Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमलखनऊ

लखनऊ एयरपोर्ट पर मिला नवजात का शव, मचा हड़कंप

राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट(Lucknow Airport) में मंगलवार सुबह नवजात का शव मिलने से हड़कंप मच गया। कोरियर कराने आये एजेन्ट के सामान में मौजूद एक डिब्बे के अन्दर मिला नवजात बच्चे का शव मिलने से कार्गो कर्मचारियों में दहशत फैल गयी।

आनन फानन कार्गो स्टाफ द्वारा सीआईएसएफ को सूचना देने के साथ ही कोरियर कराने आये युवक को पकड़कर सीआइएसएफ के हवाले कर दिया। वहीं सीआईएसएफ की पूछताछ के दौरान युवक उक्त शव के बारे में कुछ भी नहीं बता सका।
लखनऊ एयरपोर्ट (Lucknow Airport) पर कार्गो स्टाफ रोज की तरह मंगलवार को भी सुबह कार्गो के लिए बुक होने वाले सामान की स्कैनिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक प्राइवेट कम्पनी का कोरियर एजेन्ट कार्गो के जरिये सामान बुक कराने आया। कार्गो स्टाफ द्वारा जब उसके द्वारा बुक कराये गये सामान की स्केनिंग की जाने लगी तो एक प्लास्टिक के डिब्बे के अन्दर एक नवजात का शव स्केनिंग मशीन में डिटेक्ट हुआ। कार्गो कर्मचारियों द्वारा पैकेट खोले जाने पर उसमें लगभग 1 महीने के बच्चे का शव मिला। यह देख कार्गो कर्मचारियों को होश उड़ गये।

ज्ञान नगरी गोरखपुर की ख्याति में नींव का पत्थर है एमपी शिक्षा परिषद

आनन फानन इसकी सूचना सीआईएसएफ को देने के साथ ही पुलिस को भी दी गयी। फिलहाल कोरियर कम्पनी का कर्मचारी उक्त डिब्बे तथा शव के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सका।
एयरपोर्ट चौकी प्रभारी ने बताया कि लखनऊ एयरपोर्ट (Lucknow Airport) कार्गो परिसर में नवजात का शव मिला है इसके बारे में कोरियर कराने आये व्यक्ति से पूछताछ की जा रही हैं। फिलहाल किसी व्यक्ति द्वारा नवजात के शव को परीक्षण कराने के लिए बाम्बे भेजने की बात सामने आ रही है लेकिन इसके सम्बन्ध में हवाई मार्ग से जाने वाले कोई कागजात कोरियर एजेन्ट नहीं दिखा पाया है फिलहाल मामले की जांच पड़ताल जारी है।

Related Articles

Back to top button