• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में चौबीसों घंटे चलती थी भ्रष्टाचार की ‘साइकिल’ : पीएम मोदी 

Writer D by Writer D
25/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, सिद्धार्थनगर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पीएम मोदी ने आज सोमवार को सिद्धार्थनगर जिले के माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल मेडिकल कॉलेज सहित प्रदेश के नौ मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना की शुरुआत की। पीएम मोदी जनता को संबोधित भी किया।

पीएम मोदी ने कहा कि 7 साल पहले जो दिल्ली में सरकार थी और 4 साल पहले जो यहां यूपी में सरकार थी, वो पूर्वांचल में क्या करते थे? जो पहले सरकार में थे, वो वोट के लिए कहीं डिस्पेंसरी की, कहीं छोटे-मोटे अस्पताल की घोषणा करके बैठ जाते थे। सालों-साल तक या तो बिल्डिंग ही नहीं बनती थी, बिल्डिंग होती थी तो मशीनें नहीं होती थीं, दोनों हो गईं तो डॉक्टर और दूसरा स्टाफ नहीं होता था। ऊपर से गरीबों के हजारों करोड़ रुपए लूटने वाली भ्रष्टाचार की सायकिल चौबीसों घंटे अलग से चलती रहती थी।

पीएम मोदी ने कहा कि आज केंद्र में जो सरकार है, यहां यूपी में जो सरकार है, वो अनेकों कर्मयोगियों की दशकों की तपस्या का फल है। सिद्धार्थनगर ने भी स्वर्गीय माधव प्रसाद त्रिपाठी जी के रूप में एक ऐसा समर्पित जनप्रतिनिधि देश को दिया, जिनका अथाह परिश्रम आज राष्ट्र के काम आ रहा है।

उन्होंने कहा कि सिद्धार्थनगर के नए मेडिकल कॉलेज का नाम माधव बाबू के नाम पर रखना उनके सेवाभाव के प्रति सच्ची कार्यांजलि है। माधव बाबू का नाम यहां से पढ़कर निकलने वाले युवा डॉक्टरों को जनसेवा की निरंतर प्रेरणा भी देगा।

1947 से 2017 तक केवल 12 सरकारी मेडिकल कॉलेज थे : सीएम योगी

उन्होंने कहा कि 9 नए मेडिकल कॉलेजों के निर्माण से, करीब ढाई हज़ार नए बेड्स तैयार हुए हैं, 5 हजार से अधिक डॉक्टर और पैरामेडिक्स के लिए रोजगार के नए अवसर बने हैं। इसके साथ ही हर वर्ष सैकड़ों युवाओं के लिए मेडिकल की पढ़ाई का नया रास्ता खुला है। जिस पूर्वांचल की छवि पिछली सरकारों ने खराब कर दी थी, जिस पूर्वांचल को दिमागी बुखार से हुई दुखद मौतों की वजह से बदनाम कर दिया गया था, वही पूर्वांचल, वही उत्तर प्रदेश, पूर्वी भारत को सेहत का नया उजाला देने वाला है।

पीएम मोदी ने कहा कि आज यूपी के लोग ये भी देख रहे है कि जब योगी जी को जनता-जनार्दन ने सेवा का मौका दिया तो कैसे उन्होंने दिमागी बुखार को बढ़ने से रोक दिया, इस क्षेत्र के हजारों बच्चों का जीवन बचा लिया। सरकार जब संवेदनशील हो, गरीब का दर्द समझने के लिए मन में करुणा का भाव हो तो इसी तरह काम होता है। यूपी के भाई-बहन भूल नहीं सकते कि कैसे योगी जी ने संसद में यूपी की बदहाल मेडिकल व्यवस्था की व्यथा सुनाई थी। योगी जी तब मुख्यमंत्री नहीं थे, सांसद थे।

