• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दही से बढ़ाएं अपनी खूबसूरती, एसर करें इस्तेमाल

Writer D by Writer D
19/07/2024
in फैशन/शैली
0
Coconut Oil

Glowing Skin

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चहरे की सुंदरता (beauty) के लिए कई तरीके अपनाए जाते हैं जिसमें प्राकृतिक तरीकों का विशेष महत्व होता हैं जो अधिक लाभदायी माने जाते हैं। ऐसे में आप दही (Curd) की मदद ले सकते हैं।

दही में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन डी के अलावा कई जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं जो सेहत के साथ त्वचा के लिए भी लाभदायक साबित होता हैं। एक रिव्यू स्टडी की मानें तो फर्मेंटेड यानी किण्वित दुग्ध उत्पाद जैसे दही को खाने और स्किन पर लगाने से स्किन की सेहत बेहतर हो सकती है। दही स्किन को मॉइश्चराइज करके कोमल, मुलायम और ग्लोइंग बनाने में भी मदद करता है।

आज इस कड़ी में हम आपको दही (Curd) के इस्तेमाल के कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिससे स्किन में नमी का स्तर बेहतर होता है, स्किन चमकदार बनती है और त्वचा का लचीलापन भी बेहतर होता है। किस तरह की स्किन के लिए दही के साथ किस चीज को मिलाकर लगाना ज्यादा फायदेमंद है, जानते हैं इसके बारे में।

सनबर्न या टैनिंग हटाने के लिए दही और बेसन

धूप की तेज रोशनी और यूवी किरणों की वजह से अगर स्किन में टैनिंग या सनबर्न की समस्या हो गई हो तो इसके लिए दही या छाछ में थोड़ा सा बेसन मिलाएं और अच्छी तरह से मिक्स करके प्रभावित हिस्से पर यह मिश्रण लगाएं। करीब 1 घंटे तक लगा रहने दें और फिर पानी से धो लें। दही और बेसन का मिश्रण सनबर्न और टैनिंग को दूर करने के साथ ही जलन में भी राहत पहुंचाएगा।

टैनिंग कम कर रंग-रूप निखारने के लिए दही और आलू

दही और आलू का यह फेस पैक सभी तरह की स्किन टाइप के लिए अनुकूल माना जाता है। इसके लिए आप दही में कच्चे आलू को छीलकर मिक्स करें और फिर इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और कुछ देर लगा रहने दें। जब यह मिश्रण सूख जाए तो चेहरे को पानी से धो लें। दही और आलू का यह फेस पैक स्किन की रंगत को बेहतर करने, रंग-रूप निखारने और टैनिंग को कम करने में मदद करता है।

स्किन को साफ कर आराम पहुंचाने के लिए दही और खीरा

तीन चौथाई कप सादी दही में आधा खीरा डालें और इसे मिक्सी में पीसकर बारीक पेस्ट जैसा बना लें। अब इस मिश्रण से अपने चेहरे पर हल्के हाथों से 15 मिनट तक मसाज करें और फिर ठंडे पानी से चेहरे को धो लें। यह मिश्रण सभी स्किन टाइप के लिए परफेक्ट है और इसका इस्तेमाल आप रोजाना कर सकती हैं। नमी से भरपूर यह फेस पैक स्किन को हाइड्रेट करने, साफ करने और आराम दिलाने में मदद करता है।

दाग-धब्बों को हटाने के लिए दही और नींबू का रस

अगर आपके चेहरे पर ठीक हो चुके मुंहासों का दाग रह गया है या फिर किसी और वजह से चेहरे पर दाग-धब्बे नजर आ रहे हैं तो दही और नींबू के रस का मिश्रण इन धब्बों को हटाने में आपकी मदद कर सकता है। 1 चम्मच दही में आधा चम्मच नींबू के रस को एक बाउल में लेकर अच्छी तरह से मिलाएं और फिर इस मिश्रण को चेहरे पर दाग-धब्बे वाले हिस्से पर लगाएं। ध्यान रहे कि यह मिश्रण आंखों में न जाए वरना जलन हो सकती है। मिश्रण को चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगा रहने दें और फिर पानी से धो लें।

