• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लूट करने वाले गिरोह के चार बदमाश गिरफ्तार

Writer D by Writer D
24/01/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मेरठ
0
arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मेरठ़। जिले में एक के बाद एक लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे गिरोह के चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार (Arrested) किया है। चारों बदमाश कानपुर के रहने वाले हैं। उनके कब्जे से लूटा हुआ सामान भी बरामद हुआ है।

पुलिस लाइन सभागार में सोमवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने एक गिरोह का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि नौचंदी थाना क्षेत्र में एसडीएम की पत्नी से बाइक सवार बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद कोतवाली थाना क्षेत्र के बुढ़ाना गेट पर भी महिला से चेन लूट ली थी।

गढ़ रोड पर बैंक से रुपए निकाल कर ले जा रहे दवा व्यापारी के चालक और सिविल लाइन क्षेत्र में बच्चा पार्क पर फाइनेंस कंपनी के चपरासी से भी बदमाशों ने ढाई लाख रुपए की लूट की थी। तभी से मेरठ पुलिस इन बदमाशों की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने ताबड़तोड़ वारदातों को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने गिरोह के सरगना राहुल निवासी तुलसी नगर रसूलाबाद थाना रसूलाबाद कानपुर देहात, कुलदीप उर्फ लल्ला निवासी मंगलपुर थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात, गोलू उर्फ दीपक निवासी तुलसी नगर थाना रसूलाबाद कानपुर देहात, रामू निवासी मंगलपुर कानपुर देहात को गिरफ्तार कर लिया। जबकि गिरोह के तीन बदमाश विपिन निवासी पटेल नगर थाना कोतवाली उरई जनपद जालौन, किशन निवासी तुलसी नगर रसूलाबाद और भोला उर्फ मान सिंह निवासी मंगलपुर जनपद कानपुर देहात फरार हैं। एसएसपी ने बताया कि ये सभी बदमाश पांच जनवरी को मेरठ आए थे और सिटी रेलवे स्टेशन के पास होटल में रुके थे।

इसके बाद बाइकों पर सवार होकर वारदात को अंजाम देते थे। इस गिरोह ने मेरठ के साथ ही मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर, नोएडा आदि जिलों में वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों के पास से एक लाख 70 हजार रुपए, दो तमंचे, लूटी गई चेन और घटना में इस्तेमाल की गई 3 बाइक बरामद हुई हैं।

Tags: merrut news
Previous Post

मंदिरों से घंटे चुराने वाला गिरफ्तार

Next Post

दुष्कर्म मामले में दुद्धी विधायक ने किया समर्पण

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

ट्रेड शो में यूपी की महिला उद्यमियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सजाए अपने उत्पाद

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Next Post
rape

दुष्कर्म मामले में दुद्धी विधायक ने किया समर्पण

यह भी पढ़ें

A middle-aged man was beaten to death over an old rivalry

कालीन कारखाने में विदेशी बुनकर की पिटाई

27/10/2022
navneet sehgal

कोविड टेस्टिंग में सबसे ज्यादा टेस्ट करने वाला एकमात्र राज्य उत्तर प्रदेश : सहगल

26/05/2021
arrested

पेट्रोल पम्प लूटकांड का खुलासा, पांच अपराधी गिरफ्तार

27/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version