• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बेटी की बहादुरी से बची मां की जान, धर दबोचा गोली चलाते लुटेरे को

Writer D by Writer D
16/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, सहारनपुर
0
Temple land sold illegally for Rs 6 crore

Temple land sold illegally for Rs 6 crore

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक बेटी की बहादुरी के कारण न सिर्फ लुटेरों से मां की जान बच गयी बल्कि गोलीबारी करते बदमाशों से मुकाबला करते हुये उसने एक लुटेरे को धर दबोचने में भी कामयाबी मिली।

स्थानीय पुलिस की ओर से सोमवार को दी गयी जानकारी के अनुसार कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के मिशन कंपाउंड में रविवार देर शाम घर जा रही मां-बेटी के साथ स्कूटर सवार दो बदमाशों ने झपटमारी की कोशिश की। लेकिन बदमाशों की यह हरकत मां बेटी की बहादुरी के कारण उस वक्त उन पर भारी पड़ गयी जब दोनों ने लूटपाट करने वाले बदमाशों से मुकाबला करने लगीं।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह ने बताया कि स्थानीय निवासी महिला धनवंती पत्नी पवन कुमार के गले से सोने की चैन पर झपट्टा मारकर लूट ली थी। धनवंती और बीकाॅम की छात्रा उनकी बेटी प्रिया ने दोनों बदमाशों का जमकर मुकाबला किया। इस पर एक लुटेरे ने महिला के पैरों पर पिस्तौल से फायर कर दिया। बेटी प्रिया को भी बदमाशों से मुकाबला करते देख दूसरे बदमाश ने हवाई फायरिंग कर भागने की कोशिश की।

इस पर प्रिया ने बदमाशों का पीछा किया और लोगों की मदद से एक बदमाश को दबोच लिया। वारदात की सूचना मिलने पर सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची। सिंह ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश सुमित जाटव पुत्र विष्णु जाटव कनखल हरिद्वार का रहने वाला है। उसके फरार साथी का नाम सचिन है जो नगर के थाना कुतुबशेर स्थित लेबर कालोनी का रहने वाला है। सचिन की गिरफ्तारी को पुलिस की तीन टीमें लगायी गयी हैं। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश के पास से पिस्टल और बाइक बरामद की है।

एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि बीती शाम हुई इस वारदात में शामिल दोनों बदमाश हाल ही में जेल से जमानत पर छूटे थे। जेल में ही दोनों बदमाशों के बीच दोस्ती हो गई और बाहर आते ही उन्होंने इस वारदात को अंजाम देने का काम किया। एसएसपी आकाश तोमर ने कहा कि बहादुर बिटिया प्रिया को 26 जनवरी को पुलिस लाइन में सम्मानित किया जाएगा।

प्रिया का कहना था कि वह अपनी मां पर गोली चलाने वाले को चुपचाप खड़ी रहकर नहीं देख सकी। बदमाशों के साथ भिड़ने के अलावा उसके पास कोई विकल्प नहीं बचा था।

Tags: crime newsSaharanpur newsup news
Previous Post

वेल्डिंग करते समय मकान में हुआ जोरदार धमाका, मैकेनिक झुलसा

Next Post

सवारियों से भरी जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, 17 घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर जन्मभूमि पहुंचे सीएम योगी, चांदी से सजे गर्भगृह में किए ‘लाला’ के दर्शन

04/09/2026
CM Yogi
Main Slider

अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज: सीएम योगी

04/09/2026
CM Dhami released ₹147 crore with a single click.
Main Slider

9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची अगस्त की सामाजिक सुरक्षा पेंशन, CM धामी ने वन-क्लिक से जारी किए ₹147 करोड़

04/09/2026
Jitendra Mishra
Main Slider

दोबारा अंदर आने नहीं देंगे… राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा मीडिया पर भड़के

04/09/2026
CJP spokesperson Ashutosh Ranka meets Akhilesh Yadav.
Main Slider

अखिलेश यादव से CJP प्रवक्ता की बंद कमरे में मुलाकात, बैठक ने बढ़ाया सियासी सस्पेंस

04/09/2026
Next Post
Road Accident

सवारियों से भरी जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, 17 घायल

यह भी पढ़ें

पडरौना तहसीलदार सहित 69 नए कोरोना संक्रमित

कुशीनगर में पडरौना तहसीलदार सहित 69 नए कोरोना संक्रमित मिले

31/07/2020
Blackness of the face

सांवलापन होगा दूर, इन चीजों से निखरेगी की रंगत

09/06/2026
Shardiya Navratri

कब से शुरू हो रहे हैं शारदीय नवरात्र, इस बार इतने दिन चलेंगे व्रत

03/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version