• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चक्रवात ‘जावेद’ ने दी दस्तक, IMD ने जारी किया अलर्ट

Writer D by Writer D
02/12/2021
in Main Slider, गुजरात, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
Cyclone Midhili

Cyclone Midhili

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई और इसके आस-पास के इलाकों में लगातार मूसलाधार बरसात शुरू है। यह बेमौसम बरसात मंगलवार-बुधवार दरमियानी रात से ही शुरू है। रात में हुई बारिश के बाद यह बीच में रुक गई थी। लेकिन बुधवार को सुबह से इस तरह बरसात हो रही है, मानो मॉनसून अभी गया ही नहीं है। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के मुंबई, पुणे और कोंकण के इलाकों में 3 दिसंबर तक मूसलाधार बरसात होने का अनुमान जताया है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अरब सागर में कम दाब का क्षेत्र तैयार हो गया है। जिस वजह से दक्षिणपूर्वी अरब सागर, मालदीव, लक्षद्वीप पर चक्रवात की स्थिति बन गई है। इसका पूर्व-मध्य अरब सागर से चल रही हवाओं से इंटरैक्शन हो रहा है। इस वजह से अगले 24 घंटे मूसलाधार बरसात होने का अनुमान है।

सिर्फ महाराष्ट्र ही नहीं, अचानक मौसम में आए इस बदलाव से कई राज्यों में बारिश हो रही है। आंध्र प्रदेश और ओडिशा समुद्री तटों पर कम दाब का क्षेत्र तैयार होने की वजह से यह तूफानी चक्रवात की स्थिति तैयार हुई है। ऐसे में मौसम विभाग ने अब ‘जोवाड’ चक्रवातीय तूफान को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर पश्चिम और मध्य भारत से सटे हुए इलाकों में वेस्टर्न डिस्टर्बंस तैयार हुआ है। इससे मौसम में बदलाव आया है। मौसम बदलने की वजह से 2 दिसंबर तक देश के कई हिस्सों में जम कर बारिश होगी।  3 दिसंबर को बारिश का ज़ोर और बढ़ जाएगा और यह चक्रवातीय तूफान में तब्दील हो जाएगा।

‘दीदी’ ने बैठकर गाया राष्ट्रगान, भाजपा नेता ने दर्ज कराई शिकायत

महाराष्ट्र में अभी हो रही बरसात की वजह बताते हुए मौसम वैज्ञानिकों ने चेताया था कि अंडमान के समुद्री भाग के मध्य में कम दाब का क्षेत्र बुधवार तक पश्चिम-उत्तर और पश्चिम की ओर सरकेगा। इसी  वजह से महाराष्ट्र के कई भागों में बुधवार को तेज बरसात हो रही है। इसके बाद बंगाल की खाड़ी में यह चक्रवातीय तूफान में बदल जाएगा। अब तक तो मौसम विभाग ने जैसा बताया था, बिलकुल वैसा ही हुआ है। अब यह  तूफान 4 दिसंबर को आंध्र प्रदेश के तटीय भागों से टकराएगा।

इससे आंध्र प्रदेश, ओड़िशा और पश्चिम बंगाल के समुद्र तटीय इलाकों में मूसलाधार बरसात होगी। उत्तर-पूर्वी राज्यों में भी इस वजह से दिसंबर के पहले हफ्ते में मूसलाधार बरसात होने का अनुमान है।

अरब सागर में इस तूफानी चक्रवात के तैयार होने की वजह से और अरब सागर में कम दाब का क्षेत्र तैयार होने की वजह से गुजरात में भी आने वाले चौबीस घंटे में मूसलाधार बरसात होने का अनुमान है। इस वजह से मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में ना जाने की सलाह दी है। किसानों को भी सलाह दी गई है कि वे अपनी कटी हुई फसलों को सुरक्षित स्थानों तक ले जाएं।

खास कर गुरुवार को (2 दिसंबर) गुजरात के बड़ोदा, नर्मदा, बनासकांठा, साबरकांठा, छोटा उदयपुर, भरूच, तापी, अमरेली, अरावली, दाहोद, महिसागर और भावनगर जिले के कई ठिकानों में  मूसलाधार बरसात होने का अनुमान जताया गया है। सौराष्ट्र में भी रिमझिम बारिश होने का अनुमान है।

Tags: cyclone javedgujrat newsMaharashtra NewsNational news
Previous Post

‘दीदी’ ने बैठकर गाया राष्ट्रगान, भाजपा नेता ने दर्ज कराई शिकायत

Next Post

सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए खाएं अलसी के लड्डू

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सीएम योगी ने यूपी में एक लाख नई नौकरियों का किया ‘श्रीगणेश’

19/09/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी के हाथों 21 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र

19/09/2026
Main Slider

फ्लिंटॉफ से बहस के बाद युवराज का तूफान, ब्रॉड के ओवर में जड़े 6 छक्के

19/09/2026
Main Slider

जो नहीं कर पाए वे गिनते जाएं, हम नौकरियां देते जाएंगे: मुख्यमंत्री योगी

19/09/2026
नई दिल्ली

प्रकृति और पर्यावरण के विषय पर भारत ने सदियों तक विश्व का मार्गदर्शन किया: प्रधानमंत्री

19/09/2026
Next Post
benefits of alsi ke laddoo

सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए खाएं अलसी के लड्डू

यह भी पढ़ें

टायर व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वाला शातिर आरोपी को एसटीएफ़ ने दबोचा

16/09/2021
Aam Panna

लू से बचाती है ये देसी ड्रिंक, 1 गिलास भी है असरदार

25/04/2026
HSRP

हाई सेक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए 4 महीने करना होगा इंतजार

19/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version