• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फिरौती न मिलने पर चाट की फेरी लगाने वाले की हत्या कर पांडु नदी में फेंका शव

Writer D by Writer D
21/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर जनपद के दक्षिण स्थित बर्रा थाना क्षेत्र में घटी युवक की हत्या ने एक बार फिर संजीत यादव हत्याकांड की यादों को ताजा कर दिया। सोमवार को दो लाख रुपये की फिरौती न मिलने पर चाट की फेरी लगाने वाले युवक का अपहरण के बाद हत्या कर शव पांडु नहीं में फेंकने की घटना प्रकाश में आई। घटना का पता चलते ही पुलिस के होश उड़ गए और बिना समय गवांए फिरौती के लिए कॉल करने वाले नम्बर को सर्विलांस पर लगाया गया और चार आरोपियों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में शव पांडु नदी में फेंकने का पता चलने पर पुलिस नदी में गोताखोरों की मद्द से शव को खोज रही है।

मूलरूप से दतिया खिरियाकडोर निवासी 22 वर्षीय महेंद्र दोहरे बहनोई नंदराम के साथ कर्रही स्थित किराए के मकान में रहता था। दोनों ठेले पर फेरी लगाकर गोलगप्पे बेचते थे। भाई सुरेंद्र का आरोप है कि रविवार की देर शाम फेरी लगाकर लौटते समय रास्ते में जरौली का युवक और उसके तीन दोस्त महेंद्र को सिगरेट पिलाने के बहाने पांडु नदी बनपुरवा ले गए थे। इसके बाद रात करीब साढ़े आठ बजे बहनोई के मोबाइल फोन पर एक काल आई। फोन करने वाले ने कहा कि साले की सलामती चाहते हो तो दो लाख रुपये दे दो। इसके बाद तीन बार फिर काल करके जल्दी रुपए भेजने के लिए कहा। इस पर बहनोई ने बर्रा थाने पहुंचकर सूचना दी।

पुलिस ने पकड़े गए चार आरोपित

प्रकरण की जानकारी मिलने पर पुलिस ने फिरौती के लिए की काल वाले मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाया। इसके बाद पुलिस ने नंबर ट्रेस करके काल करने वाले युवक और उसके तीन साथियों को पकड़कर थाने ले गई। पूछताछ में उसने बताया कि महेंद्र को पांडु नदी किनारे लेकर गए थे और फिर उसे नदी में फेंक दिया।

एडीसीपी दक्षिण डा. अनिल कुमार और एसीपी विकास पांडेय सोमवार को पुलिस टीम के साथ युवक की तलाश में बनपुरवा गांव में पांडु नदी किनारे पहुंचे। थाना प्रभारी अजय सेठ ने बताया पूछताछ में एक युवक ने महेंद्र को पांडु नदी से फेंकने के बाद फिरौती मांगने की बात कबूली है। आरोपित खुद को झांसी का रहने वाला बता रहा है, वह भी यहां पानी वाले बतासे बेचता था। पीएसी और गोताखोरों की मदद से पांडु नदी में महेंद्र की तलाशा कराई जा रही है।

Tags: crime newskanpur newsup news
Previous Post

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किशोरी समेत दो की मौत

Next Post

हर मामले में फायदेमंद है लेमन टी, जानें इसके चमत्कारी फायदें

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

Karwa Chauth 2026: आज जरूर पढ़ें करवा चौथ की ये 3 व्रत कथाएं

29/10/2026
Main Slider

योगी सरकार ने बदले चरित्र प्रमाणपत्र के नियम, अब हिंसा में शामिल युवाओं को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

29/10/2026
क्राइम

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

29/10/2026
उत्तर प्रदेश

दीपावली और छठ पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें अधिकारी : एके शर्मा

29/10/2026
उत्तर प्रदेश

दो पैन कार्ड केस में आजम खान-बेटे को राहत, हाईकोर्ट ने दी जमानत

29/10/2026
Next Post
benefits of lemon tea

हर मामले में फायदेमंद है लेमन टी, जानें इसके चमत्कारी फायदें

यह भी पढ़ें

रस्सी कूदते-कूदते महिला धरती में धंसी, देखिए यह खौफनाक VIDEO

20/01/2022
यश ढुल

सचिन, द्रविड़ और विराट को पीछे छोड़ आगे निकले यश ढुल : टीम इंडिया

20/02/2022
AK Sharma

लगातार छठवें वर्ष भी नहीं बढ़ीं बिजली दरें, एके शर्मा ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

22/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version