• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विदेशी निवेशकों की टॉप प्रायोरिटी में शामिल डाटा सेंटर

Writer D by Writer D
07/02/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Data Center

Data Center

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की टीम ने प्रदेश में विदेशी मेहमानों को निवेश के लिये आमंत्रित करने के लिये 16 देशों के 21 शहरों में रोड शो किया, जिसमें सात लाख बारह हजार करोड़ के 108 एमओयू (MoU) साइन किये गये। इन एमओयू के माध्यम से प्रदेश के सात लाख से अधिक युवाओं को रोज़गार मिलेगा। वहीं विदेशी मेहमानों ने 25 सेक्टर में से टॉप फाइव सेक्टर (डाटा सेंटर (Data center), लॉजिस्टिक पार्क, रिन्यूएबल एनर्जी, अपैरल एंड टेक्सटाइल और फ़िल्म सिटी) में निवेश के लिये सबसे ज़्यादा रुचि दिखाई है। इन सेक्टर में विदेशी मेहमानों की पहली पसंद प्रदेश को डाटा सेंटर (Data center) का हब बनाने की है, जिसमें उन्होंने सत्रह हज़ार करोड़ से ज़्यादा निवेश की इच्छा ज़ाहिर की है। वहीं दूसरी प्रायोरिटी में लॉजिस्टिक पार्क हैं, जिसमें वह साढ़े सोलह हज़ार करोड़ से ज़्यादा का निवेश करेंगे। इसमें वह लॉजिस्टिक सर्विस सेंटर से लेकर बीपीओ और ट्रेनिंग सेंटर तक की स्थापना करेंगे।

डाटा सेंटर (Data center) में आएगा सबसे बड़ा विदेशी निवेश

योगी सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में पहला डाटा सेंटर (Data center) बनकर तैयार है। योगी सरकार की नीतियों का ही असर है कि विदेशी मेहमानों ने इस सेक्टर की ओर सबसे ज़्यादा दिलचस्पी दिखाई है। सिंगापुर और ऑस्ट्रेलिया में हुए रोड शो के दौरान ग्लोबल स्टेट कैपिटल प्रा. लि. ने प्रदेश में डाटा सेंटर बनाने के लिए 8260 करोड़ रुपए और स्टार कंसोर्टियम प्रा. लि. ने 1000 करोड़ के निवेश से संबंधित एमओयू प्रदेश सरकार के साथ फाइनल किए। यही नहीं, यूके और यूएसए में रोड शो के दौरान सिफी इंटरनेशनल ने इस सेक्टर के लिए 8300 करोड़ के निवेश पर सहमति जताई। इन आंकड़ों पर गौर करें तो सबसे ज्यादा विदेशी मेहमानों ने 17560 करोड़ का निवेश कर प्रदेश को डाटा सेंटर के हब के रूप में विकसित करने की ओर कदम बढ़ाए हैं।

विदेशी निवेशकों की दूसरी पसंद है लॉजिस्टिक पार्क

विदेशी निवेशकों ने 25 सेक्टर्स में से दूसरी प्रायोरिटी के रूप में लॉजिस्टिक पार्क को रखा है। इसमें उन्होंने 16,810 करोड़ रुपए के निवेश से संबंधित एमओयू किए हैं। यूएई के रोड शो के दौरान शराफ ग्रुप ने तेरह सौ करोड़, हिंदुस्तान पोर्ट प्रा. लि. ने दो सौ दस करोड़ के एमओयू साइन किए हैं। कनाडा और यूएसए के दौरे के दौरान आठ हज़ार दो सौ करोड़ के निवेश पर अपनी हामी भरी है। वहीं सिंगापुर और ऑस्ट्रलिया के रोड शो में एक हज़ार करोड़ का निवेश लॉजिस्टिक सर्विस में होगा। वहीं यूनिवर्सल सक्सेस प्रा. लि. ने 5100 करोड़ रुपए से लॉजिस्टिक पार्क का निर्माण करने का निर्णय लिया है। वहीं यूके और यूएसए के दौरे के दौरान बेस्ट बाय ट्रकिंग ने एक हज़ार करोड़ से लॉजिस्टिक बीपीओ और ट्रेनिंग सेंटर खोलने के लिये एमओयू साइन किये हैं।

