• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

6 बार तोड़ा सिक्योरिटी प्रोटोकॉल… CRPF ने की राहुल गांधी की शिकायत

Writer D by Writer D
11/09/2025
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Rahul Gandhi

Rahul Gandhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) वीवीआईपी सुरक्षा कैटेगरी में आते हैं। इसी बीच उनकी सुरक्षा को लेकर सूत्रों को हवाले से बड़ी खबर सामने आई है। राहुल गांधी की सुरक्षा चूक को लेकर सीआरपीएफ (CRPF) के डीजी सिक्योरिटी ने पत्र लिखा है। उन्होंने राहुल गांधी पर अपनी ही सुरक्षा को गंभीरता से नहीं लेने और सिक्योरिटी प्रोटोकॉल नहीं मानने के आरोप लगाए हैं।

सीआरपीएफ के वीवीआईपी सिक्योरिटी के प्रमुख सुनील जून ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी को पत्र लिखा है। सीआरपीएफ अधिकारी ने 10 सितंबर को यह पत्र लिखा। इस पत्र में अधिकारी ने राहुल गांधी पर सिक्योरिटी प्रोटोकॉल नहीं मानने का आरोप लगाया है। पत्र में सीआरपीएफ वीवीआईपी सुरक्षा प्रमुख ने राहुल गांधी के रवैये की शिकायत की है।

CRPF अधिकारी ने लिखा पत्र

सुनील जून ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अपनी सिक्योरिटी को लेकर गंभीरता नहीं बरत रहे हैं। राहुल गांधी Z+ with ASL सुरक्षा कैटगरी के प्रोटेक्शन में आते हैं। लेकिन, उसके कायदे कानून का उल्लंघन करते हैं। साथ ही राहुल गांधी को लेकर सीआरपीएफ सिक्योरिटी की येलो बुक प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर बिना बताए विदेश यात्रा पर जाने की शिकायत भी की गई है।

पत्र में कहा गया है कि Z प्लस ASL सिक्योरिटी से लैस वीआईपी को विदेश दौरे से 15 दिन पहले अपनी सिक्योरिटी एजेंसी को सूचित करना जरूरी होता है। लेकिन, राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर ऐसा नहीं करने का आरोप लगाया गया है। राहुल गांधी देश के उन चुनिंदा वीवीआईपी में से हैं जो अति सेंसिटिव महत्व के हैं लेकिन वो इसके प्रोटोकॉल का पालन नहीं करते।

सीआरपीएफ के मुताबिक पिछले 9 महीने में राहुल गांधी 6 बार सिक्योरिटी ब्रीच कर विदेश दौरे पर गए हैं। लेकिन, इन 6 विदेश दौरों को सुरक्षा एजेंसी से बिना बताए किया गया। जिससे सुरक्षा एजेंसी को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।

पिछले 9 महीने में कांग्रेस नेता ने जिन 6 विदेश दौरों में सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया है वो यह हैं-

– पहला 30 दिसंबर 2024 से 9 जनवरी तक इटली का दौरा। 10-11 दिन तक नए साल पर विदेश का दौरा
– दूसरा 12 मार्च 17 मार्च तक वियतनाम का दौरा
– तीसरा 17 से 23 अप्रैल तक दुबई का दौरा
– चौथा 11 से 18 जून कतर के दोहा में दौरा
– पांचवां 25 जून से 6 जुलाई तक लंदन का दौरा
– छठवां 4 से 8 सितंबर तक मलेशिया दौरा

मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी को शिकायत पत्र लिखकर सीआरपीएफ ने आगे सुरक्षा प्रोटोकॉल का ख्याल रखने की अपील की है।

Tags: CRPFrahul gandhi
Previous Post

सुरक्षाबलों ने एक करोड़ के इनामी समेत 10 नक्सलियों को मिट्टी में मिलाया

Next Post

उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को ग्रीन एनर्जी से ग्रीन इकोनॉमी बनायेंगे: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Main Slider

नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर

03/10/2026
Next Post
AK Sharma addressed the "Net Zero Summit" based on environment

उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को ग्रीन एनर्जी से ग्रीन इकोनॉमी बनायेंगे: एके शर्मा

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

Milk

दूध के साथ इन चीजों का सेवन करना हो सकता है नुक्सानदायक

05/09/2026
Mayawati

‘इंडिया’ में शामिल होने संबंधी खबरें फर्जी, सतर्क रहें समर्थक: मायावती

12/10/2023
भीषण आग

तेलंगाना : श्रीशैलम पावर स्टेशन में लगी भीषण आग, 9 लोग फंसे

21/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version