• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एग्रेसिव टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट का अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा : सहगल

Writer D by Writer D
24/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Navneet Sehgal

Navneet Sehgal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अपर मुख्य सचिव ‘सूचना’ श्री नवनीत सहगल ने बताया कि मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदेश में चलाये जा रहे 3 टी अभियान का स्थलीय निरीक्षण कर लोगों से फीडबैक लिया जा रहा है। मुख्यमंत्री जी द्वारा आज देवीपाटन तथा आजमगढ़ मण्डलों के भ्रमण के दौरान गांव में जा कर कोविड-19 के अभियान को देखने के साथ साथ जनपदीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि 3 टी के अन्तर्गत एग्रेसिव टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट का अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है। 3 टी के तहत प्रदेश में टेस्टिंग बढ़ाने, आॅक्सीजन बेडों की संख्या बढ़ाने, आंशिक कफ्र्यू तथा वैक्सीनेशन पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोविड-19 के टेस्ट की संख्या में निरन्तर बढ़ोत्तरी के साथ-साथ कुल एक्टिव केसों तथा  कोविड के प्रतिदिन के मामलों में निरन्तर कमी आ रही है।

श्री सहगल ने बताया कि अन्य प्रदेशों की अपेक्षा प्रदेश में संक्रमण कम हो रहा है। मुख्यमंत्री जी का जीवन और जीविका को बचाने का संकल्प है। आंशिक कफ्र्यू को 31 मई, 2021 की प्रातः 07 बजे तक बढ़ा दिया गया है। प्रदेशव्यापी आंशिक कोरोना कफ्र्यू के सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। आंशिक कोरोना कफ्र्यू में वैक्सीनेशन, औद्योगिक गतिविधियों, मेडिकल सम्बन्धी कार्य आदि आवश्यक अनिवार्य सेवाओं को यथावत जारी रखा गया है। आंशिक कोरोना कफ्र्यू की अवधि में पूरे प्रदेश के शहरों और गांवों में विशेष सफाई एवं फाॅगिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 97,000 गांवों में 90,000 कर्मियों के द्वारा 66,999 गांवों में साफ-सफाई, 33,353 गांवों में सेनिटाइजेशन तथा 13,157 गांवों में फाॅगिंग की गयी है।

आशा की किरण बना गन्ना विकास विभाग का‘महिला रोजगार सृजन कार्यक्रम : भूसरेड्डी

श्री सहगल ने बताया कि वैक्सीनेशन के सम्बंध में मुख्यमंत्री जी द्वारा टास्क फोर्स की बैठक की गयी, जिसमें मुख्यमंत्री जी द्वारा निर्देश दिये गये हैं कि 01 जून, 2021 से 23 जनपदों में चल रहे 18-44 वर्ष के आयुवर्ग के लोगों का वैक्सीनेशन को पूरे प्रदेश के सभी जनपदों में प्रारम्भ किया जाये। इसके अलावा प्रदेश में कोविड की सम्भावित तीसरी लहर में बच्चों को सुरक्षित रखने के दृष्टिगत 12 वर्ष से कम आयु के बच्चों के अभिभावकों को भी प्राथमिकता के आधार पर बूथ बनाकर उनका वैक्सीनेशन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश के न्यायिक अधिकारी, सरकारी कर्मचारी, शिक्षक एवं पत्रकारों को कोविड वैक्सीन लगाने के लिए जनपदों के कलेक्ट्रेट, तहसील, विकासखण्ड तथा बीएसए के दफ्तर में पृथक रूप से वैक्सीनेशन बूथ की व्यवस्था की जायेगी। उन्होंने बताया कि 18 से 44 वर्ष वाले लोगों के साथ-साथ 45 वर्ष से अधिक आयु वालों का वैक्सीनेशन चल रहा है।

श्री सहगल ने बताया कि प्रदेश में आॅक्सीजनयुक्त बेडों की संख्या में निरन्तर बढ़ोत्तरी की जा रही है। इसके साथ-साथ प्रदेश में आॅक्सीजन की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। कल प्रदेश में 750 मी0 टन आॅक्सीजन की सप्लाई की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 450 से अधिक आॅक्सीजन प्लांट लगाये जा रहे हैं तथा सभी सीएचसी में 20-20 आॅक्सीजन कंसन्टेªटर लगाये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पंजीकृत औद्योगिक इकाइयों द्वारा मजदूरों को काम दिया जा रहा है। औद्योगिक इकाइयों में कोविड हेल्प डेस्क बनाये गये हंै। इसके अलावा जिन औद्योगिक संस्थानों में 50 से अधिक कर्मचारी कार्य कर रहे ऐसे औद्योगिक संस्थानों में लगभग 1400 कोविड केयर सेंटर बनाये गये हंै जिसमें लगभग 5000 बेड हैं। जिससे वहां पर कार्य करने वाले कर्मचारियों को समय से इलाज मिल सके।

वैशाख पूर्णिमा पर होगा पूर्ण चंद्र ग्रहण, कई राशियों के लिए नहीं होगा शुभ : बटुकनाथ

