• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CU MMS: छात्रा के मोबाइल से 12 वीडियो रिकवर, चैट से हुए चौकने वाले खुलासे

Writer D by Writer D
20/09/2022
in पंजाब
0
CU MMS

CU MMS

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मोहाली। चंडीगढ़ की यूनिवर्सिटी (CU MMS) के गर्ल्स हॉस्टल में लड़कियों के वीडियो लीक होने के मामले में चौथे आरोपी की एंट्री हो गई है। सात दिनों तक पुलिस रिमांड में भेजे गए तीनों आरोपियों (छात्रा, उसका बॉयफ्रेंड सनी मेहता और उसका दोस्त रंकज वर्मा) से शुरुआती पूछताछ में कई तथ्य हाथ लगे हैं। छात्रा के मोबाइल से एक दर्जन से ज्यादा वीडियो रिकवर कर लिए हैं।

हालांकि पुलिस की माने तो रिकवर किए गए सभी वीडियोज उसके अपने हैं। पुलिस ने वॉट्सएप चैट ट्रांसक्रिप्शन भी हासिल की है, जिसके मुताबिक आरोपी छात्रा किसी मोहित से चैट कर रही थी। वह छात्रा को वीडियो और फोटोज डिलीट करने को कह रहा है। इस पर आरोपी छात्रा कहती है, ‘आज मरवा ही दिया था। क्योंकि एक छात्रा ने उसे एक नहाती हुई छात्रा की फोटो लेते हुए देख लिया था।’

वहीं आरोपियों के वकील और पुलिस ने छात्रा के मोबाइल फोन में एक अन्य छात्रा की फोटो होने की बात कही है लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने आरोपी छात्रा के अलावा उसके बॉयफ्रेंड और उसके दोस्त से तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी फॉरेंसिक जांच की जा रही है। पुलिस ने छात्रा का लैपटॉप भी कब्जे में लिया है।

chandigarh university mohali mms leak scandal punjab police inquiry accused girl with boyfriend and other 12 videos recover kpr

आरोपी छात्रा ने अपने बॉयफ्रेंड सनी मेहता को खुद के ही वीडियो भेजकर मुसीबत मोल ले ली थी। बॉयफ्रेंड धोखेबाज निकला और उसने सभी वीडियोज अपने दोस्त रंकज वर्मा के साथ साझा कर दिए। फिर रंकज उसके वीडियो को वायरल करने के नाम पर उससे दूसरी छात्राओं के वीडियो और फोटो की डिमांड कर रहा था।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि रंकज वर्मा और छात्रा का बॉयफ्रेंड सनी मेहता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। आरोपी छात्रा का बाकायदा बयान है कि उसका बॉयफ्रेंड सनी मेहता उसे ब्लैकमेल कर रहा था, उसके पास उसका अश्लील वीडियो था, जिसे वायरल करने की धमकी देकर वो दूसरी लड़कियों का वीडियो बनाने के लिए दबाव डाला था।

CU MMS: आरोपी युवक शिमला से गिरफ्तार, वीडियो लीक मामले में दूसरी गिरफ्तारी

सनी मेहता ने आरोपी छात्रा का वीडियो अपने दोस्त रंकज वर्मा के साथ भी शेयर किया था। इस केस में पहले दिन से ब्लैकमेल का एंगल सामने आया था। पहले दिन ही ब्लैकमेलर सनी मेहता का नाम सामने आया। उसी दिन सनी के दोस्त रंकज वर्मा का पता चल गया  दोनों फौरन पुलिस के रडार पर भी आ गए।

इसके बाद हिमाचल पुलिस ने दोनों को दबोच कर पंजाब पुलिस को सौंपा। कल आरोपी छात्रा के साथ दोनों की कोर्ट पेशी हुई। कोर्ट ने तीनों को 7 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। इसके बाद पुलिस की पूछताछ में तीनों अहम खुलासे कर रहे हैं। 6 लड़कियों ने आरोपी छात्रा को वीडियो बनाते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया था, जिसके बाद मामला सामने आया।

खैर इस मामले की जांच के लिए पंजाब सरकार ने एसआईटी का गठन किया है। पुलिस की SIT में सभी तीनों अफसर महिला हैं तो यूनिवर्सिटी के 9 सदस्यों वाली जांच कमेटी में 5 प्रोफेसर और 3 छात्र हैं। दोनों टीम अपने-अपने स्तर पर MMS कांड की जड़ तक पहुंचने में लगी है।

Tags: Chandigarh Universitycrime newscu mms caseNational newsPunjab News
Previous Post

सीएम योगी के मंदिर पर अखिलेश यादव ने कसा तंज, कहा- ये तो उनसे भी आगे निकले….

Next Post

Sushant Drug Case: मोस्ट वांटेड ड्रग सप्लायर KR लंदन में हाउस अरेस्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

पंजाब

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर अमृतसर में श्री दरबार साहिब में हुए नतमस्तक

28/09/2026
पंजाब

चंडीगढ़ में SIR पर संग्राम, कांग्रेस का प्रदर्शन; राजा वड़िंग समेत कई नेता हिरासत में

25/09/2026
Bomb Threat
पंजाब

पंजाब में फिर बम धमकी, मानसा के बाद मोहाली कोर्ट भी निशाने पर

21/09/2026
पंजाब

पंजाब की तीर्थ यात्रा स्कीम से 5.10 लाख श्रद्धालुओं को लाभ

18/09/2026
Main Slider

भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

16/09/2026
Next Post
Sushant Singh Rajput

Sushant Drug Case: मोस्ट वांटेड ड्रग सप्लायर KR लंदन में हाउस अरेस्ट

यह भी पढ़ें

Arms Factory

असलहों के जखीरा बरामद, दो फैक्टरी संचालक गिरफ्तार

04/02/2022
rape

दुष्कर्म मामले में दुद्धी विधायक ने किया समर्पण

24/01/2023
नई Kia Seltos या Tata Sierra: लंबाई, चौड़ाई और बूट स्पेस में कौन सी SUV है तगड़ी, देखें साइज का अंतर

नई Seltos या Sierra: स्पेस के गेम में कौन मार रही बाजी?

12/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version