• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तिहाड़ जेल में खूनी गैंगवार, कुख्यात बदमाश टिल्लू ताजपुरिया की हत्या

Writer D by Writer D
02/05/2023
in क्राइम, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Tillu Tajpuria

Tillu Tajpuria

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दिल्ली। तिहाड़ जेल (Tihar Jail) में बंद कुख्यात बदमाश टिल्लू ताजपुरिया (Tillu Tajpuria ) उर्फ सुनील मान की हत्या हो गई है। मंगलवार की सुबह जेल में बंद एक बदमाश ने लोहे की ग्रिल उखाड़ कर उस पर हमला बोल दिया। बदमाश ने लोहे की छड़ को टिल्लू के पेट में घोंप दिया। इस हमले में वह बुरी तरीके से जख्मी हो गया। जेल कर्मियों ने उसे आनन-फानन में दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, सुबह साढ़े छह बजे डीडीयू अस्पताल में टिल्लू ताजपुरिया (Tillu Tajpuria ) की मौत हुई है। जिस बदमाश ने टिल्लू पर हमला बोला है, उसका नाम योगेश टुंडा है। इस हमले में योगेश के साथियों ने भी उसका सहयोग किया। हालांकि, पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुट गई है। टिल्लू ताजपुरिया पर हत्या सहित कई अपराध के मामले दर्ज हैं।

बेहोशी की हालत में टिल्लू (Tillu Tajpuria ) अस्पताल लाया गया

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आज सुबह ऐसी सूचना मिली थी कि जेल के दो लोग जख्मी हुए हैं। उन्हें डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। टिल्लू को बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया था। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, हमले में जख्मी रोहित का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया है कि वह खतरे से बाहर है। तिहाड़ में हाई रिस्क वार्ड में टिल्लू ताजपुरिया बंद था। 4 कैदियों ने उस पर अचानक हमला किया है, जिनके नाम दीपक तीतर ,योगेश टुंडा ,राजेश और रियाज खान हैं। इन सभी अपराधियों का जितेंद्र गोगी गैंग से कनेक्शन है। चारों अपराधी तिहाड़ जेल के पहली मंजिल पर बंद थे, वहीं टिल्लू ग्राउंड फ्लोर स्थित सेल में बंद था।

गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की हत्या में टिल्लू का नाम आया सामने

पुलिस के मुताबिक,रोहिणी कोर्ट के अंदर कोर्ट रूम में गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की हत्या में टिल्लू का हाथ था।इस दौरान दिल्ली पुलिस ने एक एनकाउंटर में टिल्लू गैंग के दो शूटरों को मार गिराया था। जितेंद्र गोगी और टिल्लू ताजपुरिया की कॉलेज के जमाने से दुश्मनी थी, वह एक-दूसरे पर हमले की फिराक में लगे रहते थे। गैंगवार में अबतक दोनों गैंग के दर्जनों लोग जान गंवा चुके हैं।

Tags: delhi newsNational newstihar jailTillu Tajpuria
Previous Post

इस दिन पड़ेगा साल का पहला चंद्रग्रहण, गर्भवती महिलाएं इन बातों का रखें ध्यान

Next Post

आग का कहर, चार बहनों की जिंदा जलकर मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन

12/07/2026
cm dhami
उत्तराखंड

देहरादून में शुरू हुआ छठा ‘लोक संवर्धन पर्व’, धामी-रिजिजू ने किया शुभारंभ

11/07/2026
CM Dhami's instructions showed immediate effect
उत्तराखंड

सीएम धामी के निर्देश का दिखा त्वरित असर, ज्ञापन देने वाली महिला को शाम तक मिली सिलाई मशीन

11/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

सर्वाधिक कार्यकाल पूरा करने पर विभिन्न संगठनों ने सीएम धामी का किया अभिनंदन

11/07/2026
cm dhami
उत्तराखंड

सर्वाधिक कार्यकाल पूरा करने पर पूर्व विधायकों ने सीएम धामी को दी बधाई

11/07/2026
Next Post
A huge fire broke out in a 24-storey building

आग का कहर, चार बहनों की जिंदा जलकर मौत

यह भी पढ़ें

Flowers were showered on the first Amrit Snan

अमृत स्नान पर भी श्रद्धालुओं पर हुई पुष्पवर्षा, लगे जयकारे

14/01/2025
Ratanlal Kataria

केन्द्रीय राज्यमंत्री का विवादित बयान, कहा- काले झंडे ही दिखाने थे तो कहीं और मर लेते

02/12/2020
Ashok Saraf

इस स्टार को मिलेगा महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार, सीएम एकनाथ शिंदे ने ने की घोषणा

31/01/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version