• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से 17 की मौत

Writer D by Writer D
01/08/2023
in Main Slider, क्राइम, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
Girder Launching Machine Collapsed

Girder Launching Machine Collapsed

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। महाराष्ट्र में ठाणे जिले के शाहपुर के पास मंगलवार सुबह एक गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने (Girder Machine Collapsed)  से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

यह घटना मंगलवार तड़के शाहपुर तहसील के सरलांबे गांव के पास हुई। हादसे के समय एक पुल के लिए गर्डर लॉन्चिंग (Girder Launching) का काम चल रहा था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मशीन का इस्तेमाल 701 किलोमीटटर लंबे एक्सप्रेस-वे फेज तीन के निर्माणाधीन पुल के लिए किया जा रहा था।

आशंका है कि अन्य छह मजदूर और इंजीनियर मलबे के नीचे फंसे हुए हैं। इसमें वे लोग शामिल नहीं हैं, जिन्हें चोटें आई हैं और जिनका शाहपुर के एक स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।

#UPDATE | Maharashtra: Two NDRF teams are working at the site after a crane fell on the slab of a bridge in Shahapur tehsil of Thane district. Till now 14 dead bodies have been retrieved and 3 have been injured. Another six are feared to be trapped inside the collapsed… https://t.co/3QiIuUwoIP pic.twitter.com/tptIFDfAfb

— ANI (@ANI) August 1, 2023

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की दो टीमें राहत एवं बचाव अभियान चला रही हैं। राज्य सरकार के एक अधिकारी ने कहा, ‘अब तक 16 शव निकाले जा चुके हैं और तीन लोग घायल हुए हैं।’

Image

पीएमओ ने किया मुआवजे का एलान

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से जारी एक ट्वीट में मोदी ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र में हुआ हादसा अत्यंत पीड़ादायक है। इसमें जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मैं अपनी शोक-संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’

 

पीएमओ ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से इस दुर्घटना के प्रत्येक मृतक के निकटस्थ परिजन को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।’’

Tags: Maharashtra NewsNational newssmridhi expresswaythane news
Previous Post

गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, इतने रुपये की हुई कटौती

Next Post

नूंह में कर्फ्यू, इन जगहों पर शिक्षण संस्थान-इंटरनेट बंद

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
राजनीति

कविता अन्याय के विरुद्ध प्रतिरोध करना सिखाती है और यही साहित्य की वास्तविक शक्ति: मुख्यमंत्री

23/01/2026
Savin Bansal
राजनीति

शीतलहरी रात में डीएम सड़कों पर, रैन बसेरों में रहने वालों से जाना हाल

23/01/2026
ICC
राजनीति

परिस्थितियों से वीरान बचपन, शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़ता सड़क पर बिखरा बचपन

23/01/2026
CM Vishnudev
राजनीति

किसानों की समृद्धि के लिए सिंचाई परियोजनाओं का सुदृढ़ होना आवश्यक : सीएम विष्णुदेव

23/01/2026
Anand Bardhan
राजनीति

उत्तर रेलवे परियोजनाओं पर मुख्य सचिव की समीक्षा, कुम्भ 2027 के लिए संयुक्त ट्रैफिक प्लान के निर्देश

23/01/2026
Next Post
Nuh Violence

नूंह में कर्फ्यू, इन जगहों पर शिक्षण संस्थान-इंटरनेट बंद

यह भी पढ़ें

cm yogi

जासूसी कांड पर CM योगी बोले- जाकी रही भावना जैसी, प्रभु मूरत देखी तिन तैसी

20/07/2021
AK Sharma

ऊर्जा मंत्री से फफूंद नगर पंचायत अध्यक्ष ने की मुलाकात, बिजली समस्या को लेकर की चर्चा

15/07/2024

अस्थायी तौर पर यूक्रेन से अपना दूतावास पोलैंड स्थानांतरित करेगा भारत

13/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version