• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डिजाइन पर खर्च होते हैं करोड़ों रुपये, क्या कॉपी कर के नहीं बना सकते दूसरी कार?

Desk by Desk
27/12/2025
in Tech/Gadgets
0
डिजाइन पर क्यों खर्च होते हैं करोड़ों रुपये, क्या नकल कर नहीं बना सकते दूसरी कार?
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कार (Cars) खरीदते समय सबसे पहले जो चीज लोगों का ध्यान खींचती है, वह उसका डिजाइन है. गाड़ी कितनी खूबसूरत दिखती है, कितनी मॉडर्न लगती है और भीड़ से कितनी अलग नजर आती है. ये सभी बातें ग्राहक के फैसले पर असर डालती हैं. यही वजह है कि कार कंपनियां डिजाइन पर करोड़ों, बल्कि कई बार हजारों करोड़ रुपये तक खर्च करती हैं.

कार का डिजाइन सिर्फ बाहर की बॉडी तक सीमित नहीं होता. इसमें एक्सटीरियर, इंटीरियर, एयरोडायनामिक्स, सेफ्टी, एर्गोनॉमिक्स और मटीरियल इंजीनियरिंग सब कुछ शामिल है. एक नई कार के डिजाइन में कई साल लगते हैं. ऑटो इंडस्ट्री से जुड़े आंकड़ों के मुताबिक, एक बिल्कुल नए मॉडल को डिजाइन और डेवलप करने में 4 से 6 साल का समय लगता है. करोड़ों खर्च भी होते हैं. इसमें डिजाइन स्टूडियो, क्ले मॉडल, कंप्यूटर सिमुलेशन, क्रैश टेस्ट और प्रोटोटाइप पर होने वाला खर्च शामिल होता है.

डिजाइन ही ब्रांड पहचान

किसी भी कार ब्रांड (Cars Brands) की एक अलग पहचान होती है. जैसे BMW की किडनी ग्रिल, Mercedes का थ्री-पॉइंट स्टार और Tata Motors की नई डिजाइन लैंग्वेज. कंपनियां चाहती हैं कि उनकी कार को दूर से देखकर ही पहचाना जा सके. यही ब्रांड वैल्यू आगे चलकर बिक्री और मुनाफे में बदलती है.

कॉपी क्यों नहीं कर सकती कंपनियां?

बड़ा सवाल ये है कि कंपनियां कार के डिजाइन (Cars Design) करोड़ों रुपए खर्च क्यों करती हैं? क्या कोई छोटी कंपनी बड़ी कंपनी की कार को कॉपी नहीं कर सकती है? इसका सबसे बड़ा कारण है डिजाइन पेटेंट और इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी (IP) कानून. कार के डिजाइन, बॉडी शेप, हेडलैंप, टेललैंप और कई इंटीरियर एलिमेंट्स को कानूनी सुरक्षा मिलती है. अगर कोई कंपनी किसी दूसरी कार का डिजाइन कॉपी करती है, तो उस पर भारी जुर्माना लग सकता है या कार की बिक्री तक रुक सकती है. दुनिया भर में कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां डिजाइन कॉपी को लेकर कंपनियों के बीच कानूनी लड़ाई हुई है.

डिजाइन पेटेंट कराती हैं कंपनियां

कोई भी कंपनी जब कार (Cars) बनाती है तो उसका डिजाइन पेटेंट कराती है. भारत में कार का डिज़ाइन भारतीय पेटेंट कार्यालय में पेटेंट और डिज़ाइन के लिए आवेदन करके सुरक्षित किया जाता है. इसके अलावा अगर कोई कंपनी अन्य देश में कार लॉन्च करना चाहती है तो वहां भी उसे डिजाइन को पेटेंट कराना होता है.

सेफ्टी और टेक्नोलॉजी भी बड़ी वजह

आज की कारें (Cars) सिर्फ दिखने के लिए नहीं बनतीं, बल्कि उन्हें सेफ्टी नॉर्म्स पर भी खरा उतरना होता है. क्रैश सेफ्टी, पैदल यात्री सुरक्षा और एयरोडायनामिक्स इन सबका सीधा असर डिजाइन पर पड़ता है. किसी दूसरी कार की नकल करने से जरूरी नहीं कि वह डिजाइन आपकी कार के प्लेटफॉर्म और सेफ्टी स्ट्रक्चर पर फिट बैठे. इसके अलावा डिजाइन ब्रांड की पहचान, ग्राहक का भरोसा और सेफ्टी का आधार बनता है. कानूनी नियम, टेक्नोलॉजी और ब्रांड वैल्यू की वजह से कंपनियां खुलकर किसी दूसरी कार की कॉपी नहीं कर सकतीं. यही कारण है कि हर बड़ी कार कंपनी अपनी अलग डिजाइन लैंग्वेज बनाने में सालों और अरबों रुपये निवेश करती है.

Tags: carCar Design
Previous Post

पाकिस्तानी ‘तरस रहे’… इस मामले में भारत देता है ‘मात’

Next Post

नए अवतार में इतनी बदलेगी ये EV? देखें डिजाइन से लेकर रेंज तक सारे अपडेट

Desk

Desk

Related Posts

Telegram
Tech/Gadgets

केंद्र का Telegram को अल्टीमेटम, पायरेसी पर कार्रवाई कर 15 दिन में दें रिपोर्ट

04/07/2026
नए लुक में लॉन्च हुई Mahindra की धांसू इलेक्ट्रिक कार, 656 किमी है रेंज
Tech/Gadgets

नए अवतार में आई Mahindra की EV, एक चार्ज में चलेगी 656 किमी

03/07/2026
कार खरीदते समय न हों कंफ्यूज, आसान भाषा में समझिए FWD, RWD, AWD और 4×4 का फर्क
Tech/Gadgets

नई कार लेने जा रहे हैं? पहले समझिए FWD, RWD, AWD और 4×4

03/07/2026
क्या बड़े चार्जर से फोन चार्ज करने पर जल्दी होगा काम, यहां है आपके सवाल का जवाब
Tech/Gadgets

बड़े चार्जर से फोन होगा फास्ट चार्ज या नहीं? यहां दूर करें कन्फ्यूजन

03/07/2026
WhatsApp के बाद अब Telegram और Signal को नोटिस, यूजरनेम फीचर पर सरकार की ‘पैनी नजर’
Tech/Gadgets

WhatsApp के बाद Telegram-Signal की बढ़ीं मुश्किलें, यूजरनेम फीचर पर सरकार का शिकंजा

03/07/2026
Next Post
नए अवतार में इतनी बदलेगी टाटा Punch EV? डिजाइन से लेकर रेंज तक में होगा बदलाव

नए अवतार में इतनी बदलेगी ये EV? देखें डिजाइन से लेकर रेंज तक सारे अपडेट

यह भी पढ़ें

वैष्णो देवी हादसे में एक ही मोहल्ले के दो घरों का बुझ गया चिराग, मचा कोहराम

01/01/2022
CM Yogi

हर जिले में बनाएंगे 100 बेडेड आयुष वेलनेस सेंटर : सीएम योगी

01/07/2025
Transfer

यूपी में 13 पुलिस उपाधीक्षकों के हुए तबादले, देखें पूरी सूची

08/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version