• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर के परिवार की प्रधानी पर संकट, पुश्तैनी सीट OBC के लिए रिजर्व

Writer D by Writer D
05/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, उन्नाव, ख़ास खबर, राजनीति
0
Kuldeep Sengar

kuldeep sengar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत माखी रेप के दोषी पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर के चलते सुर्खियों में रही है। इसी माखी गांव के प्रधानी से कुलदीप सेंगर ने अपना सियासी सफर शुरू किया था। इस सीट पर सेंगर परिवार का ही लंबे समय से कब्जा रहा है और मौजूदा समय में कुलदीप सेंगर के छोटे भाई की पत्नी प्रधान है। हालांकि, इस बार के पंचायत चुनाव में माखी गांव ओबीसी के लिए आरक्षित हो गई है, जिसके चलते माना जा रहा है पहली बार माखी गांव का प्रधान सेंगर परिवार के मनमाफिक नहीं बन पाएगा। वहीं, कुलदीप सेंगर की पत्नी जिस जिला पंचायत सीट से जीतकर अध्यक्ष बनी थी, वह सीट भी इस बार अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हो गई है।

बता दें कि दो साल पहले माखी गांव तब चर्चा में आया था, जब बीजेपी के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के ऊपर दुष्कर्म के आरोप लगे थे। इस मामले में उसे उम्रकैद हो चुकी है और वो तिहाड़ जेल में सजा काट रहे हैं। मूल रूप से फतेहपुर के रहने वाले कुलदीप सेंगर की माखी गांव ननिहाल है। सेंगर ने यहां की ग्राम प्रधानी से अपनी सियासी पारी का आगाज किया था और फिर राजनीति की बुलंदियों पर चढ़ते गए, लेकिन किशोरी से दुष्कर्म करने के मामले में नाम आने के बाद उनकी सारी सियासत बर्बाद हो गई है और अब उनके राजनीतिक वर्चस्व वाली ग्राम पंचायत भी खिसकती दिख रही है।

नेपाल पुलिस ने झड़प के बाद की फायरिंग, एक भारतीय की मौत, दो लापता

कुलदीप सेंगर के नाना बाबू वीरेंद्र सिंह माखी गांव के 36 साल तक प्रधान रहे। वीरेंद्र सिंह के निधन के बाद 1987-88 में कुलदीप सेंगर प्रधान बने। 2000 से 2010 तक कुलदीप सेंगर की मां चुन्नी देवी प्रधान रहीं। मौजूदा समय में कुलदीप के छोटे भाई अतुल सिंह की पत्नी अर्चना सिंह निवर्तमान प्रधान हैं,  लेकिन इस बार माखी ग्राम पंचायत पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हुई है।

ग्रामीणों में चर्चा है कि यह पहला मौका होगा जब प्रधान सेंगर परिवार के मनमाफिक नही होगा। इससे पहले दो बार यह सीट आरक्षित हुई है, लेकिन गांव का प्रधान उनके मर्जी के मुताबिक बना था। हालांकि, अब वो पहले की तरह सियासी रूप से ताकतवर नहीं हैं और साथ ही जेल में है। ऐसे में गांव की सियासत को प्रभावित करना बहुत ही मुश्किल है। सीट ओबीसी होने के चलते अब उनके परिवार के बाहर का प्रधान चुना जाना तय है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव, चेक करें अपने शहर के रेट

वहीं, 2015 में हुए जिला पंचायत चुनाव में अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज होने के लिए कुलदीप सेंगर ने अपनी पत्नी को चुनाव मैदान में उतारा गया था, लेकिन इस बार भी सीट खतरे में पड़ गई है। पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर की पत्नी व निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष संगीता सेंगर उन्नाव की मियागंज तृतीय से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीतकर जिले के प्रथम नागरिक बनी थी।

इस बार के पंचायत चुनाव में कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी की मियागंज तृतीय जिला पंचायत सदस्य की सीट अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित कर दी गई है, जिसके चलते वो यहां से चुनाव नहीं लड़ पाएंगी। ऐसे में उन्हें भी अपने लिए नई सीट तलाशनी पड़ेगी। फिलहाल कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी सुमेरपुर ब्लाक क्षेत्र के अनारक्षित सीट से चुनाव मैदान में आने की जोरदार चर्चा है। इसके अलावा बांगरमऊ, मियागंज और सरोसी सीट की भी चर्चा है।

Tags: kuldeep sengarup newsUP Panchayat electionUP Political News
Previous Post

नेपाल पुलिस ने झड़प के बाद की फायरिंग, एक भारतीय की मौत, दो लापता

Next Post

आजम खान के बेटे अब्दुल्ला की बढ़ी मुश्किलें, गलत जन्मतिथि मामले में दर्ज हुई FIR

Writer D

Writer D

Related Posts

Dandruff
Main Slider

डैंड्रफ का होगा काम तमाम, बालों में लगाएं बस ये एक चीज

30/05/2026
sensitive skin
Main Slider

सेंसिटिव स्किन पर न लगाएं ये चीजें, डैमेज हो सकती है त्वचा

30/05/2026
Ants
Main Slider

चीटियों को घर से भगाने के लिए करें ये समाधान

30/05/2026
Dark Neck
फैशन/शैली

काली गर्दन दूसरों के आगे करती है शर्मिंदा, तो ऐसे पाएं छुटकारा

30/05/2026
Nausena Shaurya Vatika
उत्तर प्रदेश

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण 30 मई को, मुख्यमंत्री योगी व रक्षा मंत्री करेंगे लोकार्पण

29/05/2026
Next Post
Abdullah Azam

आजम खान के बेटे अब्दुल्ला की बढ़ी मुश्किलें, गलत जन्मतिथि मामले में दर्ज हुई FIR

यह भी पढ़ें

उप्र सहकारी ग्राम्य विकास बैंक की शाखाओं का निर्वाचन हो स्थगित : शिवपाल

21/08/2020
Kangana Ranaut-Chirag Paswan

‘… गले लगाया’, संसद की सीढ़ियों पर दिखी कंगना रनौत और चिराग पासवान की दोस्ती

27/06/2024
Electrocution

करंट की चपेट में आकर दुकानदार की मौत

17/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version