• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आम्रपाली सोसाइटी लिफ्ट हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर हुईं 8, कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ केस दर्ज

Writer D by Writer D
16/09/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, नोएडा
0
Lifts

Lifts

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नोएडा। दिल्ली से सटे यूपी के ग्रेटर नोएडा में आम्रपाली ड्रीम वैली (Amrapali Dream Valley) में निर्माणाधीन बिल्डिंग में लिफ्ट (Lift) गिरने से अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को लिफ्ट गिरने की घटना के बाद चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि कई मजदूर घायल हो गए थे जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

शनिवार को इलाज के दौरान चार अन्य मजदूरों की भी मौत हो गई जबकि अभी भी एक की हालत गंभीर है। घायल मजदूर जिंदगी की जंग लड़ रहा है। इस हादसे में मारे गए ज्यादातर मजदूर यूपी और बिहार के थे।

शुक्रवार को बिसरख थाना क्षेत्र में हादसा होने के बाद आम्रपाली ड्रीम वैली (Amrapali Dream Valley) को सील कर दिया गया था और वहां पीएसी की तैनाती कर दी गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक ये बिल्डिंग तो आम्रपाली ग्रुप की है लेकिन इसे एनबीसीसी ने टेकओवर कर लिया था। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शुक्रवार को ही निर्माणाधीन प्रोजेक्ट को खाली करा दिया था।

इस घटना को लेकर बताया जा रहा है कि आम्रपाली ड्रीम वैली (Amrapali Dream Valley) हाउसिंग सोसाइटी में अचानक ये हादसा हुआ। उस वक्त लिफ्ट (Lift) में 9 लोग सवार थे जिनमें चार की मौके पर ही मौत हो गई थी। पांच घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिन्होंने 24 घंटे बाद ही दम तोड़ दिया। बचे हुए एक अन्य मजदूर की स्थिति भी गंभीर है। इस हादसे को लेकर स्थानीय प्रशासन का कहना है कि लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ है और अब बिल्डर पर कार्रवाई की जाएगी।

कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ केस दर्ज

इस मामले में कंस्ट्रक्शन करने वाली कंपनी के जीएम सहित नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इन लोगों में गिरधारी लाल कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के जीएम हरीश शर्मा, ऋषभ अरोड़ा लवजीत, एनबीसीसी गौतम बुद्ध नगर के जीएम विकास और आदित्य, मैकेनिकल इंचार्ज राहुल, आम्रपाली ड्रीम वैली साइट इंचार्ज देवेंद्र शर्मा, लिफ्ट स्पेंटेक कंपनी के शैलेंद्र, सुनील के नाम शामिल हैं।

रेलवे कॉलोनी में मकान ढहा, 3 बच्चों समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत

अभी हाल ही में 11 सितंबर को महाराष्ट्र के ठाणे में भी ऐसी ही घटना हुई थी। निर्माणाधीन लिफ्ट गिर जाने की वजह से 7 मजदूरों की मौत हो गई थी। ठाणे में बालकुम नाका के पास संघानिया रनवा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बिल्डिंग का निर्माण करवा रही थी।

Tags: Amrapali Societycrime newsgreater noidaNoida news
Previous Post

रेलवे कॉलोनी में मकान ढहा, 3 बच्चों समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत

Next Post

खड़े ट्रक में घुसी तेज कार, तीन दोस्तों संग चार की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कहा- संस्कृत केवल भाषा नहीं, भारत की सनातन ज्ञानधारा की वाहिका

18/07/2026
13 girl students fell into a septic tank in a madrasa
क्राइम

मदरसे में सेप्टिक टैंक में गिरीं 13 छात्राएं, एक छात्रा की मौत

18/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

सोनम वांगचुक का अनशन भ्रम की राजनीति का जीता-जागता सबूत: केशव मौर्य

18/07/2026
Next Post
Road Accident

खड़े ट्रक में घुसी तेज कार, तीन दोस्तों संग चार की मौत

यह भी पढ़ें

shabnam case

अच्छे से पढ़ना और कुछ मत करना, शबनम ने बेटे को दी नसीहत

22/02/2021
French Ambassador Dr. Thierry Mathu met CM Yogi

फ्रांस के राजदूत डॉ.थियरी माथू ने CM योगी से की शिष्टाचार भेंट

16/12/2024
अमित शाह Amit Shah

शाह का मिशन तमिलनाडु: भाजपा की वेल यात्रा से मची हलचल, साथ होंगे रजनीकांत

21/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version