• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दो लाख रुपए के इनामी डकैत को एसटीएफ ने मेरठ से किया गिरफ्तार

Writer D by Writer D
08/01/2024
in उत्तराखंड, क्राइम, राष्ट्रीय
0
Four arrested in cashier murder case

Four arrested in cashier murder case

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून में एक महत्वपूर्ण उपनगर में डाका डालने वाले गिरोह का मुख्य सरगना, घटना के दो महीने बाद राज्य के विशेष कार्य बल (STF) ते उत्तर प्रदेश के मेरठ से गिरफ्तार (Arrested) कर लिया। इस कुख्यात डकैत पर दो लाख रुपए का पुरस्कार घोषित किया गया था।

एसटीएफ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) आयुष अग्रवाल ने सभी कुख्यात ईनामी अपराधियों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि लाख छिपना चाहोगें, हम छोड़ेंगे नहीं।

रविवार को उन्होंने यह जानकारी संवाददाताओं को देते हुए बताया कि बीते वर्ष 15 अक्तूबर को उपनगर डोईवाला की घराट गली में दिनदहाड़े दोपहर बारह बजे शीशपाल अग्रवाल के घर में अज्ञात डकैतों ने घर में घुसकर हथियारों के बल पर, घर के सदस्यों को कमरे मे बन्धक बनाकर डाका डाला।

श्री अग्रवाल ने बताया कि वारदात में डकैतो द्वारा घर पर रखी काफी मात्रा में नगदी एवं जेवरात लूट लिये गये थे। उन्होंने बताया कि अभी तक घटना में वांछित कुल नौ डाकू पकड़े जा चुके हैं, लेकिन गिरोह का सरगना फरार था। उन्होंने बताया कि इस फरार सरगना, जिस पर राज्य पुलिस की ओर से दो लाख रुपए का इनाम भी घोषित था, को शनिवार को पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के मेरठ से एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त परवेज उर्फ बाबा एक दुर्दान्त व कुख्यात अपराधी है। जिसके विरूद्ध अब तक डकैती, लुट चोरी व हत्या के प्रयास के 24 से अधिक अभियोग उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली में पंजीकृत है।

एसटीएफ के एसपी ने बताया कि इस घटना का गिरफ्तार मुख्य आरोपी परवेज उर्फ बाबा को पकड़ना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बना हुआ था। वह एक शातिर किस्म का बदमाश है। जिसे गिरफ्तार करना उत्तराखण्ड पुलिस के अलावा, अन्य कई राज्यों की पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती भरा काम था। उन्होंने बताया कि परवेज उर्फ बाबा हमेशा डकैती आदि करने के बाद, घटना वाले स्थान से अलग अन्य किसी राज्य में अपने पुराने अभियोग में जमानत तुड़वाकर न्यायालय में आत्मसर्मपण कर देता था। जिस कारण उससे अभियोग की माल बरामदगी भी नहीं हो पाती थी। वह मोबाईल फोन भी इस्तेमाल नहीं करता था। जिस कारण इसको गिरफ्तार करना आसान नहीं था। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा इसको पूर्व में एक या दो बार ही गिरफ्तार करने में सफलता पाई है जबकि इसके द्वारा करीब 24 से अधिक डकैती, लूट, चौरी, हत्या के प्रयास आदि की घटनायें की गयीं है।

Tags: crime newsdehradun newsNational newsUttarakhand News
Previous Post

हजरतगंज में गोमती होटल में लगी भीषण आग, मची भगदड़

Next Post

छात्रा से दुष्कर्म करने वाला युवक गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Sonam Wangchuk
Main Slider

सोनम वांगचुक ने इलाज लेने से किया इनकार, बढ़ा कीटोन लेवल

18/07/2026
Mayur Dixit
उत्तराखंड

कांवड़ मेले से पहले डीएम ने किया चंडी देवी मंदिर का निरीक्षण

18/07/2026
13 girl students fell into a septic tank in a madrasa
क्राइम

मदरसे में सेप्टिक टैंक में गिरीं 13 छात्राएं, एक छात्रा की मौत

18/07/2026
Abhijeet Dipke
Main Slider

CJP फाउंडर अभिजीत दिपके पर स्याही फेंकी, आरोपी महिला पुलिस हिरासत में

18/07/2026
Sharad Pawar
Main Slider

महाराष्ट्र में बड़ा सियासी संकेत! NCP के दोनों गुटों से BJP बोली- पहले विलय, फिर NDA

18/07/2026
Next Post
rape

छात्रा से दुष्कर्म करने वाला युवक गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Suicide

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने लगाई फांसी

21/09/2023
Mrityu Panchak

अप्रैल में कब से लग रहा है पंचक, भूल कर भी न करें ये काम

04/04/2025
lips

गर्मियों में होंठों की  मुस्कराहट रखिए बरकरार, आज़माएं ये आसान सी टिप्स

03/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version