• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिनदहाड़े नकाबबाज बदमाशों ने डॉक्टर को परिवार सहित बंधक बनाकर लाखों की लूट

Writer D by Writer D
24/05/2021
in Main Slider, आगरा, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
Theft

Theft

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में सोमवार दोपहर को नकाबपोश चार बदमाशों ने डॉक्टर रजनीकांत शर्मा के घर में 11 लाख की लूट की। बदमाश एक अन्य मकान खरीदने के लिए एडवांस देने के बहाने घर में दाखिल हुए। डॉक्टर के पिता, पत्नी और सास-ससुर पर तमंचे तानकर बंधक बना लिया।

टेप से मुंह और हाथ बांध दिए। इसके बाद अलमारी से सात लाख रुपये और जेवरात निकाल लिए। बाद में लैपटॉप, सात मोबाइल, घड़ियां, डीवीआर, बाइक लूटकर फरार हो गए। बदमाश एक घंटे तक घर में रहे। सूचना पर एसपी सिटी बोत्रे रोहन सहित फोर्स पहुंची। पुलिस को शाम तक कोई सुराग नहीं लगा।

केके नगर निवासी डॉक्टर रजनीकांत शर्मा खैरगढ़, फिरोजाबाद स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात हैं। केके नगर में मुख्य मार्ग पर उनकी कोठी है। उन्होंने पुलिस को बताया कि हाल ही में 100 गज का एक मकान बेचा है। वहीं दूसरा मकान अकबर टूम के पीछे है। उसे बेचने के लिए कुछ लोगों को बताया था।

मकान खरीदने के बहाने आए थे बदमाश

रविवार को तीन लोग मकान खरीदने के लिए आए थे। तब रजनीकांत शर्मा नहीं थे। इस पर तीनों चले गए थे। सोमवार दोपहर को वो पत्नी कामिनी को अल्ट्रासाउंड के लिए लेकर गए थे। घर में 80 वर्षीय पिता छविराम शर्मा, सास शकुंतला और ससुर हरीशंकर शर्मा मौजूद थे।

दोपहर ढाई बजे चार बदमाश घर में दाखिल हुए। उन्होंने चेहरे पर दो-दो मास्क लगाए थे। परिजनों को बताया कि 12 लाख रुपये में मकान खरीदना चाहते हैं। इसके लिए एडवांस भी लेकर आए हैं। छविराम ने बेटे नहीं होने के कारण कुछ देर बाद आने के लिए बोल दिया। इस पर वो इंतजार करने की कहकर बैठ गए।

यूपी ने 624.33 लाख मीट्रिक खाद्यान्न उत्पादन का फिर बनाया नया रिकॉर्ड

सवा तीन बजे कामिनी और रजनीकांत शर्मा आ गए। कामिनी और उनकी मां किचिन में चाय बनाने लगीं। एक बदमाश ने एडवांस रकम देने की कहकर बैग खोला। कैश के बजाए बदमाशों ने पिस्टल और तमंचे निकाल लिए। पांचों की कनपटी पर तानकर जान से मारने की धमकी दी। बदमाश अपने साथ पैकिंग टेप लेकर आए थे।

टेप से बांधे हाथ-पैर

बदमाशों ने टेप से डॉ. रजनीकांत, उनके पिता, समधी और समधन के हाथ-पैर बांध दिए। कामिनी शर्मा ने कहा कि वह गर्भवती है। इसलिए उनके हाथ नहीं बांधे। उनसे बदमाशों ने अलमारी की चाबियों के बारे में पूछा। उनके इनकार पर पति को गोली मारने की धमकी दी। इस पर डॉ. रजनीकांत शर्मा ने चाबियां बैग में रखी होने के बारे में बताया।

कामिनी से बैग मंगवाकर चाबी लेकर बदमाशों ने अलमारी को खंगाला। उसमें रखे तकरीबन सात लाख रुपये, दो लाख के सोने के जेवरात, सात घड़ियां निकाल ली। इसके बाद दूसरे कमरे से लैपटॉप ले लिया। ड्राइंग रूम से डीवीआर निकाल ली। यहां एक कैमरा भी तोड़ दिया।

एग्रेसिव टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट का अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा : सहगल

एक घंटे रुकने के बाद बदमाशों ने कामिनी के हाथ और मुंह पर टेप लगाकर बंद करके भाग गए। जाते समय कार और बाइक की चाबी उठा ली। मगर, बाइक ही बदमाश ले जा सके। कार को छोड़ गए। बदमाशों के भागने पर परिजनों ने अपने हाथ खोले। इसके बाद पड़ोस में रहने वाले दरोगा पूरन सिंह को जानकारी दी।

उन्होंने पुलिस को सूचना दी। 10 मिनट में पुलिस पहुंच गई। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि सात लाख रुपये, दो लाख के जेवरात सहित अन्य सामान लूटा है। बदमाशों की संख्या चार बताई गई है। सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं। पुलिस टीम को लगाया गया है।

…तो पैदल ही आए थे बदमाश

डाक्टर रजनीकांत के घर के बाहर ही एक दुकान है। दुकानदार महिला ने पुलिस को बताया कि बदमाश पैदल आए थे। वह अंदर दाखिल हो रहे थे। तब वह खड़ी थी। वारदात के बाद में दो बदमाश आगे हाईवे की तरफ जाने वाले रास्ते पर चले गए। एक अंदर से बाइक लेकर आया। आगे जाकर तीन बदमाश एक साथ बाइक से गए, जबकि चौथा पैदल चला गया। इसके बाद पता नहीं

Tags: crime newsrobberyup news
Previous Post

यूपी ने 624.33 लाख मीट्रिक खाद्यान्न उत्पादन का फिर बनाया नया रिकॉर्ड

Next Post

डेमोक्रेसी पीपुल फाउण्डेशन से उप्र को मिला 617 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर्स का सहयोग

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post
oxygen concentrators

डेमोक्रेसी पीपुल फाउण्डेशन से उप्र को मिला 617 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर्स का सहयोग

यह भी पढ़ें

SS Sandhu

तीस बिन्दुओं पर जनपदों को तय करने होंगे लक्ष्य : मुख्य सचिव

27/06/2023
CM Yogi

पहले बेटियां थीं असुरक्षित, अब खुद गढ़ रही हैं अपना भविष्य : सीएम योगी

20/09/2025
Arrested

अवैध अफीम डोडा चूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

13/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version