• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीआरपीएफ इंस्पेक्टर ने संबंधियों पर लगाया बीवी को पीटने का आरोप

Writer D by Writer D
26/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, मुरादाबाद
0
Slap
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

श्रीनगर सीआरपीएफ में तैनात इंस्पेक्टर की पत्नी से मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में मारपीट का मामला सामने आया। आरोप है कि हमलावर करीब 20 मिनट तक महिला को सड़क और नाली में गिराकर लाठी व डंडों से पीटते रहे। पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के गांव कमालपुरी खालसा निवासी वीरेंद्र सिंह श्रीनगर सीआरपीएफ में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। उनकी पत्नी शशिबाला अपने दो बच्चों के साथ पास में ही स्थित काशीपुर में कवि नगर कॉलोनी में रहती हैं। उन्होंने बताया कि इस बार उन्होंने अपनी ससुराल कमालपुरी से प्रधानी का चुनाव लड़ा था, उनके कुनबे के ही तहेरे जेठ ने भी प्रधानी का चुनाव लड़ा था। शशिबाला और जेठ दोनों ही चुनाव हार गए थे। आरोप है कि जेठ का परिवार तभी से शशिबाला से रंजिश रखता है।

शशिबाला ने बताया कि 18 दिसंबर को उनके पति छुट्टी पर काशीपुर स्थित घर पर आए थे। 24 दिसंबर को दोपहर में वह पति के साथ गांव से चावल लाने के लिए स्कूटी से गांव कमालपुरी खालसा गई थी। बीच में कुछ लोगों से बात करने को रुक गए और वह घर पहुंचकर ताला खोलने लगी इतने में जेठ के बच्चों और उसकी बीवी ने शशिबाला पर हमला बोल दिया। तीनों ने उसे लात घूसों से और डंडों से पीटना शुरू कर दिया और शशि को नाली में गिरा दिया। चीख-पुकार की आवाज सुनकर इंस्पेक्टर वीरेंद्र अपनी पत्नी शशिबाला को बचाने पहुंचे और उनसे छुड़ाया। वीरेंद्र सिंह अपनी घायल पत्नी शशिबाला को लेकर ठाकुरद्वारा कोतवाली पहुंचे। ठाकुरद्वारा पुलिस ने घटना को सिर्फ एनसीआर में दर्ज कर लिया।

वीरेंद्र ने बताया कि सोमवार को उन्हें ड्यूटी ज्वाइन करनी है। हमलावर आरोपित उनकी पत्नी और बच्चों को बेरहमी से मारने पीटने और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

ठाकुरद्वारा इंस्पेक्टर मोहित चौधरी ने बताया कि उपरोक्त मामले में एनसीआर दर्ज की गई है और पुलिस जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि यह घटना चुनाव की रंजिश की वजह से नहीं हुई बल्कि महिलाओं का आपस में विवाद हुआ था।

Tags: crime newsMuradabad newsup news
Previous Post

ट्रक लूट की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, 166 ट्रक टायर बरामद

Next Post

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार साले बहनोई की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार चलाएगी राष्ट्रचेतना का महाभियान, देश के अमर नायकों की कथा का होगा मंचन

01/06/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

वर्षों तक विकास से वंचित रहे क्षेत्र में अब विकास की नई गाथा लिखी जा रही है : मुख्यमंत्री साय

01/06/2026
Meritorious students are the future builders of the country: Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मेधावी छात्र ही देश के भविष्य निर्माता: केशव प्रसाद मौर्य

01/06/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

ए.के. शर्मा के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने रचा इतिहास, पीएम सूर्यघर पर मिला उत्कृष्टता पुरस्कार

01/06/2026
CM Yogi reviewed the situation after visiting Maa Shakumbhari.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी ने सहारनपुर में मां शाकुम्भरी का दर्शन के बाद की समीक्षा

01/06/2026
Next Post
Road Accident

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार साले बहनोई की मौत

यह भी पढ़ें

Lab Mitra

काशी का मॉडल ‘लैब मित्रा’, प्रदेश भर में अब ‘लैब रिपोर्ट’ के नाम से हो रहा संचालित

06/06/2024
Big news came out from sets of Khatron Ke Khiladi, fans were disappointed

खतरों के खिलाड़ी 11 के सेट से सामने आई बड़ी खबर, फैंस हुए निराश

10/06/2021
Yogi

योगी सरकार की पहल पर सब मिलकर फिर करेंगे यूपी को हरा-भरा

23/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version