• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नूंह में कर्फ्यू, इन जगहों पर शिक्षण संस्थान-इंटरनेट बंद

Writer D by Writer D
01/08/2023
in क्राइम, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
Nuh Violence

Nuh Violence

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंडीगढ़। हरियाणा के मेवात जिला मुख्यालय नूंह (Nuh Violence) में सोमवार को हुई हिंसा के बाद स्थिति तनावपूर्ण है। हालात पर नियंत्रण के लिए नूंह में कर्फ्यू लगाना पड़ा है। प्रदेश सरकार ने नूंह, गुरुग्राम, पलवल और फ़रीदाबाद जिलों में मंगलवार को सभी सरकारी व निजी शिक्षण संस्थान बंद करने का आदेश जारी किया है। आज दोनोंं समुदाय के प्रतिनिधियों के बीच दूसरे दौर की शांति वार्ता होगी। सोमवार रात करीब 12 बजे तक चली वार्ता में कोई समाधान नहीं निकल सका।

यह हिंसा ब्रज मंडल शोभायात्रा के दौरान पुनहाना में पथराव के बाद हुई। उपद्रवियों ने पुलिस तथा नागरिकों के वाहनों को आग के हवाले कर दिया। हालात को देखते हुए गुरुग्राम, फ़रीदाबाद तथा पलवल जिलों से अतिरिक्त पुलिस बल व अर्द्ध सैनिक बलों को नूंह (Nuh ) में तैनात किया गया। रात करीब 11 बजे अर्द्ध सैनिक बलों ने फ्लैग मार्च किया। धार्मिक स्थल पर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। रात 12 बजे के बाद समाप्त हुई शांति वार्ता में कोई सहमति नहीं बनने पर मंगलवार को दोबारा बैठक बुलाई गई है।

हरियाणा सरकार ने भिवानी के पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह बिजारणिया को नूंह जिला का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। उन्होंने देररात यहां पहुंचकर शांति वार्ता में हिस्सा लिया। उपायुक्त ने कहा है कि कर्फ्यू लगाने के बाद फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। हिंसा करने वालों की पहचान की जा रही है। फिलहाल तीन दिन के लिए इंटरनेट सेवा बंद की गई है। जिला में धारा-144 लागू की गई है। श्रद्धालुओं को रेस्क्यू कर पुलिस लाइन पहुंचाया गया है। उन्हें सुरक्षित उनके घरों तक पहुंचाया जाएगा।

धार्मिक यात्रा पर पथराव के बाद बिगड़े हालात, कई इलाकों में फैली हिंसा; इंटरनेट बंद

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बिजारणिया ने बताया है कि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शांति वार्ता में विधायक आफताब अहमद, वक्फ बोर्ड के प्रशासक जाकिर हुसैन, जिला प्रमुख जान मोहम्मद, रमजान चौधरी, नरेन्द्र शर्मा सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

नूंह हिंसा के बाद जिला प्रशासन ने मंगलवार आधी रात के बाद अधिकारिक बयान जारी किया। इसमें कहा गया है कि मेवात जा रही गुरुग्राम की पुलिस टीम के काफिले पर पथराव किया गया। इसमें होडल के डीएसपी सज्जन सिंह, खेड़की दौला थाना प्रभारी निरीक्षक अजय, आईएमटी मानेसर थाना प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र, निरीक्षक अनिल,अरुण, एसआई दीपक, देवेन्द्र, एएसआई राजेश, हेड कांस्टेबल शेर सिंह, सिपाही पवन गंभीर रूप से घायल हो गए। होमगार्ड नीरज व गुरसेवक की मौत हो गई।

Tags: harayana newsNational newsNuh Firingnuh violence
Previous Post

समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से 17 की मौत

Next Post

मणिपुर मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami released the book ‘Uttarakhand at 25’
Main Slider

नीति निर्माण में शोध और नवाचार को मिले प्राथमिकता, योजनाओं के प्रभाव का नियमित मूल्यांकन हो: सीएम धामी

03/09/2026
Rajnath Singh-CM Dhami
Main Slider

चम्पावत में पूर्व सैनिकों के लिए खुलेगा ECHS पॉलीक्लिनिक, रक्षा मंत्री ने दिया उचित विचार का भरोसा

03/09/2026
Banchaura protest ends after CM Dhami's assurance
Main Slider

सीएम धामी के आश्वासन के बाद 17 दिन से चल रहा बनचौरा धरना समाप्त

03/09/2026
CM Dhami extends Janmashtami greetings.
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं, बोले- श्रीकृष्ण का जीवन सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा

03/09/2026
Raghav Chadha
Main Slider

पंजाब की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, जानिए क्या जाएगी राज्यसभा सदस्यता

03/09/2026
Next Post
Lok Sabha

मणिपुर मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी

जैसलमर के लोंगेवाला बार्डर पहुंचे पीएम मोदी, सैनिकों के साथ मनाएंगे दिवाली

14/11/2020
Nabanna Abhiyaan

‘नबन्ना अभियान’: हावड़ा ब्रिज पर उग्र छात्रों ने तोड़ दी लोहे की दीवार, 4 छात्र हिरासत

27/08/2024
savin bansal

स्वतंत्रता दिवस पर क्लेक्ट्रेट परिसर में छाया देश भक्ति का रंग

15/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version