• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दलित नाबालिग किशोरी का मिला शव, दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप

Writer D by Writer D
18/09/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बदायूं
0
The entire family was found dead

The entire family was found dead

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बदायूं। जिले के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में एक दलित नाबालिग किशोरी का शव (Dead Body) रेलवे स्टेशन के पीछे जंगल से पुलिस ने बरामद किया है। किशोरी के परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।  हालांकि इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी और उसके बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है।

पुलिस के अनुसार फैजगंज बेहटा थाना इलाके के एक गांव में रेलवे स्टेशन के पीछे 15 वर्षीय दलित किशोरी का शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने उसे बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  परिजनों का आरोप है कि किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। मृतका की मां ने  पीटीआई-भाषा  से बातचीत में आरोप लगाया कि उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया गया है और इस साजिश में पुलिस चौकी का स्टाफ तथा बैंक के बाहर ड्यूटी करने वाले गार्ड सभी शामिल हैं।

पीड़िता की मां ने कहा कि उसकी लड़की के कपड़ो को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया है।  परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस बिना सूचना दिए शव उठा लाई और हमलोगों को उसकी शिनाख्त करने के लिये बदायूं पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।

लड़की के चाचा ने बताया कि हमें एक पुलिसकर्मी ने सूचना दी कि आपकी बेटी का एक्सीडेंट हो गया है और हम जब मौके पर पहुंचे तो वहां लाश नही थी। पता चला कि शव बदायूं भेज दिया गया है।

उन्होंने भी दोहराया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। पीडिता के चाचा ने कहा कि हमारे गांव से घटना स्थल की दूरी डेढ़ किलोमीटर है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से सारे सबूत मिटा दिए और हमें आशंका है कि लड़की के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या की गयी है।

सूचना के बाद मौके पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ओपी सिंह ने बताया कि संबंधित थाने में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है और इस मामले में कठोर कार्यवाही की जाएगी।  उन्होंने कहा कि चिकित्सकों के एक पैनल से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और पूरी पोस्टमार्टम प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।

एसएसपी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में धाराएं बढ़ा कर कार्वाई की जाएगी और यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसे गिरफ्तार कर घटना का शीघ्र अनावरण किया जाएगा।  परिजनों द्वारा स्थानीय पुलिस चौकी और बैंक में तैनात गार्ड पर संलिप्तता के आरोप लगाए जाने के सवाल पर एसएसपी ने कहा कि परिजन जो आरोप लगा रहे हैं उन्हें भी विवेचना में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी और उसके बाद ही इस मामले पर कुछ कहा जा सकता है।

Tags: Badayun News
Previous Post

अधिवक्ता की हत्या मामले में पांच को उम्रकैद

Next Post

शिक्षक ने शादी का झांसा देकर छात्रा से  दुष्कर्म

Writer D

Writer D

Related Posts

CJP spokesperson Ashutosh Ranka meets Akhilesh Yadav.
Main Slider

अखिलेश यादव से CJP प्रवक्ता की बंद कमरे में मुलाकात, बैठक ने बढ़ाया सियासी सस्पेंस

04/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने कान्हा भक्ति स्तंभ मार्ग का किया लोकार्पण, नक्काशीदार स्तंभों के पास मंत्री संग ली सेल्फी

04/09/2026
Ninth board meeting of UP Braj Teerth Vikas Parishad under the chairmanship of CM Yogi
Main Slider

वृंदावन परिक्रमा मार्ग को बनाएं सुरक्षित, इस्तेमाल हों बारिश में न फिसलने वाले पत्थर: मुख्यमंत्री

04/09/2026
Major security lapse during CM Yogi's visit.
Main Slider

सीएम योगी के दौरे के दौरान बड़ी सुरक्षा चूक, काफिले के पास बिजली के तारों में हुआ तेज धमाका

04/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य और पशुधन सुरक्षा की तैयारी तेज

03/09/2026
Next Post
rape

शिक्षक ने शादी का झांसा देकर छात्रा से  दुष्कर्म

यह भी पढ़ें

मैंने गुलज़ार साहब और अन्य फिल्मकारों से बहुत कुछ सीखा है – मृणालिनी पाटिल

03/10/2021
Naresh Balyan

AAP विधायक की बढ़ी मुश्किलें, इस मामले में क्राइम ब्रांच ने किया अरेस्ट

30/11/2024
Earthquake

भूकंप के तेज झटके से कांपी धरती, रिक्टर पैमाने पर इतनी रही तीव्रता

19/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version