• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दरभंगा : प्रचार से लौट रहे निर्दलीय प्रत्याशी को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

Desk by Desk
06/11/2020
in Main Slider, क्राइम, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
गोली मारी

निर्दलीय प्रत्याशी को गोली मारी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिहार में अंतिम चरण का चुनाव प्रचार थम चुका है। इस बीच दरभंगा के हायाघाट विधानसभा के निर्दलीय प्रत्याशी रविन्द्र नाथ सिंह उर्फ चिंटू सिंह को देर रात अपराधियों ने गोली मार दी। चिंटू सिंह को दो गोली लगी है। बताया जा रहा है कि गाड़ी रोक कर बदमाशों ने चिंटू सिंह को गोली मारी। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, निर्दलीय प्रत्याशी रविन्द्र नाथ सिंह उर्फ चिंटू सिंह गुरुवार को चुनाव प्रचार खत्म करके अपने गांव दुगौली लौट रहे थे। इसी दौरान उनको किसी का फोन आया। फोन आने के कुछ ही देर बाद उनकी कार को कोठरी के पास कुछ बदमाशों ने रोक लिया और फायरिंग शुरू कर दी। चिंटू सिंह को दो गोली लग गई।

योगी सरकार का किसानों को तोहफा, अनाज मंडियों में शुल्क दर घटाई

गंभीर रूप से घायल चिंटू सिंह को डीएमसीएच में भर्ती करवाया गया है। एसपी सिटी अशोक प्रसाद का कहना है कि अभी गोली मारने के पीछे कारण स्पष्ट नहीं है। पीड़ित के होश में आने के बाद बयान लिया जाएगा। फिलहाल, हर पहलू की जांच की जा रही है, लेकिन पीड़ित के बयान का इंतजार है।

गौरतलब है कि हायाघाट विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी रविन्द्र नाथ सिंह उर्फ चिंटू सिंह ने लड़ाई को त्रिकोणीय बना दिया है। इस सीट आरजेडी ने भोला यादव और बीजेपी ने रामचंद्र साह को प्रत्याशी बनाया है। आरजेडी और बीजेपी को रविन्द्र नाथ सिंह उर्फ चिंटू सिंह कड़ी टक्कर दे रही है। उनकी पहचान इलाके में एक समाजसेवी के रूप में है।

 

Tags: Bihar Assembly ElectionBihar Assembly Election 2020Bihar crime newsBihar electionbihar newscrime news in hindi
Previous Post

योगी सरकार का किसानों को तोहफा, अनाज मंडियों में शुल्क दर घटाई

Next Post

मूक-बधिर बहन से रेप की कोशिश के आरोपी चचेरे भाई को पांच साल की कैद, 15 हजार का जुर्माना

Desk

Desk

Related Posts

Fly
Main Slider

मक्खियों से है परेशान, तो आजमाए ये उपाय

23/07/2026
CM Yogi to attend Shri Ram Katha.
Main Slider

श्रीगोरखनाथ मंदिर में भव्य श्रीरामकथा गुरुवार से, सीएम योगी भी होंगे सम्मिलित

22/07/2026
cm vishnudev sai inquired about the health of international folk artist vikram yadav
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार विक्रम यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली

22/07/2026
CM Nayab Singh Saini
राष्ट्रीय

प्रदेश के हर जिले में खुलेगा स्टार्टअप्स का द्वार:नायब सिंह सैनी

22/07/2026
CM Nayab Saini
राष्ट्रीय

हरियाणा में कर्मचारी बदल सकेंगे स्थाई पता, होम टाउन में नहीं होगा बदलाव

22/07/2026
Next Post
imprisonment

मूक-बधिर बहन से रेप की कोशिश के आरोपी चचेरे भाई को पांच साल की कैद, 15 हजार का जुर्माना

यह भी पढ़ें

Atal Bihari Vajpayee

यूपी में उत्सव के रूप में मनेगी अटल जी की जयंती

24/12/2022
Sooji Pakora

बरसात का मौसम लगेगा और भी सुहाना जब मिल जाएगा इन पकौड़े का साथ

02/07/2026
Charging Stations

एक्सप्रेसवे पर पब्लिक चार्जिंग स्टेशंस का नेटवर्क विकसित करेगी योगी सरकार, ‘ई-मोबिलिटी’ को मिलेगा बढ़ावा

25/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version