी हार पर मंथन करेगी BSP, मायावती ने बुलाई आपात बैठक

Writer D by Writer D
15/05/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Mayawati

Mayawati

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। बसपा (BSP) सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने यूपी के निकाय चुनाव (Nikay Chunav) में पार्टी की करारी हार की समीक्षा करने के लिए लखनऊ स्थित बसपा कार्यालय में 18 मई को आपात बैठक बुलाई है।

इस बैठक में सभी बड़े नेताओं और पदाधिकारियों को शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। मायावती (Mayawati)  इस बैठक में यूपी निकाय चुनाव (Nikay Chunav) में बसपा  की करारी हार पर मंथन करेंगी। प्रदेश के 17 नगर निगमों में बसपा एक पर भी जीत हासिल नहीं कर पाई है। वहीं, 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में भी सिर्फ एक ही विधायक जीत दर्ज कर सका था। प्रदेश के सभी 17 नगर निगमों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है।

यूपी निकाय चुनाव (Nikay Chunav) में बहुजन समाज पार्टी के सारे दांव पेंच फेल हो गए। पिछले चुनाव में मेरठ और अलीगढ़ मेयर की कुर्सी भी हाथ से निकल गई। बता दें कि इस चुनाव में 17 मेयर प्रत्याशियों में से 15 तो अपनी जमानत ही जब्त करवा बैठे हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यूपी में बहुजन समाज पार्टी की स्थिति कैसी होती जा रही है?

राजनीतिक जानकार मानते हैं कि अगर मायावती  (Mayawati) ने अपनी राजनीति नहीं बदली तो यह पार्टी कहीं की नहीं बचेगी। उनका मानना है कि पार्टी का प्रदर्शन चुनाव दर चुनाव खराब ही होता जा रहा है। नगर निकाय में पार्टी के बदतर प्रदर्शन को लेकर अब बहुजन समाज पार्टी के मुखिया अपने कई नेताओं पर कार्रवाई कर सकती हैं।

बहुजन समाज पार्टी ने उत्तर प्रदेश में सभी 17 नगर निगम में चुनाव लड़ा था। सभी 17 सीटों पर मेयर प्रत्याशी उतारे थे। इस बार बीएसपी मुखिया मायावती  (Mayawati)  ने अपनी रणनीति में बदलाव करते हुए ब्राह्मणों को दरकिनार कर दलित-मुस्लिम कांबिनेशन बनाया था। 17 में से 11 मेयर प्रत्याशी मुस्लिम ही थे। शेष दलित और पिछड़ा वर्ग से, लेकिन जनता को मायावती का यह प्रयोग बिल्कुल भी रास नहीं आया। हश्र ये हुआ कि जब चुनाव परिणाम आए तो 17 महापौर प्रत्याशियों में से मायावती की पार्टी के 15 प्रत्याशी अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए। दो प्रत्याशी किसी तरह भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को टक्कर देने में सफल हुए। नगर पालिका और नगर पंचायत में भी बहुजन समाज पार्टी का प्रदर्शन दोयम दर्जे का रहा।

दिल्ली बोर्ड का 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की ही बात कर ली जाए तो यहां पर भी मायावती  (Mayawati) ने शाहीन बानो को मेयर प्रत्याशी बनाया था। उम्मीद जताई जा रही थी मुस्लिम कैंडिडेट देने से लखनऊ के ज्यादातर मुस्लिम शाहीन बानो को समर्थन देंगे, लेकिन नतीजों में ऐसा कुछ नहीं दिखा। भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के महापौर प्रत्याशी की तुलना में बहुजन समाज पार्टी को काफी कम वोट मिले। ऐसे में मायावती का यह प्रयोग पूरी तरह असफल ही कहा जाएगा। इसके अलावा राजधानी लखनऊ बीएसपी का एक पार्षद निर्वाचित हुआ है।

Tags: Lucknow Newsmayawatinikay chunavnikay chunav result
Previous Post

सीएम धामी ने काशीपुर को दी सौगात, करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

Next Post

मानव के उद्धार की कथा है श्रीमद्भागवत महापुराण: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Ek Ped Guru ke Naam
उत्तर प्रदेश

शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

04/09/2026
Swatantra Bhardwaj was detained in Bulandshahr.
उत्तर प्रदेश

जंतर-मंतर मारपीट मामले में कार्रवाई, स्वतंत्र भारद्वाज बुलंदशहर से हिरासत में लिया गया

04/09/2026
Lucknow Drug Racket Busted
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में एएनटीएफ-एफएसडीए की संयुक्त कार्रवाई से नशीली दवाओं के संगठित कारोबार का खुलासा

04/09/2026
Water level of the Mandakini river recedes in Chitrakoot.
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट में घटा मंदाकिनी का जलस्तर, 688 लोगों का रेस्क्यू, सीएम योगी के निर्देश पर राहत-बचाव अभियान जारी

04/09/2026
उत्तर प्रदेश

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को नई रफ्तार, महिला स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम : केशव मौर्य

04/09/2026
Next Post
CM Yogi

मानव के उद्धार की कथा है श्रीमद्भागवत महापुराण: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

कोरोना भी नहीं रोक पाया गुलाबी मीनाकारी कारीगरों के हाथ

27/01/2022
Father's Day

सालों से वेंटिलेटर और ऑक्सीज़न के सहारे है पिता, बच्चों ने इस अंदाजा में मनाया Father’s Day

20/06/2021
Life Imprisonment

हत्या के मामले में दो को उम्रकैद

27/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version