• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यह तानाशाहों की सरकार है जिसमें विरोध करने की इजाजत नहीं : प्रदीप जैन

Desk by Desk
28/09/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, झाँसी, राजनीति
0
कांग्रेस नेता प्रदीप जैन

कांग्रेस नेता प्रदीप जैन

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कृषि कानून को लेकर जारी देशव्यापी विरोध के बीच सोमवार को लखनऊ में ऐसे ही प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने निकलने से पहले ही घर में नजरबंद किये जाने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे सरकार के पागलपन का प्रतीक बताया है।

श्री जैन ने अपने और दूसरे कांग्रेसी नेताओं को घर में ही नजरबंद किये जाने के प्रशासन के कदम पर कड़ा विरोध जताते हुए सोमवार को कहा कि हमें किस कानून की, किस धारा के तहत नजरबंद किया गया है। हमें बतायें कि हमने किया क्या है। न तो हमने कोई विरोध प्रदर्शन किया और न ही किसी कानून का उल्लंघन फिर किस धारा के तहत हमें नजरबंद किया गया है। इस तरह के काम सरकार के पागलपन के ही प्रतीक हैं। हम किसान विरोधी कानून के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से लखनऊ में प्रदर्शन करने जा रहे थे और इसके बाद राज्यपाल को ज्ञापन सौंपना था लेकिन लखनऊ में प्रदर्शन तो दूर हमें झांसी में ही हमारे घर में निकलने से पहले ही ऐसे नजरबंद कर दिया गया जैसे हम कोई बड़े अपराधी हों। इस तरह की नजरबंदी से हमारी सामाजिक छवि को भी छूमिल करने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है और सबसे बड़ी बात है कि यह सब तब हो रहा है जब हमने अभी तक कुछ किया ही नहीं।

क्या ड्रग के मामले में फंसाने के लिए NCB ने ‘क्षितिज’ को किया मजबूर

उन्होंने केंद्र और प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि ऐसे कदम बताते हैं कि यह तानाशाहों की सरकार है जिसमें किसी तरह के विरोध की इजाजत नहीं दी जाती। विरोध की आवाज को दबाने के काम में पूरी सरकारी मशीनरी को झोंक दिया जाता है। यह नया कृषि कानून पूरी तरह से किसान विरोधी हैं और यह बात देश के अन्नदाता को भी समझ आती है ,यही वजह है कि पूरे देश में किसान इसके खिलाफ है । बिना बहस के इतने महत्वपूर्ण विधेयकों को जिस तरह से राज्यसभा में पास कराया गया उसकी बानगी इस सरकार से पहले किसी विधेयक को पारित कराने के लिए किसी दल की सरकार के समय देखने को नहीं मिली है।

बहराइच : ग्राम विकास अधिकारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

सरकार दावा करती है कि यह किसानों के हित में लाया गया कानून है तो देश भर का किसान इनके विरोध में सड़कों पर क्यों है इसका जवाब है इस सरकार के पास। न्यूनतम समर्थन मूल्य जो किसान को अपनी उपज को लेकर एक सामाजिक सुरक्षा मुहैया कराता है उसका जिक्र तक इस कानून में नहीं है । यदि किसान इसके जारी रहने की गारंटी सरकार से लिखित में चाहता है तो अन्नदाता के हित में ऐसा कर क्यों नहीं किया जाता । क्यों यह सरकार और इनके मुखिया मात्र मौखिक आश्वासन देने में लगे हैं। इनकी किस बात पर भरोसा किया जाएं इन्होंने काले धन की विदेशों से वापसी का दावा किया था ऐसा कुछ नहीं हुआ, ढाई करोड लोगों को रोजगार देने की बात कही थी आज आलम यह है कि सरकारी नौकरियों में भर्ती ही बंद की जा रही है,नोटबंदी से कोई बड़ा फायदा हुआ नहीं है तो ऐसे में जब इन्होंने अपनी कही किसी बात को पूरा नहीं किया तो इस नये आश्वासन को किसान कैसे मान लें। इनका एकमात्र छिपा एजेंडा जाति और धर्म के नाम पर लोगों को बांटे रखना और सरकारी संपत्तियों का निजीकरण कर लोगों की मेहनत की कमाई की लूट करना है।

