• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सांवलापन होगा दूर, इन चीजों से निखरेगी की रंगत

Writer D by Writer D
09/06/2026
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Blackness of the face

Blackness of the face

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हर लड़की की चाहत होती है कि उनकी त्वचा निखरी (Glow) हुई और गोरी दिखाई दे। कई महिलाओं की त्वचा कुदरती सांवली (Dark Complexion) होती है जिसे गोरा बनाने के लिए महिलाएं ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। वहीँ कई महिलाओं की त्वचा की गोरी रंगत कुदरती होती है लेकिन तेज धूप, प्रदूषण, खानपान और तनाव जैसे कारणों की वजह से रंगत खराब होने लगती हैं। इन दोनों ही हालातों में आपको अपनी त्वचा का अच्छे से ख्याल रखने की जरूरत होती हैं। आप कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर सांवलेपन (Dark Complexion) की समस्या को दूर कर सकते हैं। बिना केमिकल प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें गोरी रंगत पाना चाहते हैं तो ये घरेलू उपाय आपके लिए ही हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में…

नींबू

नींबू एक प्राकर्तिक ब्लीच की तरह काम करता है। नींबू में मौजूद एसिड त्वचा को ब्लीच कर त्वचा की ऊपरी परत को हटाता है जिसके कारण त्वचा निखरने लगती है। चेहरे का सांवलापन दूर करने के लिए एक कटोरी में नींबू का रस लें, इसमें थोड़ा शहद मिलाएं और अपनी त्वचा पर लगाएं। इसे 30 मिनट तक रहने दें और बाद में साफ पानी से चेहरा धो लें।

चावल

चेहरे का कालापन (Dark Complexion) दूर करने के उपाय में यह उपाय असरदार है। इस्तेमाल करने के लिए चावल को पीसें, और दूध में मिलाकर पेस्ट बना लें। इसमें आधा चम्मच शहद लेकर अच्छी प्रकार मिलाकर चेहरे पर लगा लें। दस मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। इस प्रयोग को हफ्ते में दो या तीन बार करने से चेहरे का साँवलापन निश्चित तौर पर ठीक हो जाता है।

हल्दी

चेहरे की रंगत निखारने के लिए आप हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं। हल्दी में आधा चमच्च बेसन, एक चम्मच चंदन पाउडर, आधा चमच्च नींबू का रस और आधा चमच्च दूध या मलाई डालकर उसका मिश्रण बना लें। अब इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद इसे हल्के गुनगुने पानी से धो लें।

खीरा

खीरा का उपयोग गोरे होने के नुस्खे में शामिल किया जाता है। इस्तेमाल के लिए 100 ग्राम खीरे के टुकड़े करके 500 मिली पानी में उबाल लें। जब पानी आधा रह जाए तो पानी को उतारकर ठण्डा कर लें। इस पानी से चेहरे को धोएं। रोज करने से त्वचा का सांवलापन दूर हो जाता है।

बेसन

बेसन का इस्तेमाल त्वचा के सांवलेपन को दूर करने के लिए सालों से किया जा रहा है। बेसन लगाने से चेहरे की रंगत निखरती है। हल्दी एक नेचुरल ब्राइटनिंग एजेंट की तरह काम करता है। इसके लिए एक कप बेसन में एक चम्मच हल्दी और थोड़ा सा दूध या पानी डालकर पेस्ट बना लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद साफ पानी से पाना चेहरा धो लें।

दही

चेहरे का सांवलापन (Dark Complexion) दूर करने के लिए दही भी फायदेमंद है। दही एक तरीके की प्राकर्तिक ब्लीच है जो चेहरे को निखारने में मदद करता है। दही में लैक्टिक एसिड होता है जो त्वचा को निखारने के साथ-साथ उसे मुलायम बनाता है। इसके लिए थोड़ा सा दही लेकर, इससे अपने चेहरे पर मसाज करें और थोड़ी देर बाद हल्के गुनगुने पानी से धो लें।

शहद

शहद ब्लीच की तरह काम करता है और साथ ही त्वचा को मॉश्चराइज करने के भी। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण भी होता है। शहद लगाने का सबसे अच्छा तरीका है कि इसे चेहरे पर पांच मिनट लगाकर छोड़ दीजिए और बाद में गुनगुने पानी से चेहरा साफ कर लीजिए।

आलू का रस

आलू का रस एक त्वचा पर एक ब्लीचिंग एजेंट की तरह काम करता है और सांवलापन दूर करने में मदद करता है। चेहरे की रंगत निखारने के लिए अपने चेहरे पर आलू का रस लगाएं। इसके लिए एक कच्चा आलू लें और इसे कद्दूकस कर लें। अब इसे निचोड़कर इसका रस निकाल लें। आलू के रस को अपने चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट तक रखें। एक बार सूख जाने पर साफ पानी से चेहरा धो लें।

Tags: beautyBeauty tipsdarkness of the facehome remedies to get fair skin toneSkin Care Tipstips to get fair color
Previous Post

इस महंगाई में ऐसे बचाएं रसोई गैस

Next Post

आज मीठे में बनाएं अलग तरह का हलवा, उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

जातिवाद और जिन्नावाद का मुकाबला मिलकर करना होगा: CM योगी

31/10/2026
Main Slider

CM धामी का ऐलान, PRD जवानों को मिलेगी बढ़ी हुई आर्थिक सौगात

31/10/2026
Main Slider

पंजाब चुनाव के लिए AAP का पहला दांव, भगवंत मान फिर धुरी से आजमाएंगे किस्मत

31/10/2026
Main Slider

जातिवाद और जिन्नावाद का मुकाबला मिलकर करना होगा: CM योगी

31/10/2026
Deepotsav
Main Slider

दीपोत्सव-2026 से पहले अयोध्या में UPSTDC की सौगात, छह घंटे में होंगे प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन

30/10/2026
Next Post
Besan Halwa

आज मीठे में बनाएं अलग तरह का हलवा, उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग

यह भी पढ़ें

pm modi

अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी को बड़ी सौगात देंगे पीएम मोदी

23/02/2024

मथुराः सनसनीखेज वारदात, यमुना एक्सप्रेसवे पर मिला दो बच्चों का शव

02/11/2021
neeraj chopra

मेरी ईमानदारी पर सवाल उठना दुखद…, नीरज चोपड़ा ने ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

25/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version