• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अरब सागर में चक्रवात की दस्तक, इन राज्यों में भारी बारिश की आशंका

Writer D by Writer D
20/05/2025
in नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Cyclone

Cyclone

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी दी है कि 21 मई के आसपास कर्नाटक के तट से लगे पूर्व-मध्य अरब सागर पर ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवाती (Cyclone ) परिसंचरण विकसित हो सकता है। इसके प्रभाव से 22 मई को कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जो आगे चलकर उत्तर की ओर बढ़ेगा और तीव्र हो सकता है। अरब सागर में बन रहे चक्रवात के कारण कर्नाटक, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में अगले 2-3 दिनों तक भारी बारिश और आंधी की आशंका है।

तटीय कर्नाटक के लिए रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने 21 मई तक के लिए तटीय कर्नाटक को रेड अलर्ट पर रखा है। इस दौरान अत्यधिक भारी बारिश, गरज-चमक के साथ तूफान, तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। इसके बाद, 23 और 24 मई को येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 22, 25 और 26 मई को ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में भारी बारिश का अलर्ट है और महाराष्ट्र के भी कई हिस्सों में भी आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

बेंगलुरु में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित

बीते कुछ दिनों में बेंगलुरु में जोरदार बारिश ने शहर को झकझोर दिया। रविवार रात से सोमवार सुबह तक 105 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बीते 24 घंटे में भी 30 मिमी बारिश दर्ज की गई। भारी बारिश के चलते बेंगलुरु में मंगलवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया।

IMD के बेंगलुरु केंद्र निदेशक एन. पूवियारासु ने बताया कि, शहर के अधिकांश हिस्से कंक्रीट से ढके हुए हैं, जिससे पानी की निकासी बाधित होती है। इसलिए कम बारिश भी यहां गंभीर असर डालती है।

दक्षिण-पश्चिम मानसून जल्दी दे सकता है दस्तक

IMD ने जानकारी दी है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले 4-5 दिनों में केरल में दस्तक दे सकता है, जो सामान्य तिथि (1 जून) से काफी पहले होगा। अगर ऐसा हुआ, तो यह 2009 के बाद मानसून की सबसे जल्दी शुरुआत होगी, जब यह 23 मई को केरल पहुंचा था। मौसम विभाग का कहना है कि परिस्थितियां अरब सागर, लक्षद्वीप, केरल, तमिलनाडु और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में मानसून के विस्तार के लिए अनुकूल बन रही हैं।

बेंगलुरू की सड़कों पर चली नाव, पानी-पानी हुआ शहर

मौसम विभाग और प्रशासन ने लोगों से अत्यधिक सावधानी बरतने, बिजली चमकते समय घर में रहने, जरूरी होने पर ही बाहर निकलने, और सरकारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है। विशेष रूप से तटीय इलाकों और बेंगलुरु जैसे शहरों में रहने वाले लोगों को जलभराव, बिजली की लाइन टूटने और दीवार गिरने जैसे हादसों से सावधान रहने की जरूरत है।

Tags: Cyclone
Previous Post

गुजरात मॉडल को लागू करने वाला देश का पहला राज्य है उत्तराखंड: धामी

Next Post

सनी देओल से मिले उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के सीईओ, फिल्म नीति को लेकर हुई चर्चा

Writer D

Writer D

Related Posts

Sadhus and saints protest outside Rahul Gandhi's residence.
Main Slider

राहुल गांधी के आवास के बाहर साधु-संतों का हंगामा, पुलिस ने किया डिटेन

07/08/2026
CM Vishnudev Sai launches 'Meri Beti-Mera Abhiman' campaign
Main Slider

मुख्यमंत्री ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का किया शुभारंभ

06/08/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

जनहित की योजनाओं में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, मुख्यमंत्री ने दिए स्पष्ट निर्देश

06/08/2026
Punjab Monsoon Session
पंजाब

भाखड़ा डैम में दरार आने का मुद्दा पंजाब विधानसभा में उठा

06/08/2026
CM Nayab Singh Saini
राष्ट्रीय

युवा संवाद में मुख्यमंत्री ने पारदर्शी भर्ती, शिक्षा, सुविधाओं का दिया भरोसा

06/08/2026
Next Post
Sunny Deol

सनी देओल से मिले उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के सीईओ, फिल्म नीति को लेकर हुई चर्चा

यह भी पढ़ें

Nitish Kumar

शहरों में विकसित करें स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम, जलजमाव से मिलेगी मुक्ति : नीतीश

18/12/2020
Rose Day

Rose Day पर मिले गुलाब के रंग से पहचानें फीलिंग, हर कलर का है अलग मतलब

07/02/2026
Fan asked Shahrukh Khan a funny question on social media, know what

सोशल मीडिया पर फैन ने शाहरुख खान से पूछा एक मजेदार सवाल, जानिए क्या

25/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version