रवि किशन बोले- ड्रग्स के खिलाफ आवाज उठाने पर मिली जान से मारने की धमकी

इस सरकार के समय राष्ट्रपति और राज्यपाल जैसे संवैधानिक पदों की गरिमा भी तार तार हुई हैं जिस किसान विधेयकों को लेकर देश में इतना विरोध हो रहा है लेकिन इनके कठपुतली राष्ट्रपति ने उन पर तुरंत ही हस्ताक्षर कर कानून बना दिया। उन्होंने एक बार भी आमजनता के इस जबरदस्त विरोध का संज्ञान लेते हुए पुनर्विचार की बात नहीं की जबकि प्रणव मुखर्जी ने राष्ट्रपति रहते हुए विवादित विधेयक को तीन तीन बार पुनर्विचार के लिए वापस भेजा था। अगर इनकी मंशा साफ है तो एमएसपी जारी रहने का प्रावधान यह कानून के तहत क्यों नहीं कर रहे हैं। यह बताता है कि चोर की दाढ़ी में तिनका है।

पारस छाबड़ा के लुक का ट्रोल्स ने उड़ाया मजाक, बोले- हमारा सस्ता रणवीर सिंह

यह किसान विरोधी कानून हैं और कांग्रेस इस मामले में किसानों के साथ खड़ी है और उस समय तक खड़ी रहेगी जब तक सरकार इन काले कानूनों को वापस नहीं ले लेती। किसानों के हित में कांग्रेस लगातार आंदोलन कर रही है और करती रहेगी। मोदी सरकार को इस काले कानून को वापस लेना ही होगा।

पूर्व केंद्रीय मंत्री के अलावा झांसी में कांग्रेस के शहर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ, उपाध्यक्ष राजेन्द्र रेजा ओर सचिव जितेन्द्र भदौरिया को भी घर में नजरबंद कर दिया गया है। इन सभी नेताओं के घर पर फोर्स को तैनात किया गया है जिससे वे लखनऊ में आज हो रहे विरोध प्रदर्शन में शामिल होने लिए न जा सकें।

Tags: 24ghante online.comCongress leader Pradeep JainCongress leader under house arrestCongress opposes agricultural lawopposition to agricultural lawpolitical newsUP politics# Newsकांग्रेस का कृषि कानून का विरोधकांग्रेस नेता नजरबंदकांग्रेस नेता प्रदीप जैनकृषि कानून का विरोध
Previous Post

क्या ड्रग के मामले में फंसाने के लिए NCB ने ‘क्षितिज’ को किया मजबूर

Next Post

महाराष्ट्र पुलिस में कोरोना संक्रमितों की संख्या 22 हजार के पार

Desk

Desk

Related Posts

Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण को लगाएं राशिनुसार भोग

04/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर ऐसे करें बाल-गोपाल की पूजा, पूरी होगी संतान प्राप्ति की मनोकामना

04/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य और पशुधन सुरक्षा की तैयारी तेज

03/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में आधुनिक हो रहे राजकीय नलकूप, किसानों के खेतों तक पहुंच रहा पानी

03/09/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

एलआईसी बीमा सखी कार्यक्रम से स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर : केशव मौर्य

03/09/2026
Next Post
महाराष्ट्र पुलिसकर्मी कोरोना पॉज़िटिव

महाराष्ट्र पुलिस में कोरोना संक्रमितों की संख्या 22 हजार के पार

यह भी पढ़ें

यूएई में IPL 2020 का होगा आयोजन, गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन पटेल ने की पुष्टि

21/07/2020
68,000 KGBV girls came on stage together

एक साथ मंच पर उतरीं KGBV की 68,000 बालिकाएं, सामाजिक बुराइयों पर करारा प्रहार

28/09/2025
Roadways Buses

अब और सुरक्षित व सुलभ होंगी यूपी रोडवेज की बसें

13/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version