• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हाईस्कूल की छात्रा की मौत, प्रिंसिपल की इस हरकत से थी आहत

Writer D by Writer D
06/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, उन्नाव, क्राइम
0
Dead Body

Dead body

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उन्नाव में हाईस्कूल की छात्रा स्मृति अवस्थी की मौत से हड़कंप मचा हुआ है। आरोप है कि यहां फीस जमा न होने पर सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल प्रबंधन द्वारा छात्रा पर दबाव बनाया गया था। छात्रा फीस माफी का प्रार्थना पत्र लेकर प्रधानाचार्य सत्येंद्र शुक्ला के पास गई तो उन्होंने इसे स्‍वीकार करने से इनकार कर दिया। आरोप है कि प्रधानाचार्य ने छात्रा को सार्वजनिक रूप से बेइज्जत करते हुए उसे भगा दिया। इससे आहत छात्रा रोते हुए घर पहुंची और बेहोश हो गई। परिजन कुछ समझ पाते तब तक किशोरी की मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और तफ्तीश शुरू कर दी है। मृतक छात्रा सरस्वती विद्या मंदिर में हाईस्कूल की छात्रा थी। उसके पिता ने स्कूल के प्रबंधक और प्रधानाचार्य के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर कोतवाली में स्कूल के प्रधानाचार्य सत्येंद्र शुक्ला पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है।

मामला उन्नाव शहर कोतवाली के आदर्श नगर मोहल्‍ला का है। यहां स्कूल में फीस न जमा होने पर स्कूल प्रबंधन द्वारा किशोरी पर दबाव बनाया गया। स्कूल के बच्चों के सामने टोकने पर किशोरी आहत हो गयी और घर पहुंचते ही बेहोश हो गयी। जब तक उपचार होता, तब तक उसकी मौत हो गयी।

रिश्तों का कत्ल! नाबालिग ने भाई-भांजे की सिलेंडर से सिर कुचलकर की निर्मम हत्या

छात्रा के चाचा रमेश अवस्थी ने बताया कि उनकी भतीजी स्मृति अवस्थी एबी नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में कक्षा 10 की छात्रा थी। कोरोना के कारण उपजी परिस्थितियों के चलते वह तीन माह की फीस जमा नहीं कर पाई थी। इसी सिलसिले में स्‍मृति फीस माफी के लिए प्रार्थना पत्र देने कॉलेज गयी थी। आरोप है कि प्रधानाचार्य ने फीस माफी का प्रार्थना पत्र लेने से इनकार करते हुए सार्वजनिक रूप से बेइज्जत करते हुए उसे भगा दिया। इस अपमान से आहत स्‍मृति रोते-रोते घर पहुंची और बेहोश हो गयी। घर में उसे पानी के छींटे डालने और हिलाने पर भी कोई प्रतिकिया न देख उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस पूरे मामले में क्षेत्राधिकारी (नगर) कृपा शंकर ने बताया कि कोतवाली के अन्तर्गत आदर्श नगर की रहने वाली एक किशोरी जिसकी उम्र लगभग 15 वर्ष है। संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई। इस सम्बंध में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और परिजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Tags: "School Feeshighschoolunnao newsup news
Previous Post

उत्तर प्रदेश के दस जिले हुए कोरोना मुक्त, रिकवरी दर 98.6 फीसदी हुई

Next Post

एक बार फिर गोल्ड से चूका भारत, सेमीफाइनल हारे बजरंग पुनिया

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

‘ मेरे सपनों का उत्तराखंड’ में सीएम धामी ने युवा प्रतिभाओं से किया संवाद, तकनीक और इनोवेशन पर हुई चर्चा

18/09/2026
Main Slider

जल सृष्टि पार्क के लोकार्पण से लौटते समय सीएम धामी ने अचानक रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन के साथ खिंचवाईं सेल्फी

18/09/2026
Main Slider

योगी सरकार शनिवार को 818 अभ्यर्थियों को देगी नौकरी की सौगात, मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र

18/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

भूजल स्रोतों की जांच में यूपी ने देश में पहला स्थान हासिल किया, पंजाब-आंध्र प्रदेश को भी पीछे छोड़ा

18/09/2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में यूपी राइज 2026: युवाओं को जॉब क्रिएटर बनाने की सार्थक पहल

18/09/2026
Next Post
Bajrang Punia

एक बार फिर गोल्ड से चूका भारत, सेमीफाइनल हारे बजरंग पुनिया

यह भी पढ़ें

AK Sharma

जनभावनाओं के अनुरूप बस स्टेशन का कायाकल्प: एके शर्मा

29/01/2026
CM Yogi

गोरखपुर में बनेगा विश्वस्तरीय रोइंग स्पोर्ट्स सेंटर:योगी

26/10/2024
Mahtari Vandan Yojna

महतारी वंदन योजना से महिला सशक्तिकरण की राह हुई मजबूत

07/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version