• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रहस्यमय ढंग से गायब हुए ढाई वर्षीय बालक की तालाब में मिली लाश

Writer D by Writer D
18/11/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बांदा
0
Dead body

Dead body

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बांदा। जनपद के तिंदवारी थाना क्षेत्र स्थित कस्बे से रविवार को खेलते-खेलते ढाई वर्षीय बालक रहस्यमय ढंग से गायब हो गया था। इस मामले में पिता ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। खोजबीन में जुट पुलिस को गुरुवार को मासूम की लाश (Dead body) तालाब में मिली है।

तिंदवारी कस्बे के भगवती नगर निवासी संतोष कुमार का ढाई वर्षीय इकलौता पुत्र आयांश रविवार को दोपहर लगभग 2.30 बजे घर के पास से खेलते-खेलते अचानक लापता हो गया था। इस पर पिता संतोष ने सभी रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की, लेकिन बच्चे का कहीं पता नहीं चला। तब पिता ने घटना की सूचना पुलिस को दी और बच्चे के अपहरण की आशंका जाहिर की। इस पर पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। इंस्पेक्टर नरेंद्र प्रताप सिंह ने बच्चे की फोटो लेकर सभी चौकियों में पता लगाया, लेकिन बच्चे का काेई सुराग व जानकारी नहीं मिली।

इधर, आज समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने के लिए गया था। तभी प्रतिनिधिमंडल के सदस्य घटनास्थल के पास गए। जहां तालाब के किनारे बच्चे के शव को कुछ कुत्ते नोंच कर खा रहे थे। इस बारे में समाजवादी पार्टी के बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल में शामिल पूर्व सांसद विशंभर निषाद की नजर बच्चे की लाश पर पड़ी। इस पर तत्काल पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस ने शव को बरामद किया।

विधायक ने बताया कि यह एक जघन्य अपराध है। जहां पर बच्चे की डेड बॉडी मिली है, वह वहां बच्चा कतई नहीं जा सकता। क्योंकि तालाब के अगले हिस्से में बहुत कीचड़ है, अगर बच्चा उस तरफ जाता तो कीचड़ में ही फंस जाता इसलिए उसके डूबने की संभावना नहीं है। निश्चित ही बच्चे की हत्या करके उसका शव तालाब में फेंका गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि लापता ढाई वर्षीय बालक का आज शव बरामद हुआ है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे पुलिस उस पर कार्रवाई करेगी।

Tags: banda news
Previous Post

बैंक ऑफ बड़ौदा में 54 लाख के गबन के मामले में मामला दर्ज, बैंक कर्मी निलंबित

Next Post

कंबाइन मशीन के चपेट में आने से दो बच्चियों की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

divyangjan
उत्तर प्रदेश

सरकारी भवनों को दिव्यांग हितैषी बना रही योगी सरकार

27/10/2025
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुस्तफाबाद का नाम होगा ‘कबीरधाम’, सीएम योगी ने विपक्ष के ‘सेक्युलरवाद’ को बताया ‘पाखंड’

27/10/2025
Kapil Sibbal-Azam Khan
Main Slider

जिंदगी रही तो फिर मिलेंगे, नहीं तो ऊपर मिलेंगे… आजम खान को सताया एनकाउंटर का डर

27/10/2025
Dr. Bhaskar Prasad, CMS of Sultanpur, has been suspended.
उत्तर प्रदेश

मेरी नहीं, सरकार और योगी जी की अर्थी निकालो… विवादित बयान के बाद CMS सस्पेंड

27/10/2025
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

‘योगी जी मुझे मंच नहीं मिल रहा’… कलाकार की गुहार सुनते ही मुख्यमंत्री ने दिया ये आदेश

27/10/2025
Next Post
Dead Body

कंबाइन मशीन के चपेट में आने से दो बच्चियों की मौत

यह भी पढ़ें

crook arrested

वांछित इनामी बदमाश को STF ने अलीगढ़ से किया गिरफ्तार

04/06/2021
लता मंगेशकर

बच्चन परिवार के कोरोना पॉजिटिव आने से परेशान लता मंगेशकर

19/07/2020
accident

दो बसों की भीषण टक्कर में सात लोगों की मौत, 11 अन्य घायल

17/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version