विदेशी मेहमानों ने तीसरे नम्बर पर रिन्युएबल एनर्जी को दी तरजीह

विदेशी मेहमानों ने प्रदेश में निवेश के क्षेत्र में तीसरे नम्बर पर रिन्युएबल एनर्जी को तरजीह दी है। यूएई में रोड शो के दौरान आस्था ग्रीन एनर्जी वेंचर्स प्रा. लि. ने 4480 करोड़, श्री सिद्धार्थ इन्फ्राटेक एंड सर्विसेज़ ने आठ हज़ार करोड़ खर्च करने की कार्ययोजना बनाई है। वहीं जर्मनी, बेल्जियम और स्वीडन में रोड शो के दौरान बोसोन एनर्जी एसए ने एक हज़ार करोड़ खर्च करने का फ़ैसला लिया है। इसके साथ ही यूके और यूएस दौरे के दौरान जियोथर्मल कोर आईएनसी 820 करोड़ से रिन्युएबल एनर्जी प्लांट लगाएगी। ऐसे में विदेशी निवेशक रिन्युएबल एनर्जी के क्षेत्र में चौदह हज़ार तीन सौ करोड़ का निवेश करेंगे।

कम्युनिस्टों के साथ मिलकर सुरक्षा में सेंध लगाने आई है कांग्रेस: सीएम योगी

विदेशी निवेशकों की चौथी प्रायोरिटी में अपैरल और टेक्सटाइल शामिल है। इसमें जापान और साउथ कोरिया के दौरे के दौरान जापान इंडिया इंडस्ट्री प्रमोशन एसोसिएशन ने ढाई हज़ार करोड़ और निसेनकेन क्वालिटी इवैल्यूएशन सेंटर ने दस हज़ार करोड़ के एमओयू पर साइन किया है। ऐसे में इस क्षेत्र में विदेशी मेहमान कुल साढ़े बारह हज़ार करोड़ का निवेश करेंगे। वहीं विदेशी मेहमानों के पांचवी प्रायोरिटी में फ़िल्म इंडस्ट्री है। जर्मनी, बेल्जियम और स्वीडन में रोड शो के दौरान इंटरनेशनल ग्रुप एबी में दस हज़ार करोड़ से प्रदेश में फ़िल्म सिटी में निवेश का फ़ैसला किया है।

Tags: GISgis 2023up gisup gis 2023
Previous Post

कम्युनिस्टों के साथ मिलकर सुरक्षा में सेंध लगाने आई है कांग्रेस: सीएम योगी

Next Post

यूपी में 16 गुना तेजी से होगा रेल कनेक्टिविटी का विकास

Writer D

Writer D

Related Posts

promotion
Main Slider

काम से खुश होकर सीएम योगी ने दिया तोहफा, 104 एसडीएम की बढ़ी सैलरी और पद

22/05/2026
Abbas Ansari
Main Slider

अब्बास अंसारी का बड़ा सियासी यू-टर्न, ‘सपा’ के रंग में रंगे आए नजर

22/05/2026
'Centre of Excellence for Flowers
उत्तर प्रदेश

अयोध्या में बनेगा प्रदेश का पहला ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर फ्लावर’

21/05/2026
Sushma Kharwal
Main Slider

लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल के वित्तीय-प्रशासनिक अधिकार सीज, जानें पूरा मामला

21/05/2026
cm yogi
Main Slider

भीषण गर्मी पर सीएम योगी ने दिए सभी विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश

21/05/2026
Next Post
Rail

यूपी में 16 गुना तेजी से होगा रेल कनेक्टिविटी का विकास

यह भी पढ़ें

Weapons

Lok Sabha Elections: लाइसेंसी असलहाधारियों को बड़ी राहत, अब सबको नहीं जमा कराना होगा असलहा

01/04/2024
drugs

दुनिया के छह खतरनाक नशीले पदार्थ, जो ले लेंगे इंसान की जान

25/12/2021
अफगानिस्तान में कोरोना

अफगानिस्तान में कोविड-19 के 125 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 39,044 हुई

21/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version