Main Sliderउत्तर प्रदेशरायबरेली

ब्लाक प्रमुख पर हुआ जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश की रायबरेली पुलिस ने महराजगंज इलाके में ब्लॉक प्रमुख पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार को महाराजगंज इलाके के असनी गांव निवासी ब्लॉक प्रमुख राजकुमार पासी अपने ट्रैक्टर पर चालक के साथ खेत में जा रहे थे। रास्ते में ट्रैक्टर निकालने को लेकर दूसरे पक्ष के 4-5 लोगों से वाद-विवाद के बाद झगड़ा हो गया, इस घटना में ब्लॉक प्रमुख घायल हो गए।

उन्होंने सूचना पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक महराजगंज मय पुलिस टीम व क्षेत्राधिकारी महाराजगंज मौके पर पहुंचे और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि तहरीर मिलने पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी ।

Related Articles

Back to top button