• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

संदिग्ध अवस्था में युवक का घर में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Writer D by Writer D
06/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
dead body

dead body

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मलिहाबाद के कुशभरी गांव में संदिग्ध अवस्था में युवक का शव उसी के घर मे औंधे मुंह पड़ा मिला। सुबह देर तक भाई के न जागने पर मौके पर पहुंचे बडे भाई सोनू ने डायल 112 पर पुलिस को घटना की सूचना दी। हत्या की सूचना पर मलिहाबाद पुलिस के साथ ही सीओ मलिहाबाद और एसपी ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। शव के आस पास खून की उल्टी पडी थी। मौके पर फारेंसिक टीम भी बुलाई गयी। परिजन व ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे है।

मलिहाबाद के कुशभरी गांव निवासी किसान जगदीश त्रिवेदी के तीन बेटों मे सबसे छोटा हीमेश के बडे भाई सोनू और मंझले भाई टोनू ने बताया कि सडक पर बने नये घर मे ही हम सब लोग साथ साथ रहते थे। हीमेश रात को खाना खाकर गांव के अन्दर बने पुराने घर मे सोने के लिए चला जाता था। सुबह 6 बजे तक उठकर फिर अपने काम मे लग जाता था।

कैटरिंग व्यवसायी से गहने लूटने वाले किन्नर को रेलवे पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रतिदिन की तरह सोमवार देर शाम को गायों का चारा पानी करके खुद भी खाना खाकर हीमेश सोने के लिए पुराने घर चला गया था। मंगलवार सुबह 9 बजे तक वह उठकर घर नये घर नहीं पहुंचा था। पिता ने उसे बुलाकर लाने के लिए सोनू को भेजा था। सोनू ने बताया कि जब वह उसे जगाने पुराने घर पहुंचा तो दरवाजे बंद थे। धक्का देते ही दरवाजा खुल गया। अन्दर कमरे में हिमेश बिस्तर पर नहीं मिला था। इस पर सोनू घर के दूसरे तल पर बने कमरे मे पहुंच गया। दरवाजे के पास ही हीमेश का शव औंधे मुंह पडा था। शव के आस पास खून की उल्टी पडी थी।

यह देख पुलिस को घटना की सूचना दी गयी। घर में शव मिलने की सूचना इलाके में आग की तरह फैल गई। घटना स्थल पर सैकड़ों ग्रामीणों का जमावडा लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की छाबनबीन करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

मृतक के बाबा कृष्ण कुमार त्रिवेदी ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही चार लोगों सत्य नारायण, राम अवध, जुगुल और पारुल के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कराया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीडि़त की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की त तीश कर रही है।

घटना स्थल से मिली कीटनाशक की शीशी

मृतक के परिजन हितेश की हत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं। परिजनों को कहना है कि हितेश की रंजिशन हत्या की गई है। वहीं पुलिस युवक की मौत के पीछे का कारण आत्महत्या मान रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना स्थल की छानबीन के दौरान पुलिस टीम को मौके से कीटनाशक की शीशी मिली है। युवक के मुंह से काफी खून बहा पड़ा था। यह जांच का विषय है कि युवक की हत्या हुई है या उसने आत्महत्या की है। थाना प्रभारी ने बताया कि फॉरेंसिक व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।

Tags: crime newslucknow crime newsLucknow Newsup news
Previous Post

जिला जेल में दो कैदी गुटों में वर्चस्व की जंग, पुलिस ने कराया शांत

Next Post

मात्र 48 घंटों में पुलिस ने किया लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post
hemp recovered

मात्र 48 घंटों में पुलिस ने किया लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

अखिलेश कुमार का अंतिम संस्कार

केरल विमान हादसे में कुर्बानी देने वाले को-पायलट अखिलेश कुमार का हुआ अंतिम संस्कार

09/08/2020
Board Exams

यूपी बोर्ड में नकल पर कसेगी नकेल, परीक्षा केंद्रों का निर्धारण करेगा सॉफ्टवेयर

09/09/2023
Cabinet minister 'Nandi'

योगी के मंत्री का देसी स्टाइल, हैंडपंप पर नहाते दिखे ‘नंदी’

30/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version