• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में 27 जिलों में तूफान ‘यास’ का खतरा, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Writer D by Writer D
24/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Cyclone Midhili

Cyclone Midhili

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंद्रशेखर आजाद विश्वविद्यालय (सीएसए) में मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने उत्तर प्रदेश में मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने अगले चार दिन के भीतर पश्चिम व पूर्वांचल क्षेत्रों के 27 जिलों में भारी तूफान आने की संभावना व्यक्त की है। तूफान की चेतावनी के साथ ही मौसम वैज्ञानिकों ने इन सभी जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है। सभी जिलाधिकारियों को तैयारियां करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

चक्रवात ‘यास’ से उप्र के तीन चौथाई जिलों में भारी तूफान को लेकर मौसम वैज्ञानिकों ने अलर्ट रहने को कहा है। सीएसए कानपुर के मौसम विज्ञानी विभाग ने इन जिलों में अगले चार दिन 24 मई से 28 मई के बीच तूफान आने की चेतावनी दी है।

वैज्ञानिक डॉ एसएन सुनील पाण्डेय ने बताया कि ओमान द्वारा नामित तूफान ‘यास’ जब 24 मई को विकसित होगा तो समुद्र तट से पहले मुश्किल से 500-600 किमी का समुद्री विस्तार होगा। 25 या 26 मई तक तूफान के उत्तर पश्चिम की ओर पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओडिशा तट की ओर आने की उम्मीद है। समुद्री सतह के तापमान और विंड शीयर के मामले में स्थितियां अनुकूल हैं। ऐसे में यह एक भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है।

पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह की 9 जून तक नहीं होगी गिरफ्तारी

इसके बाद, भूमि की निकटता और संभावित प्रवेश इसे और मजबूत करने की अनुमति नहीं दे सकता है। फिर भी तूफान इतना मजबूत होगा कि बहुत भारी वर्षा और उच्च वेग वाली आंधी-हवाओं के कारण खराब मौसम की स्थिति पैदा कर सके। इसका असर ही उप्र के पश्चिम व पूर्वांचल के दर्जनों जिलों में दिख सकता है। मध्य उप्र में मौसम में बदलाव की यह स्थिति ज्यादा प्रभावी नहीं होगा, लेकिन फिर भी मौसम में आए बदलाव का कुछ असर बारिश के रुप में दिख सकता है।

जिलाधिकारियों को तैयारियां रखने के निर्देश

सीएसए द्वारा जारी मौसम अलर्ट के बारे में प्रदेश के 27 जिलों में 24 से 28 मई के बीच तूफान की चेतावनी दी गई है। इन सभी जिलों के जिलाधिकारियों और राहत आयुक्त को अलर्ट पर रहने को कहा गया है। साथ ही इसके लिए सम्बंधित जिलों के लोगों को खुद भी सावधानी के साथ रहने को कहा गया है। इन जनपदों के लोगों को सलाह दी गई है कि वे मौसम पर निगाह रखें और यथासंभव खुद सुरक्षित स्थान पर रहें।

इन जिलों में है तूफान का खतरा

मौसम विभाग की ओर से उप्र के पश्चिम क्षेत्र में स्थित मुरादाबाद, बिजनौर, अमरोहा, संभल, बदायूं, कासगंज जिलों को अलर्ट पर रहने को चेताया गया है। इसी तरह पूर्वांचल में आने वाले जिले सुल्तानपुर, जौनपुर, आंबेडकरनगर, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, बलिया, देवरिया, संत कबीर नगर, महराजगंज, गोंडा, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती और कुशीनगर जनपद को अलर्ट किया गया है। इसके अलावा बहराइच, बाराबंकी, अयोध्या, अमेठी जिले के लिए चेतावनी मौसम विभाग द्वारा जारी की गई है।

Tags: cyclone 'yass'cyclone 'yass' newscyclone 'yass' updatesweather forecastWeather updates
Previous Post

शहनाज के सपोर्ट में आए सिद्धार्थ, मनोज बाजपेई ने दिया दिल जीतने वाला जवाब

Next Post

नहीं थम रहा भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा का फैंस पर कहर, एक के बाद एक..

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

बिना पर्ची-खर्ची 34 हजार युवाओं को मिली नौकरी, युवा अग्निवीर संवाद में बोले सीएम धामी

17/07/2026
PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी के हरियाणवी लहजे के कायल हुए जींदवासी

17/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

वर्षाकाल में नागरिकों को नहीं होनी चाहिए कोई असुविधा: एके शर्मा

17/07/2026
CM Dhami
Main Slider

अग्निवीरों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी

17/07/2026
Rahul Gandhi-Akhilesh Yadav
Main Slider

150 सीटों की मांग पर अड़ी कांग्रेस, जीत के फॉर्मूले पर अड़ी सपा

17/07/2026
Next Post
Bhojpuri actress Monalisa's fury does not stop, one after the other ..

नहीं थम रहा भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा का फैंस पर कहर, एक के बाद एक..

यह भी पढ़ें

firing

अवैध शास्त्रों से हर्ष फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, असलाह बरामद

14/12/2020
Water chestnut

सेहतमंद रहने और वजन घटाने के लिए रोज खाएं सिंघाड़ा

08/07/2021
Virtual Museum Tour

राज्य संग्रहालय के 360 डिग्री वर्चुअल टूर की जल्द ही व्यवस्था करेगी योगी सरकार

07/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version