• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दुष्कर्म मामले में दुद्धी विधायक ने किया समर्पण

Writer D by Writer D
24/01/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, सोनभद्र
0
rape

rape

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सोनभद्र। नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म (Rape) के आरोपी दुद्धी विधायक रामदुलार सोमवार को सोनभद्र की अदालत में पेश हुये जहां अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय राहुल मिश्रा की अदालत ने कड़ी हिदायत के साथ उनकी गिरफ्तारी के वारंट को निरस्त कर दिया। हालाकि कोर्ट के कटघरे में करीब दो घंटे तक विधायक को खड़े रहना पड़ा। अदालत ने विधायक को गिरफ्तार न करने वाले म्योरपुर के दरोगा को भी तलब किया गया है। अगली सुनवाई 25 जनवरी को होगी। अभियोजन पक्ष के मुताबिक म्योरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया था कि चार नवंबर 2014 की शाम उसकी नाबालिग बहन ने बताया था कि प्रधान पति रामदुलार (वर्तमान में दुद्धी विधायक) ने कई बार डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया है।

इस तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना किया और पर्याप्त सबूत मिलने पर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की तरफ से विशेष लोक अभियोजक सत्यप्रकाश त्रिपाठी एवं दुद्धी विधायक के अधिवक्ता रामवृक्ष तिवारी उपस्थित हुए। 10 जनवरी, 17 जनवरी व 19 जनवरी को भी बीमारी का हवाला देकर अधिवक्ता के जरिए अपलिकेशन दिया गया, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था।

साथ ही कड़ा रुख अपनाते हुए दुद्धी विधायक रामदुलार के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुए 23 जनवरी को दुद्धी विधायक को गिरफ्तार कर कोर्ट में हाजिर कराने का आदेश सोनभद्र एसपी को दिया था। दुद्धी विधायक रामदुलार अपने अधिवक्ता के साथ कोर्ट में दोपहर बाद करीब दो बजे हाजिर हुए। जिन्हें कोर्ट के कटघरे में खड़ा करा दिया गया।

विधायक के अधिवक्ता रामवृक्ष तिवारी ने वारंट रिकाल प्रार्थना पत्र दिया, जिसमें बीमारी तथा आवश्यक कार्य की वजह से कोर्ट में हाजिर न आने का कारण दर्शाया गया है। सुनवाई करते हुए कोर्ट ने इस हिदायत के साथ कि हमेशा नियत तिथि पर कोर्ट में हाजिर आते रहेंगे, गवाहों को डराएंगे, धमकाएंगे नहीं साथ ही दो लाख रूपये की पीबी पर वारंट निरस्त कर दिया।

सरकारी वकील सत्यप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि विधायक का बयान धारा 313 के तहत दर्ज कर लिया गया। इस मामले में एसपी सोनभद्र के जरिए म्योरपुर के जिस दरोगा को विधायक को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया था, को कोर्ट ने तलब किया है। इस मामले में 25 जनवरी को अगली सुनवाई की जाएगी।

Tags: sonbhadra news
Previous Post

लूट करने वाले गिरोह के चार बदमाश गिरफ्तार

Next Post

युवक का शव गली में मिला, हत्या की आशंका

Writer D

Writer D

Related Posts

Speed Limit
उत्तर प्रदेश

सड़क हादसों को रोकने के लिए शहरों के अंदर और ग्रामीण इलाकों में निर्धारित होगी वाहनों की गति सीमा

22/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल बनी बच्चों के जीवन का आधार

22/06/2026
CM Yogi canceled all official programs for Tuesday.
Main Slider

सीएम योगी ने रद्द किए मंगलवार के सभी आधिकारिक कार्यक्रम

22/06/2026
Power Supply
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने बिजली आपूर्ति में रचा इतिहास, 32348 मेगावाट मांग पूरी कर बनाया राष्ट्रीय कीर्तिमान

22/06/2026
CM Yogi reached the site of the fire incident.
उत्तर प्रदेश

अलीगढ़ से सीधे अग्निकांड स्थल पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, बोलें – सरकार आपके साथ, दोषी किसी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे

22/06/2026
Next Post
The entire family was found dead

युवक का शव गली में मिला, हत्या की आशंका

यह भी पढ़ें

धमाके में 2 लोगों की हुई मौत

धमाके में 2 लोगों की हुई मौत और दर्जनभर से ज्यादा लोग घायल

29/10/2020
gram pradhan dies

नवनिर्वाचित प्रधान की कोरोना से निधन, कोविड वार्ड से ली थी शपथ

03/06/2021
Firing

मॉर्निंग वॉक पर निकले AJSU नेता को अपराधियों ने मारी गोली

26/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version