• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘दीदी’ ने बैठकर गाया राष्ट्रगान, भाजपा नेता ने दर्ज कराई शिकायत

Writer D by Writer D
02/12/2021
in Main Slider, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
mamata banerjee

mamata banerjee

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आगामी 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई हैं। ‘मिशन 2024’ को ध्यान में रखकर ही वे मंगलवार को दो दिन के दौरे पर मुंबई पहुंची थीं। लेकिन वह मुश्किलों में घिरती नजर आ रही हैं। मुंबई में एक भाजपा नेता ने ममता बनर्जी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। भाजपा नेता ने ममता पर राष्ट्रगान का अपमान करने का आरोप लगाया है।

भाजपा नेता ने आरोप लगाया है कि ममता बनर्जी ने मुंबई के दौरे के दौरान राष्ट्रगान का अपमान किया। ममता ने बैठकर राष्ट्रगान गाया और 4-5 लाइन गाने के बाद खड़े होकर राष्ट्रगान गाने लगीं।

Deplorable behaviour by a chief minister who starts saying the National Anthem while sitting and then abruptly cuts it short..

Does Shiv Sena endorse this insult to our national anthem & honour? If not I’m hoping they will file a case under relevant sections of the law.. pic.twitter.com/GyJE8vgq1P

— Shehzad Jai Hind (@Shehzad_Ind) December 2, 2021

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने शिवसेना और एनसीपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, क्या अपने आप को सबसे अधिक राष्ट्रवादी बतानेवाली शिव सेना और अपने नाम में ‘राष्ट्रवादी’ लगानेवाली NCP अब ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज करवाकर कार्यवाही करेंगे? या राजनैतिक सहूलियत के चलते देश की अस्मिता और चिन्हों का अपमान जायज है इनके लिए?

ममता बनर्जी दो दिन के दौरे पर मुंबई पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे और एनसीपी चीफ शरद पवार से मुलाकात की। ममता बनर्जी यहां बॉलीवुड कलाकारों से भी मिलीं। इस दौरे पर ममता के निशाने पर केंद्र की मोदी सरकार रही।

दिल्ली में रद्द हुई ‘महंगाई हटाओ रैली’, कांग्रेस बोलीं- ये मोदी सरकार….

ममता से संवाद में महेश भट्ट, जावेद अख्तर, शत्रुघ्न सिन्हा, रिचा चड्ढा, स्वरा भास्कर, कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी जैसी बॉलीवुड हस्तियां मौजूद रहीं। ममता ने कहा, भारत को जनशक्ति पसंद है न कि बाहुबल। अनेकता में एकता ही हमारा मूल है। दुर्भाग्य से, हम भाजपा के क्रूर, अलोकतांत्रिक और अनैतिक रवैये का सामना कर रहे हैं। ममता ने ये बात महेश भट्ट द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में कही। ममता ने कहा, मैं जानती हूं, महेश भट्ट शिकार हुए, शाहरुख खान शिकार हुए। यहां कई और लोग हैं। कुछ लोग अपनी बात कह सकते हैं, कुछ अपना मुंह भी नहीं खोल पा रहे हैं।

ममता बनर्जी ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा और नए मोर्चे के गठन की बात कही। ममता बनर्जी ने कहा, भाजपा के खिलाफ विकल्प तभी बन सकता है, जब पार्टियों की लड़ने की इच्छा होगी। ममता ने ये बयान शरद पवार से मुलाकात के बाद दिया। ममता ने कहा, विकल्प मजबूत होना चाहिए। ये अकेला नहीं होगा। अगर कोई नहीं लड़ना चाहता, तो हम क्या कर सकते हैं। हम चाहते हैं कि सभी पार्टियां मिलकर लड़ें। उन्होंने कहा, यह एक मजबूत विपक्ष बनाने का समय है। सभी एक विचार की पार्टियों को साथ आकर एकजुटता दिखानी होगी।

Tags: Maharashtra NewsMamata BanerjeeMumbai NewsNational Anthem
Previous Post

दिल्ली में रद्द हुई ‘महंगाई हटाओ रैली’, कांग्रेस बोलीं- ये मोदी सरकार….

Next Post

चक्रवात ‘जावेद’ ने दी दस्तक, IMD ने जारी किया अलर्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

Ashish Chauhan
उत्तराखंड

सभी तकनीकी पहलुओं की जांच के बाद ही किया जाए भवन को जर्जर घोषित: जिलाधिकारी

09/09/2026
National gold medalist Vishwa became emotional after meeting PM Modi
गुजरात

‘मोदीजी मेरे पप्पा के भगवान हैं’, पीएम से मिलकर भावुक हुईं राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता विश्वा

09/09/2026
Stock Market
Business

शेयर बाजार की बिगड़ी चाल, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के

09/09/2026
Hartalika Teej
Main Slider

हरतालिका तीज कब है- 13 या 14 सितंबर? यहां दूर करें कन्फ्यूजन

09/09/2026
Deepak
Main Slider

पूजा के लिए मिट्टी का दीपक खरीदने का कौन सा दिन शुभ?

09/09/2026
Next Post
Cyclone Midhili

चक्रवात 'जावेद' ने दी दस्तक, IMD ने जारी किया अलर्ट

यह भी पढ़ें

pension

घर बैठे इन तरीकों से जमा कर सकते हैं अपना लाइफ सर्टिफिकेट

20/11/2020

दलित युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने फूंका पुलिस वाहन

13/01/2021
CM Dhami

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री की शुभकामनाएं

07/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version