• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अचानक गोरखनाथ मंदिर में उमड़ी महिलाओं की भीड़, बुलानी पड़ी पुलिस

Writer D by Writer D
15/10/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, गोरखपुर
0
Gorakhnath Temple

Gorakhnath Temple

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। यूपी के गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर (Gorakhnath Temple)  में कर्ज माफी की अफवाह के कारण महिलाओं की भीड़ लगने से अफरा-तफरी का मौहल बन गया। स्थिति ऐसी बनी कि पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा और महिलाओं को समझा-बुझा कर घर भेजना पड़ा। इस दौरान काफी देर तक मंदिर में अफरातफरी का माहौल रहा। अफवाह सुनकर मंदिर आईं महिलाएं सीएम कैंप कार्यालय तक जाने की जिद कर रही थीं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार किसी ने अफवाह फैला दी कि माइक्रो फाइनेंस कंपनियों से ली गई 3 हजार रुपये तक की ऋणमाफी के लिए मंदिर (Gorakhnath Temple) में फॉर्म भरे जा रहे है। फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख है। कर्जमाफी की बात सुनते ही कैम्पियरगंज, भटहट, धानी, संतकबीर नगर, निचलौल और फरेंदा से भारी संख्या में महिलाएं दिन में 12 बजे गोरखनाथ मंदिर पहुंच गईं।

मंदिर आई महिलाओं ने कहा कि माइक्रो फाइनेंस कंपनियों से उन्होंने 500 से 3000 रुपये तक का लोन ले रखा है। उन्होंने दावा किया कि रविवार को कुछ महिलाएं गोरखपुर आई थीं, जिनका कर्ज माफ हो रहा है। ऐसे में फॉर्म भरवाकर उनका भी कर्ज माफ किया जाए।

इधर, महिलाओं की भीड़ को गोरखनाथ पुलिस ने गेट पर ही रोक दिया। साथ ही उन्हें समझाने की कोशिश की कि कर्ज माफी के लिए यहां कोई फॉर्म नहीं भराया जा रहा है। लेकिन महिलाएं नहीं मानी और मंदिर में सीएम कैम्प कार्यालय जाने की जिद पर अड़ी रही।

पीड़ित परिवार बोला- सीएम साहब ने जो आश्वासन दिया, हमें उसी की जरूरत थी

भीड़ बेकाबू होता देख पुलिस ने लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट भी किया गया कि ऐसी कोई बात नहीं है। कर्ज माफी नहीं हो रहा है, आप सभी वापस घर लौट जाएं। लेकिन महिलाएं हिलने को तैयार नहीं थीं। महिलाओं का कहना था कि उनके गांवों में सूचना दी गई थी कि कर्ज माफ हो रहा है।

आखिरकार सीओ गोरखनाथ ने पहुंचकर फाइनेंस कम्पनी के अधिकारी से महिलाओं की बात कराई। तब जाकर करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने महिलाओं को समझा-बुझाकर वापस भेजा।

अब पुलिस जांच में जुटी है कि महिलाओं को फर्जी सूचना किसे दी। अगर किसी ने धोखाधड़ी की है तो उसके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की मानें तो कर्ज माफी की अफवाह महराजगंज जिले से उठी थी।

Tags: Gorakhnath Templegorakhpur newsup news
Previous Post

पीड़ित परिवार बोला- सीएम साहब ने जो आश्वासन दिया, हमें उसी की जरूरत थी

Next Post

राशन की कालाबाजारी पर योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई, बुलन्दशहर में कई अधिकारियों पर गिरी गाज

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

जेपीएनआईसी: अंधेरे से उजाले की ओर

12/10/2026
Main Slider

PM मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर CM धामी ने की गंगा आरती

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

परिवार और धनकुबेरों तक सिमटी सपा की राजनीति : मुख्यमंत्री योगी

12/10/2026
CM Yogi ki Pati
उत्तर प्रदेश

नवरात्र में नारी शक्ति की आराधना के साथ उसके सम्मान और सुरक्षा का संकल्प भी जरूरी: मुख्यमंत्री योगी

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में बिजली नहीं, बिल आता था, अब अन्नदाता किसान का बिल नहीं आता, बिजली आती है: मुख्यमंत्री

12/10/2026
Next Post
CM Yogi

राशन की कालाबाजारी पर योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई, बुलन्दशहर में कई अधिकारियों पर गिरी गाज

यह भी पढ़ें

upsc free coaching

यूपीएससी आईएएस और पीसीएस की फ्री कोचिंग का मिला मौका

07/11/2020
Dengue

डेंगू के डबल अटैक का कहर, इन जिलों में सबसे खतरनाक स्ट्रेन की दस्तक

25/09/2023
कांग्रेस नेता प्रदीप जैन

यह तानाशाहों की सरकार है जिसमें विरोध करने की इजाजत नहीं : प्रदीप जैन

28/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version