खीरभवानी मंदिर में अमित शाह ने की पूजा, मंदिर की लगाई परिक्रमा

पीएम मोदी ने कहा कि क्या कभी किसी को याद पढ़ता है कि उत्तर प्रदेश के इतिहास में कभी एक साथ इतने मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण हुआ हो? बताइए, क्या कभी ऐसा हुआ है? पहले ऐसा क्यों नहीं होता था और अब ऐसा क्यों हो रहा है, इसका एक ही कारण है- राजनीतिक इच्छाशक्ति और राजनीतिक प्राथमिकता।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि जनपद सिद्धार्थनगर, एटा, हरदोई, प्रतापगढ़, देवरिया, गाजीपुर, मिर्जापुर, फतेहपुर और जौनपुर में 2329 करोड़ की लागत से 9 मेडिकल कॉलेजों का लोकार्पण हुआ है। उन्होंने कहा कि पहली बार लोगों की पीड़ा समझी गई। अब कोई स्वास्थ्य सुविधा के अभाव में दम नहीं तोड़ेगा।

सीएम योगी ने कहा कि आज प्रधानमंत्री सिद्धार्थनगर में उपस्थित हुए हैं इसी प्रकार हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने की कवायद चल रही है। आने वाली पीढ़ियां याद करेंगी कि अब इन सब जिलों में कोई भी किसी भी गंभीर बीमारी से दम नहीं तोड़ेगा। पीएम मोदी ने देश को स्वस्थ भारत समृद्ध भारत बनाकर दुनिया के सामने पेश किया है। उन्होंने कहा कि 1947 के पहले उत्तर प्रदेश में 3-4 मेडिकल कॉलेज थे, 1947 से 2016 तक उत्तर प्रदेश में सरकारी क्षेत्र में केवल 12 मेडिकल कॉलेज बन पाए थे।

इस कार्यक्रम में  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडविया, स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री डॉ सतीश चंद्र द्विवेदी, सासंद जगदम्बिका पाल, विधायक राधवेंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।

Tags: Gorakhpur Hindi SamacharGorakhpur News in HindiLatest Gorakhpur News in Hindipm modiPm modi inauguratespm modi live newspm modi newspm modi up visitपीएम मोदी का सिद्धार्थनगर दौरा
Previous Post

1947 से 2017 तक केवल 12 सरकारी मेडिकल कॉलेज थे : सीएम योगी

Next Post

दर्द से कराह रहा है जेल में बंद मुख्तार अंसारी, इस तकलीफ से हुआ पीड़ित

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को बनाया स्मार्ट, ओटीआर से बढ़ेगी पारदर्शिता

14/07/2026
The aroma of UP's herbal tea reached America and Europe
उत्तर प्रदेश

यूपी की हर्बल टी की सुगंध पहुंची अमेरिका-यूरोप

14/07/2026
Vishwa Yuva Kaushal Diwas
उत्तर प्रदेश

विश्व युवा कौशल दिवस पर बुधवार को लखनऊ में सजेगा कौशल, रोजगार और नवाचार का महाकुंभ

14/07/2026
Launch of the Bhuli programme
Main Slider

‘भुली’ कार्यक्रम का शुभारंभ: उत्तराखंड की 150 महिला उद्यमियों को मिलेगा तकनीकी, वित्तीय और विपणन सहयोग

14/07/2026
cm dhami-PM Modi
Main Slider

केंद्र से उत्तराखंड को ₹451.63 करोड़ की बड़ी सौगात, पूंजीगत विकास परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार

14/07/2026
Next Post
Mukhtar Ansari's shooter Shoaib Bobby killed

दर्द से कराह रहा है जेल में बंद मुख्तार अंसारी, इस तकलीफ से हुआ पीड़ित

यह भी पढ़ें

Covid vaccines

नर्स ने एक ही युवती को दे दी कोरोना वैक्सीन की 6 डोज, उसके बाद हुआ ये हाल…

11/05/2021
Mayawati

लोकसभा चुनाव के लिए बसपा ने जारी की पहली लिस्ट, इन सीटों पर उतारे उम्मीदवार

12/03/2024
Hardoi SDM

हरदोई में बड़ा बवाल! ग्रामीणों के हमले में SDM का फटा सिर, लगे 5 टांके

09/06/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version