• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तीन बेटियों की हथौड़ा मारकर हत्या करने वाले पिता को मौत की सजा

Writer D by Writer D
13/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ललितपुर
0
sentenced to death

sentenced to death

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तरप्रदेश के ललितपुर जिला एवं सत्र न्यायालय ने अपनी तीन बेटियों की हथौड़ा मारकर हत्या करने वाले पिता को शुक्रवार को मौत की सजा सुनायी।

अपर जिला शासकीय अधिवक्ता राकेश तिवारी ने बताया कि अदालत ने अभियोजन पक्ष की ओर से पेश की गईं दलीलों, साक्ष्यों व गवाहों के आधार पर सुनवाई करते हुए आरोपी पर अपनी ही तीन बेटियों की जघन्य हत्या करने का आरोप सही साबित होने के बाद मृत्युदंड व एक लाख रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड अदा न करने पर एक साल का साधारण कारावास भुगतना होगा।

गौरतलब है कि बानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम वीर निवासी छिदामी उर्फ छिद्दू (35) पुत्र घनश्याम कुशवाहा ने 13 नवंबर 2018 की रात अपनी तीन बेटियों के सिर पर हथौड़ा से वारकर उनकी हत्या कर दी थी और रसोई गैस से घर में आग लगा दी। इस घटना में घर के अंदर लहूलुहान तीनो बेटियां जल गई थीं।

घटना की जानकारी मिलने पर गांव के चौकीदार पूरन सिंह पुत्र रामरतन खंगार सुबह करीब चार बजे आरोपी के चचेरे भाई मनोहर पुत्र भगोने कुशवाहा को लेकर उसके घर पर पहुंचा । दोनों ने किसी तरह सिलिंडर और घर में लगी आग को बुझाकर अंदर जाकर कमरे में देखा तो छिदामी की बेटियां अंजनी (11), रद्दो (07) एवं पुत्तो (04) बुरी तरह से जल गई थीं, जिन्हें जली हुई अवस्था में किसी प्रकार बाहर निकाला और मनोहर के पुत्र दयानंद की सूचना पर डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से तत्काल लहूलुहान झुलसी बेटियों को स्वास्थ्य केंद्र महरौनी भेजा जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने तीनों बेटियों का पोस्टमार्टम कराया था।

अपर जिला शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि पूरन सिंह की तहरीर पर में दर्ज की गई रिपोर्ट में बताया गया कि छिदामी शराब पीकर अपनी पत्नी से मारपीट करता था और दीपावली के एक दो दिन पहले उसने अपनी पत्नी के साथ शराब पीकर मारपीट ‌की थी, जिससे पत्नी अपनी दो बच्चियों को साथ लेकर मायके चली गई थी। पुलिस ने आरोपी छिदामी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था । पूरे मामले की सुनवायी करते हुए निचली अदालत ने आज आरोपी को सजा सुनायी।

Tags: crime newsdeath sentenceLalitpur newsMurder Newsup news
Previous Post

त्रिपुरा हिंसा के विरोध में सुलगा नांदेड़, प्रदर्शनकारियों ने गाड़ियों में की तोड़फोड़

Next Post

धोखाधड़ी कर विधवा के एकाउंट से 18.55 लाख निकाने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Coconut Oil
Main Slider

फूलों सा निखार के लिए करें इन चीजों का सेवन

15/07/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को बनाया स्मार्ट, ओटीआर से बढ़ेगी पारदर्शिता

14/07/2026
The aroma of UP's herbal tea reached America and Europe
उत्तर प्रदेश

यूपी की हर्बल टी की सुगंध पहुंची अमेरिका-यूरोप

14/07/2026
Vishwa Yuva Kaushal Diwas
उत्तर प्रदेश

विश्व युवा कौशल दिवस पर बुधवार को लखनऊ में सजेगा कौशल, रोजगार और नवाचार का महाकुंभ

14/07/2026
Launch of the Bhuli programme
Main Slider

‘भुली’ कार्यक्रम का शुभारंभ: उत्तराखंड की 150 महिला उद्यमियों को मिलेगा तकनीकी, वित्तीय और विपणन सहयोग

14/07/2026
Next Post
arrested

धोखाधड़ी कर विधवा के एकाउंट से 18.55 लाख निकाने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Biogas

पंचगव्य से बनेगी स्किन केयर, बायोगैस से फर्राटा भरेंगी गाड़ियां

26/07/2025
bappi lahiri

ड‍िस्को किंग बप्पी लाहिड़ी का निधन, 69 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

16/02/2022
oxygen

जरुरत से चार गुना ज्यादा ऑक्सीजन मांग रही थी दिल्ली सरकार, ऑडिट रिपोर्ट में खुलासा

25/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version