• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जीते जी अपना क्रिया-कर्म करने वाले शख्स की मौत, कार्ड बांटकर कराया था मृत्यु भोज

Writer D by Writer D
17/01/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, एटा
0
Hakim Singh

Hakim Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एटा। उत्तर प्रदेश के एटा में जीते जी अपना क्रिया-कर्म कराने वाले शख्स की मौत हो गई है। उसकी तेरहवीं में सैकड़ों लोग आए थे। इलाके में इसकी खूब चर्चा हुई थी। हालांकि, तब किसी को नहीं पता था कि वो इतनी जल्दी दुनिया को अलविदा कह देगा। गांव वाले हैरान हैं कि दो दिन पहले हंसते हुए खुद का मृत्यु भोज कराने वाला शख्स आज ईश्वर को प्यारा हो गया है।

बता दें कि एटा निवासी बुजुर्ग हाकिम सिंह (Hakim Singh) ने 15 जनवरी को ही अपना क्रिया-कर्म करवाया था। जीते जी तेरहवीं और पिंडदान करने के पीछे की वजह बताते हुए हाकिम ने कहा था कि परिवार वालों से उसका भरोसा उठ गया है। मरने के बाद वो मेरी तेरहवीं करेंगे या नहीं, इसका पता नहीं। इसलिए जिंदा रहते हुए ही सारी क्रियाएं करा लीं।

अब इस घटना के तीसरे दिन हाकिम सिंह (Hakim Singh) का निधन हो गया है। लोगों का कहना है कि शायद हाकिम को अपनी मौत का पूर्व आभास हो गया था। बताया जा रहा है कि हाकिम की डेथ नेचुरल है। शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया है।

हाकिम सिंह (Hakim Singh) ने कार्ड बांटकर कराया था मृत्यु भोज

बता दें कि सकीट कस्बा के मुहल्ला मुंशी नगर के रहने वाले हाकिम सिंह (Hakim Singh) ने कार्ड छपवाकर अपनी तेरहवीं के निमंत्रण बांटे थे, जिसमें करीब 800 लोग शामिल हुए थे। इससे पहले हाकिम ने तेरहवीं में होने वाले अनुष्ठान पूर्ण कराए थे।

जानकारी के मुताबिक, हाकिम सिंह (Hakim Singh) ने बिहार की एक युवती के साथ विवाह किया था। लेकिन कुछ समय साथ रहने के बाद पत्नी उन्हें छोड़कर अपने घर चली गई। हाकिम की कोई संतान न होने के कारण परिजनों ने उनकी जमीन और मकान पर कब्जा कर लिया। उनके व्यवहार से हाकिम काफी परेशान रहते थे।

22 जनवरी को धामी सरकार कर सकती है सार्वजनिक अवकाश की घोषणा

हाकिम सिंह ने बताया था कि भाई-भतीजे मकान और 5 बीघा खेत के लिए अक्सर उनके साथ मारपीट करते है। उन्होंने कुछ दिनों पहले मारपीट कर हाथ भी तोड़ दिया था। ऐसे में भरोसा नहीं था कि मृत्यु होने के बाद वे लोग मेरी तेरहवीं आदि करेंगे या नहीं।

Tags: amazing newsetah newstrending newsup news
Previous Post

22 जनवरी को धामी सरकार कर सकती है सार्वजनिक अवकाश की घोषणा

Next Post

6 जिलों से अयोध्या धाम के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, योगी सरकार ने तय किया किराया

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

राधा अष्टमी पर राधारानी के 108 नाम के मंत्रो का करें जाप

19/09/2026
Main Slider

‘ मेरे सपनों का उत्तराखंड’ में सीएम धामी ने युवा प्रतिभाओं से किया संवाद, तकनीक और इनोवेशन पर हुई चर्चा

18/09/2026
Main Slider

जल सृष्टि पार्क के लोकार्पण से लौटते समय सीएम धामी ने अचानक रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन के साथ खिंचवाईं सेल्फी

18/09/2026
Main Slider

योगी सरकार शनिवार को 818 अभ्यर्थियों को देगी नौकरी की सौगात, मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र

18/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

भूजल स्रोतों की जांच में यूपी ने देश में पहला स्थान हासिल किया, पंजाब-आंध्र प्रदेश को भी पीछे छोड़ा

18/09/2026
Next Post
Helicopter

6 जिलों से अयोध्या धाम के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, योगी सरकार ने तय किया किराया

यह भी पढ़ें

Mahila Samman Yojna

‘महिला सम्मान-संजीवनी जैसी कोई योजनाएं नहीं’, केजरीवाल के ऐलान को दिल्ली सरकार ने नकारा

25/12/2024
Dilip Jaiswal

नीतीश के चेहरे पर लड़ेंगे चुनाव लेकिन…, दिलीप जायसवाल के बयान से बिहार में हलचल

28/02/2025
SA vs Pak

चेन्नई में मारक्रम का पराक्रम, दक्षिण अफ्रीका की रोमांचक जीत

27/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version