• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कुख्यात माफिया खान मुबारक की मौत

Writer D by Writer D
13/06/2023
in उत्तर प्रदेश, Main Slider, क्राइम, हरदोई
0
Khan Mubarak

Khan Mubarak

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हरदोई। अंडर वर्ल्ड डॉन छोटा राजन गैंग का सदस्य रहा कुख्यात माफिया खान मुबारक ( Khan Mubarak) की बीमारी के चलते जिला अस्पताल में मौत हो गयी। वह पिछले दो साल से हरदोई जिला कारागार में निरूद्ध था।

चिकित्सकों के मुताबिक खान मुबारक ( Khan Mubarak) निमोनिया से पीड़ित था। सोमवार को उसकी तबीयत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। खान मुबारक को उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने जुलाई 2017 को लखनऊ के पीजीआइ क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। उसके पास से कई आधुनिक असलहे भी मिले थे।

खान मुबारक अंडर वर्ल्ड डॉन छोटा राजन गैंग (Chota Rajan Gang) का मुख्य हिस्सा था। उसके खिलाफ अपहरण, हत्या व अन्य संगीन धाराओं में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। उसे प्रशासनिक आधार पर छह मार्च 2020 को लखनऊ जेल से हरदोई जेल शिफ्ट किया गया है।

खान मुबारक मूलतः यूपी के अम्बेडकरनगर का रहने वाला है। वह इलाहबाद विश्विद्यालय का छात्र था तब उसने पहली हत्या की थी। उसके बाद वह अपने भाई जफर सुपारी के पास मुम्बई भाग गया। जफर सुपारी भी छोटा राजन के लिए काम करता था। उसी ने खान मुबारक की छोटा राजन से पहली बार मुलाकात कराई थी। इसके बाद वह छोटा राजन का विश्वासपात्र बन गया और उसके इशारे पर हत्या व रंगदारी जैसे अपराध करने लगा।

हरदोई जिला कारागार में बंद खान मुबारक पिछले कुछ दिन से बीमार चल रहा था और उसका उपचार जिला कारागार के अस्पताल में चल रहा था जहां मेडिकल कालेज के डॉक्टरों की टीम उसका नियमित चेकअप कर रही थी। आज सुबह भी मेडिकल कालेज के डॉक्टर उसको देखने जिला कारागार में गए थे । दोपहर करीब साढ़े तीन बजे उसे सांस लेने में दिक्कत होने पर मेडिकल कालेज में भारी सुरक्षा बंदोबस्त के साथ लाया गया था जहाँ चार बजे उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सीएमओ और फिजिशियन डॉ पंकज मिश्रा के मुताबिक डबल निमोनिया के संक्रमण से उसकी मौत हुई है।

Tags: crime newsHardoi newsMafia Khan Mubarak
Previous Post

आर्यावर्त बैक की मुख्य शाखा में लगी आग

Next Post

दो करोड़ की अफीम बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Shri Krishna
Main Slider

इस दिशा में राधा रानी को करें स्थापित, दूर होंगी विवाह संबंधी समस्याएं

26/05/2026
Nautapa
Main Slider

नौतपा के दौरान करें ये उपाय, सूर्य देव की बरसेगी आप पर कृपा

26/05/2026
Bakrid
Main Slider

कब मनाया जाएगा बकरीद का त्योहार? कैसे शुरू हुई कुर्बानी की परंपरा

26/05/2026
Skin Tanning
फैशन/शैली

धूप में झुलसी त्वचा पर लगाएं ये चीजें, टैनिंग भी होगी कम

26/05/2026
Diabetes
Main Slider

डायबिटीज में खतरनाक होती है ये आदत, ऐसे पहुँचता है नुकसान

26/05/2026
Next Post
Three thugs were arrested and sent to jail

दो करोड़ की अफीम बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Died

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

08/12/2022
gifts

अपनी ही बालिका वधू से ससुर ने की कोर्ट मैरिज, बेटे ने किया हंगामा

05/07/2021
ranveer prasad

यूपी में गंगा समेत कई नदियां उफान पर, सभी तटबंध सुरक्षित : प्रसाद

08/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version