• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘बाबा का ढाबा’ पर लगी ग्राहकों की भीड़, बुजुर्ग के चेहरे पर आई मुस्कान- देखें Video

Desk by Desk
08/10/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Baba Ka Dhaba

Baba Ka Dhaba

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

नई दिल्ली। सोशल मीडिया मीडिया आजकल आम लोगों के जीवन का हिस्सा बन चुका है और इसमें कितनी ताकत है। इसकी बानगी गुरुवार को दिल्ली के मालवीय नगर में देखने को मिली। दिल्ली के मालवीय नगर में एक बुजुर्ग शख्स अपनी पत्नी के साथ ढाबा चलाता है, जिसका नाम ‘बाबा का ढाबा’ है, लेकिन लॉकडाउन के बाद उनके ढाबे पर कोई खाना खाने नहीं आता था।

एक यूट्यूबर उनकी छोटी सी दुकान पर पहुंचा तो वह पूरी कहानी सुनाते हुए रो पड़े। इसके बाद सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया और देश से कई लोग उनकी मदद के लिए आगे आए। इनमें कई बड़े नाम भी शामिल हैं। वीडियो वायरल होने के कुछ ही घंटों बाद उनकी दुकान में खाना खाने के लिए लाइन लग गई। इतनी भीड़ को देख बुजुर्ग कपल के चेहरे पर मुस्कान आ गई। ट्विटर पर #BabaKaDhaba टॉप ट्रेंड कर रहा है। दिल्ली में लोग उनकी दुकान में लोग पहुंच रहे हैं और मदद कर रहे हैं।

https://twitter.com/VasundharaTankh/status/1313881005179064320

क्या है ढाबा खोलने की वजह?

कांता प्रसाद और बादामी देवी कई सालों से मालवीय नगर में अपनी छोटी सी दुकान लगाते हैं। दोनों की उम्र 80 वर्ष से ज्यादा है। कांता प्रसाद बताते हैं कि उनके दो बेटे और एक बेटी है। लेकिन तीनों में से कोई उनकी मदद नहीं करता है। वह सारा काम खुद ही करते हैं और ढाबा भी अकेले ही चलाते हैं।

कांता प्रसाद पत्नी की मदद से सारा काम करते हैं। वह सुबह 6 बजे आते हैं और 9 बजे तक पूरा खाना तैयार कर देते हैं। रात तक वह दुकान पर ही रहते हैं। लॉकडाउन के पहले लोग यहां खाना खाने आया करते थे, लेकिन लॉकडाउन के बाद उनकी दुकान पर कोई नहीं आता है। इतना कहकर वह रोने लगते हैं।

यूट्यूबर गौरव वासन ने इस बुजुर्ग जोड़े का वीडियो शेयर किया है। उनके चैनल ‘स्वाद ऑफिशियल’ पर 6 अक्टूबर को यह वीडियो डाला गया था, जहां से यह तेजी से वायरल हो गया। ट्विटर पर इस वीडियो को वसुंधरा नाम की यूजर ने भी 7 अक्टूबर को शेयर किया था। वहां से ट्विटर पर यह वीडियो वायरल हो गया।

 

वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करने वाले शख्स ने इस बुजुर्ग कपल के लिए आर्थिक मदद मांगी तो लोगों ने बढ़-चढ़कर दान किया। गुरुवार दोपहर बाद तक इस शख्स के खाते में 2 लाख रुपये से ज्यादा की डोनेशन आ चुकी थी। वीडियो वायरल करने वाले शख्स ने बुजर्ग कपल के साथ एक और वीडियो बनाकर फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है।

इस वीडियों में लोगोंं से अपील की गई है कि वे अब बुजर्ग कपल के लिए और डोनेशन न करें। उनके पास 2 लाख रुपये से ज्यादा की डोनेशन पहुंच गई है। वह इतने डोनेशन से काफी खुश हैं, इनसे उनकी जरूरतें आसानी से पूरी हो जाएंगी। साथ ही वीडियो में बुजुर्ग कपल ने लोगों से अपील की है वे किसी और जरूरतमंद की आर्थिक मदद करें।

.@RICHA_LAKHERA .@VasundharaTankh .@sohitmishra99 .@sakshijoshii .@RifatJawaid .@ShonakshiC .@TheDeshBhakt Visited "Baba Ka Dhaba" n hv done d needful to bring SMILE on their faces as promised. Will take care of them n I am starting a drive 2 take care of similarly placed people. pic.twitter.com/S9A94AmJxK

— Somnath Bharti सोमनाथ भारती (@attorneybharti) October 8, 2020

वीडियो देख आप नेता सोमनाथ भारती 8 अक्टूबर को बाबा का ढाबा में पहुंचे और बुजुर्ग कपल की मुस्कुराहट वाली तस्वीर शेयर की। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा कि बाबा का ढाबा पर पहुंचा और उनके चेहरे पर मुस्कान लाने में मदद की।

Tags: AAP Leader Somnath BhartiBaba Ka Dhabadelhielderly coupleFood Stall In DelhiHeartbreakingvideoLatest Metro NewsMalviya NagarMetro HeadlinesMetro NewsMetro News in Hindiviral newsviral news in hindiviral videoyoutube videoबाबा का ढाबाबाबा का ढाबा कहां पर हैमेट्रो
Previous Post

फर्रूखाबाद : आलू व्यवसायी ने गोली मारकर की आत्महत्या, कर्ज से था परेशान

Next Post

राहुल गांधी का पीएम पर हमला, कहा- सिर्फ अपनी इमेज की चिंता है सैनिकों की नहीं

Desk

Desk

Related Posts

Sattu ke laddu
Main Slider

मीठे के लिए है पर फेक्ट चोइस, स्वाद में भी लाजवाब

18/07/2026
Masala Papad
Main Slider

लंच या डिनर कभी भी बनाएं ये डिश, मिलेगा होटल वाला स्वाद

18/07/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

कांवड़ मेला-2026: उत्तराखंड समेत सात राज्यों ने बनाई संयुक्त रणनीति

17/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

उत्तराखंड में रेल विकास को मिली नई रफ्तार: सीएम धामी

17/07/2026
CM Dhami
Main Slider

बिना पर्ची-खर्ची 34 हजार युवाओं को मिली नौकरी, युवा अग्निवीर संवाद में बोले सीएम धामी

17/07/2026
Next Post
rahul gandhi

राहुल गांधी का पीएम पर हमला, कहा- सिर्फ अपनी इमेज की चिंता है सैनिकों की नहीं

यह भी पढ़ें

Maidan

अजय देवगन की फिल्म ”मैदान” ओटीटी पर हुई रिलीज

22/05/2024

नेपाल सीमा पर व्यापार और रोजगार बढ़ाने पर फोकस

27/04/2026
AK Sharma

पीएम मोदी युग़ पुरुष है, जिन्होंने देश की नींव को मजबूत किया: एके शर्मा

12/06/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version