• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘अयोध्या का विकास सपा को बर्दाश्त नहीं’, दयाशंकर सिंह का अखिलेश पर सीधा हमला

Writer D by Writer D
23/09/2026
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा अयोध्या के विकास कार्यों पर उठाए गए सवालों के जवाब में बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ और भाजपा के मुख्य प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों ने हमेशा प्रभु श्री राम का अपमान किया और राम मंदिर का विरोध किया आज वो अयोध्या में हो रहे ऐतिहासिक विकास कार्यों का विरोध कर रहे हैं।

दयाशंकर सिंह बोले-‘सपा को बर्दाश्त नहीं हो रहा अयोध्या का विकास’

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने अखिलेश यादव के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि अयोध्या में हो रहा विकास समाजवादी पार्टी को बर्दाश्त नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में 70 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं पर काम चल रहा है और देश-विदेश से बड़ी संख्या में लोग अयोध्या पहुंच रहे हैं।

दयाशंकर सिंह ने अयोध्या की धार्मिक महत्ता का जिक्र करते हुए कहा कि जिस तरह मुस्लिम अपने जीवन में कम से कम एक बार मक्का-मदीना जाने का सपना देखते हैं और ईसाई वेटिकन सिटी जाने की इच्छा रखते हैं, उसी तरह भारत और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाला हर हिंदू भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या आने का सपना देखता है।

उन्होंने कहा कि सपा को अयोध्या में बढ़ते पर्यटन और रोजगार के अवसरों को भी देखना चाहिए। उन्होंने सपा राज में रामभक्तों पर हुई गोलीबारी का जिक्र करते हुए कहा कि आज सपा वाले अयोध्या की बात कर रहे हैं लेकिन ये वही लोग हैं जिन्होंने रामभक्तों पर गोलियां चलाकर सरयू नदी का पानी लाल कर दिया था।

दयाशंकर सिंह ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी अब कभी सत्ता में नहीं आएगी और उत्तर प्रदेश में अगली सरकार भी योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बनेगी।

दयाशंकर मिश्रा बोले- ‘जनता ने अखिलेश को नकारा, इसीलिए वो बेमतलब की बात कर रहे

अखिलेश यादव ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग को कठपुतली बताया था। उनके इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भारत की चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता को पूरे दुनिया में सराहा जाता है। भारत को विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र माना जाता है। लेकिन अखिलेश यादव को जब जनता ने नकार दिया है तो वो लोकतंत्र पर ही हमला कर रहे हैं।

दयालु ने कहा कि अखिलेश अपने पार्टी कार्यकर्ताओं पर भी नियंत्रण नहीं रखते और सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से सरकार की आलोचना करते हैं। उन्होंने कहा कि देशहित में चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था की आलोचना करना उचित नहीं है।

‘मुस्लिम तुष्टीकरण से आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं अखिलेशः बीजेपी प्रवक्ता’

भाजपा के मुख्य प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि सपा प्रमुख को पहले जनता को बताना चाहिए कि सत्ता में रहते हुए उन्होंने कौन से विकास कार्य किए थे। दिनेश प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव की राजनीति पूरी तरह जाति आधारित है। उन्होंने कहा कि जब भी अयोध्या का उल्लेख होता है, अखिलेश मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति करने लगते हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव आज तक अयोध्या स्थित राम मंदिर के दर्शन करने नहीं गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र पर काम करती है।

Tags: up news
Previous Post

आप गिनते-गिनते थक जाएंगे, हम युवाओं को नौकरी देते-देते नहीं थकेंगे: मुख्यमंत्री योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

आप गिनते-गिनते थक जाएंगे, हम युवाओं को नौकरी देते-देते नहीं थकेंगे: मुख्यमंत्री योगी

23/09/2026
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो में प्रवाहित होगी संगम नगरी के हस्तशिल्प, खानपान और परिधानों की त्रिवेणी

23/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में उद्योगों की जरूरत के अनुरूप बदलेंगे यूपी के आईटीआई, आठ शहरों के क्लस्टर में लागू होगा पीएम-सेतु मॉडल

23/09/2026
उत्तर प्रदेश

सांस्कृतिक रंगों से सराबोर होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026

23/09/2026
उत्तर प्रदेश

‘जो कृष्ण का नहीं हुआ वो किसी का नहीं हो सकता’- डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का अखिलेश पर जोरदार निशाना

23/09/2026

यह भी पढ़ें

anil kapoor

अनिल कपूर ने दिखाए अपने डोले, इंस्टाग्राम पर लिखा- पूरा हुआ सपना

14/12/2020
Summer

घर में आने की नहीं होती इच्छा, तो करें ये उपाय

25/04/2026
citizenship for non-Muslims

गैर मुस्लिमों के लिए भारतीय नागरिकता का रास्ता साफ, अधिसूचना जारी

29/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version