श्री सहगल ने बताया कि  सर्विलान्स के साथ-साथ गाँव में लोगों से सम्पर्क करते हुए कोविड लक्षणयुक्त लोगों की पहचान कर उनका कोविड टेस्ट तथा उन्हें मेडिकल किट प्रदान की जा रही है। निगरानी समितियों के द्वारा गाँव में रहने वाले लोगों से सम्पर्क कर कोविड लक्षणों की जानकारी ली जा रही है। कोविड लक्षण मिलने वाले लोगों का आरआरटी टीम द्वारा एन्टीजन कोविड टेस्ट किया जा रहा है। गाँव में संक्रमणयुक्त लोगों को होम आइसोलेशन में रखने के लिए गाँव में ही पंचायत भवन/स्कूल/सरकारी इमारतों मंे आइसोलेट करके उनका उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गांवों में चलाये जा रहे इस अभियान की विश्व स्वास्थ्य संगठन तथा नीति आयोग द्वारा प्रशंसा की गयी है। 31 मार्च से 21 मई 2021 तक लगभग 65 प्रतिशत कोविड-19 टेस्ट ग्रामीण क्षेत्र में किये गये है।

श्री सहगल ने बताया कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों के लिए कृतसंकल्प है और किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उनकी फसल को खरीदे जाने की प्रक्रिया कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए तेजी से चल रही है। 01 अप्रैल से 15 जून, 2021 तक गेहँू खरीद का अभियान जारी रहेगा। गेहँू क्रय अभियान में अब तक 06 लाख अधिक से किसानों से 33,77,658.63 मी0 टन गेहूँ खरीदा गया है, जो विगत वर्ष से डेढ़ गुना अधिक है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि मास्क का प्रयोग करे, सैनेटाइजर व साबुन से हाथ धोते रहे तथा भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें।

यूपी में 27 जिलों में तूफान ‘यास’ का खतरा, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार प्रदेश में बड़ी संख्या में टेस्टिंग कार्य करते हुए, टेस्टिंग क्षमता निरन्तर बढ़ायी जा रही है। गत एक दिन में कुल 3,26,399 सैम्पल की जांच की गयी है, जो अब तक का सर्वाधिक है। प्रदेश में अब तक कुल 4,70,63,616 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 3,981 नये मामले आये हैं तथा 11,918 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। अब तक 15,37,720 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 76,703 एक्टिव मामलों है जो 30 अप्रैल के कुल एक्टिव मामलों से 75.30 प्रतिशत कम है। उन्होंने बताया कि 47,483 कोविड मरीज होम आइसोलेशन में हैं।

श्री प्रसाद ने बताया कि सर्विलांस की कार्यवाही निरन्तर चल रही है। प्रदेश में अब तक सर्विलांस टीम के माध्यम से 2,84,601 क्षेत्रों में 6,33,175 टीम दिवस के माध्यम से 3,53,89,919 घरों के 17,02,75,251 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। उन्होंने लोगों से कहा कि जिन लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली वो समय आने पर वैक्सीन की दूसरी डोज भी अवश्य लगवाये। उन्होंने लोगों से अपील की है कि मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करे, सैनेटाइजर व साबुन से हाथ धोते रहे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकाॅल का पालन अवश्य करें।

Tags: Navneet Sehgalup news
Previous Post

आशा की किरण बना गन्ना विकास विभाग का‘महिला रोजगार सृजन कार्यक्रम : भूसरेड्डी

Next Post

यूपी ने 624.33 लाख मीट्रिक खाद्यान्न उत्पादन का फिर बनाया नया रिकॉर्ड

Writer D

Writer D

Related Posts

Jitendra Mishra
Main Slider

दोबारा अंदर आने नहीं देंगे… राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा मीडिया पर भड़के

04/09/2026
CJP spokesperson Ashutosh Ranka meets Akhilesh Yadav.
Main Slider

अखिलेश यादव से CJP प्रवक्ता की बंद कमरे में मुलाकात, बैठक ने बढ़ाया सियासी सस्पेंस

04/09/2026
home guard
Main Slider

यूपी में होमगार्ड भर्ती PET की तारीख बदली, अब 14 सितंबर से होगी परीक्षा

04/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने कान्हा भक्ति स्तंभ मार्ग का किया लोकार्पण, नक्काशीदार स्तंभों के पास मंत्री संग ली सेल्फी

04/09/2026
Ninth board meeting of UP Braj Teerth Vikas Parishad under the chairmanship of CM Yogi
Main Slider

वृंदावन परिक्रमा मार्ग को बनाएं सुरक्षित, इस्तेमाल हों बारिश में न फिसलने वाले पत्थर: मुख्यमंत्री

04/09/2026
Next Post
wheat

यूपी ने 624.33 लाख मीट्रिक खाद्यान्न उत्पादन का फिर बनाया नया रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें

Transfer

सीबीसीआइडी में शीर्ष स्तर पर बड़ा फेरबदल, हटाए गए डीजी व एडीजी

03/04/2021
CM Bhajanlal Sharma

कांग्रेस सरकार की बदमाशों से सांठगांठ थी: सीएम भजनलाल शर्मा

14/04/2024

विंग कमांडर अभिनंदन का वीर चक्र से हुआ सम्मान, मेजर विभूति-सूबेदार सोमबीर को मिला शौर्य चक्र

22/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version