• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बांके बिहारी दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की सुनामी, वृंदावन हुआ जाम

Writer D by Writer D
10/03/2024
in उत्तर प्रदेश, मथुरा
0
Banke Bihari

Banke Bihari Darshan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा। श्रीबांकेबिहारी (Banke Bihari) मंदिर में शनिवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। लगातार दो दिन की छुट्टी होने से शनिवार को दिल्ली एनसीआर सहित विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने भीड़ के दबाव और धक्का-मुक्की के बीच आराध्य के मुश्किल से दर्शन किए। करीब चार लाख श्रद्धालु पहुंचे।

माह के दूसरे शनिवार और अगले दिन रविवार की छुट्टी होने से सुबह से ही लाखों की संख्या में श्रद्धालु बांकेबिहारी (Banke Bihari) के दर्शन करने के लिए वृंदावन आए। श्रीबांकेबिहारी मंदिर के पट खुलने से पहले श्रद्धालुओं का सैलाब मंदिर मार्गों पर उमड़ पड़ा। पुलिस ने बैरियर लगाकर भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन उसके बावजूद बांकेबिहारी मंदिर से विद्यापीठ चौराहा तक 300 मीटर लंबी श्रद्धालुओं की लाइन लग गई।

दूसरी ओर भी जुगल घाट से लेकर मंदिर के गेट संख्या तीन तक श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहा। सुबह साढ़े आठ बजे पट खुलते ही श्रद्धालुओं का रेला मंदिर में प्रवेश कर गया। मंदिर के चौक, प्रवेश मार्ग और संकरी गलियों में पैर रखने की भी जगह नहीं रही। सबसे ज्यादा परेशानी छोटे बच्चों और बुजुर्ग श्रद्धालुओं को हुई। गाजियाबाद के राजनगर निवासी आराध्या और सोनल सिन्हा ने बताया कि वह वीकेंड में ठा. बांकेबिहारी के दर्शन करने आती हैं। पिछले कई माह की अपेक्षा शनिवार को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी। करीब दो घंटे में विद्यापीठ चौराहा से मंदिर पहुंच सके।

पितृ दोष से हैं परेशान हैं, तो घर में तुलसी के साथ लगाएं ये पौधे

बांकेबिहारी मंदिर के सह प्रबंधक उमेश सारस्वत ने बताया कि दो दिनों की लगातार छुट्टी हो जाने के कारण दिल्ली एनसीआर और आसपास के राज्यों से शनिवार को करीब चार लाख श्रद्धालुओं ने बांकेबिहारी के दर्शन किए। रविवार को भी ऐसी ही स्थिति रखने की संभावना है।

Tags: Banke Bihari Templemathura newsup news
Previous Post

26 साल की एडल्ट स्टार सोफिया लियोन का निधन

Next Post

क्रिस्टीना पिस्‍जकोवा बनी मिस वर्ल्ड 2024, टॉप 4 की रेस से बाहर हो गई थीं सिनी शेट्टी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

विकास के लिए प्रदेश का कोना-कोना मथ रहे मुख्यमंत्री योगी, अनवरत पांचवें महीने सहारनपुर पहुंचे

01/07/2026
VB-G Ram Ji Act implemented
उत्तर प्रदेश

वीबी-जी राम जी एक्ट लागू होने से यूपी के मजदूरों को हर रोज मिलेंगे न्यूनतम 300 रुपये

01/07/2026
Katarniaghat
उत्तर प्रदेश

पर्यटन सत्र 2025-26 में 12 हजार से अधिक पर्यटकों ने किया कतर्नियाघाट का दीदार

01/07/2026
CM Yogi launches 'Digi Rover' special campaign
उत्तर प्रदेश

तकनीक के माध्यम से भूमि की पैमाइश पहले की तुलना में अधिक सटीक, पारदर्शी और विश्वसनीय होगी : सीएम योगी

01/07/2026
yogi-modi
उत्तर प्रदेश

कानपुर-कबरई ग्रीनफील्ड हाईवे को मंजूरी मिलने पर सीएम योगी ने पीएम मोदी का जताया आभार

01/07/2026
Next Post
Khristina Piszkova

क्रिस्टीना पिस्‍जकोवा बनी मिस वर्ल्ड 2024, टॉप 4 की रेस से बाहर हो गई थीं सिनी शेट्टी

यह भी पढ़ें

Sourav Ganguly

सौरव गांगुली को हॉस्पिटल से मिला डिस्चार्ज, घर में रहेंगे आइसोलेट

31/12/2021
fake passport

अंतरराष्ट्रीय फर्जी पासपोर्ट व वीजा के रैकेट का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड समेत 5 गिरफ्तार

20/08/2022
UIDAI

क्या आपने अपने Aadhaar Card की हिस्ट्री चेक करी, जानें घर बैठे कैसे करें जांच

22/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version