• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दलित बुजुर्ग के साथ अमानवीय व्यवहार! मंदिर परिसर में घटी घटना से यूपी में गरमी

Writer D by Writer D
22/10/2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
Dalit man forced to lick urine in temple premises

Dalit man forced to lick urine in temple premises

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ:  लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र में दलित (Dalit) बुजुर्ग से मंदिर परिसर में पेशाब चटवाने की अमानवीय घटना से उत्तर प्रदेश की सियासत गर्म हो गई है।

मामले को लेकर विपक्ष सरकार को घेरने में जुटा हुआ है। इस मामले में आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि “भाजपा राज में दलित होना अपराध है। पासी समाज के इस बुजुर्ग के साथ जानवर जैसा व्यवहार किया गया। यह नया भारत है।” पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल आज शाम को पीड़ित के घर जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में निवर्तमान प्रदेश महासचिव दिनेश पटेल, प्रान्त अध्यक्ष इमरान लतीफ, अयोध्या के प्रांत प्रभारी कैप्टन सरबजीत सिंह, जनक प्रसाद, इरम रिजवी शामिल हैं।

वहीं आजाद समाज पार्टी के संस्थापक व सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने कहा कि “यह सिर्फ एक अपराध नहीं, बल्कि दलित (Dalit) विरोधी मानसिकता का नंगा प्रदर्शन है। यह मानवता और संविधान की आत्मा पर प्रहार है।”

गौरतलब है कि बीती सोमवार रात बीमार बुजुर्ग रामपाल (70) शीतला माता मंदिर के सामने से गुजर रहे थे। अचानक तबीयत खराब होने पर वे मंदिर की सीढ़ियों पर बैठ गए। इसी दौरान पेशाब छूट गई। यह देखकर मंदिर के सामने स्थित दुकान का मालिक स्वामीकांत उर्फ पम्मू गुस्से में वहां पहुंचा। उसने बुजुर्ग से अभद्रता की, गालियां दीं और जबरन पेशाब चटवा दी। इतना ही नहीं, आरोपी ने बुजुर्ग से पूरा मंदिर धुलवाया और लात मारकर भगा दिया।

रामपाल ने बताया, “मैं सांस का मरीज हूं, तबीयत खराब थी इसलिए मंदिर की सीढ़ियों पर बैठा। गलती से पेशाब हो गई। पम्मू ने कहा इसे चाटो, मैंने डर के मारे चाट लिया। फिर बोला मंदिर धोओ, मैंने धोया भी। उसके बाद उसने लात मारी।”

घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व सांसद कौशल किशोर और विधायक अमरेश रावत बुधवार सुबह पीड़ित से मिलने पहुंचे। दोनों ने मामले की निंदा करते हुए न्याय दिलाने का भरोसा दिया। कौशल किशोर ने कहा “यह अमानवीय और दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।”

Tags: luknow news
Previous Post

टेक गुरु बने टीवी एक्टर! बिल गेट्स का सास-बहू शो में चौंकाने वाला किरदार

Next Post

‘धन की देवी की पूजा से भला होता तो…’ स्वामी प्रसाद ने माता लक्ष्मी पर दिया विवादित बयान

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

23/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

श्रमिक राज्य की प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति, उन्हें सम्मान और सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी

23/05/2026
Cow Protection
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का नया मॉडल बन रहा गो संरक्षण

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

बहन-बेटियों के साथ इज्जत से पेश आओ, वरना अगले चौराहे पर यमराज इंतजार करते मिलेंगे : योगी आदित्यनाथ

22/05/2026
Next Post
Swami Prasad Maurya

‘धन की देवी की पूजा से भला होता तो…’ स्वामी प्रसाद ने माता लक्ष्मी पर दिया विवादित बयान

यह भी पढ़ें

डिनर में तैयार करें दाल-पालक, स्वाद के साथ मिलेगा पोषण

15/11/2021
MoU signed for acquisition of Naini Saini Airport, Pithoragarh

प्रधानमंत्री की उपस्थिति में नैनी सैनी हवाई अड्डे, पिथौरागढ़ के अधिग्रहण हेतु एमओयू पर हस्ताक्षर

09/11/2025
fire brokeout in chemical factory

भरुच की केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाके के बाद लगी आग, 24 लोग घायल

23/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version