• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तालाब में मिला लापता किशोरी का शव

Writer D by Writer D
25/07/2023
in उत्तर प्रदेश, औरैया, क्राइम
0
The entire family was found dead

The entire family was found dead

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

औरैया। उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के अजीतमल क्षेत्र में पिछले दो दिन से लापता एक किशोरी का शव (Dead Body) सोमवार सुबह तालाब में उतराता मिला।

परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि दो दिन पूर्व गुमशुदगी दर्ज कराई थी लेकिन पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने के बाद किशोरी को ढूढंने का प्रयास नही किया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांव पैगूपुर निवासी विमल कुमार गुजरात मे रहकर रंगाई-पुताई का काम करता है। गांव में घर पर उसकी पत्नी पिंकी,पुत्री शिवानी (17), पुत्र शिवम और सनम रहते है। पुत्री शिवानी पास में ही स्थित ओम प्रकाश चौबे महाविद्यालय में बीएससी प्रथम वर्ष में पढ़ रही थी।

शनिवार की शाम शिवानी अचानक लापता हो गयी थी। जिसके बाद उसकी माँ ने पिता को पुत्री के लापता होने की सूचना दी। इस बीच विमल भी गुजरात से गांव पहुँच गया। रविवार को शिवानी की माँ पिंकी ने गांव के ही रहने वाले रोहित पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। सोमवार की सुबह गांव के तालाब में लोगों ने किशोरी का शव (Dead Body) उतराता देखा। जिसके बाद पिंकी ने उसकी पहचान अपनी पुत्री शिवानी के रूप में की।

सूचना मिलते ही सीओ भरत पासवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। तो गुस्साए परिजनों ने शव नहीं उठने दिया और आरोपी की गिरफ्तारी करने की मांग करने लगे। कुछ समय बाद एसपी चारू निगम व अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर कुशवाहा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतिका के परिजनों को कड़ी से कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया। जिसके बाद परिजन माने। पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी चारु निगम ने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Tags: Auraiya Newscrime news
Previous Post

तीन युवक डूबे दो के शव बरामद

Next Post

कार पेड़ से टकरायी तेज रफ्तार कार, तीन की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Education
उत्तर प्रदेश

साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों के नए दौर में उप्र, कक्षा-कक्ष से मिली सीख पर तय होगी भविष्य की शैक्षणिक रणनीति

30/06/2026
Sugarcane Farmers
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने पेराई सत्र 2025-26 में गन्ना किसानों को किया 31,682 करोड़ रुपये का भुगतान

30/06/2026
Lekhpal
उत्तर प्रदेश

ग्राम सचिवालय में 1 जुलाई से बैठेंगे लेखपाल, अब ग्रामीणों को नहीं लगाने पड़ेंगे तहसील के चक्कर

30/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

शुचितापूर्ण ढंग से आयोजित हो यूपीटीईटी, हर अभ्यर्थी को मिले सुरक्षित और तनावमुक्त परीक्षा का वातावरण : मुख्यमंत्री योगी

30/06/2026
Kamal Akhtar
उत्तर प्रदेश

रुचि वीरा विवाद के बीच सपा को बड़ा झटका, कमाल अख्तर ने दिया इस्तीफा

30/06/2026
Next Post
Truck-Trolley Collision

कार पेड़ से टकरायी तेज रफ्तार कार, तीन की मौत

यह भी पढ़ें

Underworld don Arun Gawli

अंडरवर्ल्ड डॉन अरुण गवली को बड़ी राहत, समय से पूर्व रिहा करने का आदेश

05/04/2024
Anil Vij

‘सोच लेना…मेरा नाम अनिल विज है’, मीटिंग में फूटा गृहमंत्री का गुस्सा

13/01/2023
कोरोना वैक्सीन corona vaccine

Corona Vaccine : रूस ने स्पूतनिक-5 की पहली खेप देश के विभिन्न क्षेत्रों में भेजी

12/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version