स्किन की रंगत निखारने के लिए दही और हल्दी

दही और हल्दी दोनों ही औषधीय गुणों से भरपूर प्राकृतिक तत्व हैं जो आपकी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद हैं। सभी स्किन टाइप वाले लोग इस मिश्रण का इस्तेमाल हफ्ते में एक बार कर सकते हैं। स्किन की रंगत को निखारने के लिए 2 चम्मच दही में चुटकी भर हल्दी पाउडर मिलाएं और मिश्रण को अच्छे से मिक्स करके चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर पानी से धो लें। दही और हल्दी का यह मिश्रण स्किन को चमकदार बनाने के साथ ही सॉफ्ट बनाने में भी मदद करता है।

ड्राई स्किन के लिए दही और शहद

अगर आपकी त्वचा में नमी की कमी है स्किन ड्राई हो गई है तो आप 4 चम्मच दही में, 1 चम्मच शहद को अच्छी तरह से मिक्स कर लें और इस दही फेस मास्क को चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह से लगाएं और 30 मिनट के लिए लगा रहने दें। फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें और चेहरे को अच्छे से सुखा लें। दही और शहद के इस मिश्रण को हफ्ते में एक बार सिर्फ वही लोग इस्तेमाल करें जिनकी स्किन ड्राई या नॉर्मल हो। ऑइली स्किन वाले इसे यूज न करें। कुछ ही दिनों में आपको अपने चेहरे पर चमक नजर आने लगेगी।

झुर्रियां और बारीक रेखाएं हटाने के लिए दही और ओट्स

अगर आपके चेहरे पर समय से पहले ही बढ़ती उम्र के निशान जैसे- झुर्रियां और बारीक रेखाएं नजर आने लगी हैं तो इस प्रीमैच्योर एजिंग की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आपको दही के साथ ओट्स को मिलाकर इस्तेमाल करना चाहिए। दही और ओट्स के इस स्क्रब को आप हफ्ते में एक बार इस्तेमाल कर सकती हैं। 2 चम्मच दही में 1 चम्मच ओट्स डालें और जब यह मिश्रण लुगदी जैसा हो जाए तो उसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं और हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में चेहरे पर मसाज करें। स्क्रब को चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगा रहने दें और फिर ठंडे पानी से धो लें।

Tags: Beauty tipsbeauty tips in hindicurd beauty tipscurd on face
Previous Post

निखार लाने के लिए चेहरे पर करें इस चीज का इस्तेमाल

Next Post

शादी के सीजन में बालों को दें ये शानदार लुक

Writer D

Writer D

Related Posts

Ahoi Ashtami
धर्म

आज रखा जाएगा अहोई अष्टमी व्रत, जानें पूजा नियम

01/11/2026
Main Slider

दिवाली की तैयारी शुरू करने से पहले देख लें कैलेंडर, जानें कब है धनतेरस और लक्ष्मी पूजा

01/11/2026
Main Slider

Karwa Chauth 2026: आज जरूर पढ़ें करवा चौथ की ये 3 व्रत कथाएं

29/10/2026
Main Slider

अनजाने में टूट जाए करवा चौथ का व्रत तो करें ये काम, बचा जा सकता है अशुभ प्रभावों से

29/10/2026
Main Slider

Karwa Chauth 2026: कलश में क्या डालें और क्या नहीं? जानें पूजा की जरूरी बातें

29/10/2026
Next Post
hairstyle

शादी के सीजन में बालों को दें ये शानदार लुक

यह भी पढ़ें

आईएसएसएफ विश्व कप

आईएसएसएफ विश्व कप में यशस्विनी ने जीता पहला स्वर्ण

21/03/2021

इस युवा क्रिकेटर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मां ने की थी शिकायत

23/10/2021
Environment Awareness

पर्यावरण जागरुकता रैली में उमड़ा युवाओं का हुजूम

06/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version