• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दीपोत्सव 2025 बनेगा अब तक का सबसे भव्य आयोजन

Writer D by Writer D
17/10/2025
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
Deepotsav

Deepotsav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अयोध्या के नवां दीपोत्सव 2025 (Deepotsav) को अब तक का सबसे भव्य, दिव्य और ऐतिहासिक बनाने में जुटी है। प्रभु श्रीराम की नगरी में दीपों की आभा से जगमगाने वाले इस महाउत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में डाॅ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या इस प्रान्तीयकृत दीपोत्सव में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह के निर्देशन में विश्वविद्यालय के शिक्षकों और हजारों स्वयंसेवकों की टीम ने शुक्रवार को दूसरे दिन भी दीपोत्सव (Deepotsav)स्थल पर सेवा और समर्पण की नई मिसाल कायम की।

रिजर्व बसों से वॉलिंटियर्स हुए रवाना

सुबह 10 बजे से विश्वविद्यालय परिसर से रिजर्व बसों में स्वयंसेवकों को राम की पैड़ी के लिए रवाना किया गया। यातायात संयोजक प्रो. अनूप कुमार ने बताया कि प्रातः काल से ही बड़ी संख्या में वॉलिंटियर्स उपस्थित हुए, जिनके उत्साह और ऊर्जा से पूरा परिसर गूंज उठा। सभी स्वयंसेवकों को निर्धारित समूहों में बांटकर दीपोत्सव (Deepotsav) स्थल तक भेजा गया ताकि घाटों पर दीप बिछाने का कार्य सुव्यवस्थित ढंग से हो सके।

कुलपति ने किया सभी घाटों का निरीक्षण

कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह ने दीपोत्सव (Deepotsav) स्थल पर पहुंचकर विभिन्न टीमों के साथ सभी घाटों का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि “दीपोत्सव केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि प्रभु श्रीराम की मर्यादा और आदर्शों का लोक उत्सव है। इसे रामकाज समझकर हर स्वयंसेवक पूरे मनोयोग से योगदान दे रहा है।”

60 फीसदी से अधिक दीप बिछाने का कार्य पूर्ण

विश्वविद्यालय की टीम ने बताया कि इस समय 60 फीसदी से अधिक दीप बिछाए जा चुके हैं, जबकि कई घाटों ने आज ही अपने निर्धारित लक्ष्य को पूरा कर लिया। सभी 56 घाटों पर घाट प्रभारी और समन्वयकों की देखरेख में दीप सजाने का कार्य तेज गति से चल रहा है।

संकल्प के साथ जुटे शिक्षक और स्वयंसेवक

इस भव्य तैयारी के दौरान विश्वविद्यालय के कई वरिष्ठ शिक्षक और अधिकारी भी मौजूद रहे, सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और स्वयंसेवक शामिल रहे।

योगी सरकार की मंशा के अनुरूप जगमगाएगी अयोध्या

हर ओर दीपों की रचना, आस्था की गूंज और ‘जय श्रीराम’ के उद्घोषों के बीच यह दृश्य स्पष्ट कर रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप अयोध्या दीपोत्सव (Deepotsav) 2025 एक ऐसे अध्याय को जन्म देने जा रहा है, जो आने वाले वर्षों तक याद रखा जाएगा।

Tags: deepotsav
Previous Post

अब मुझे अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए परिवार पर आश्रित नहीं होना पड़ता: वर्तिका रावत

Next Post

खाली पेट करें इस बर्तन में रखे पानी का सेवन

Writer D

Writer D

Related Posts

Ravi Kishan
उत्तर प्रदेश

राम मंदिर चढ़ावा मामला: रवि किशन बोले- दोषियों को मिले सबसे कड़ी सजा

15/07/2026
CM Yogi
Main Slider

यूपी में पहली बार कोई सरकार तीसरी बार लगातार रिपीट होगी : योगी आदित्यनाथ

15/07/2026
UP has made a strong mark in the economy in nine years: CM Yogi
उत्तर प्रदेश

नौ वर्षों में उप्र ने देश की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में बनाई मजबूत पहचानः सीएम योगी

15/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने विश्व युवा कौशल दिवस-2026 के अवसर पर 11 युवाओं को किया सम्मानित

15/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

2017 से पहले तत्कालीन सरकार ही सबसे बड़ी अपशगुन थी: सीएम योगी

15/07/2026
Next Post
Copper bottle benefits

खाली पेट करें इस बर्तन में रखे पानी का सेवन

यह भी पढ़ें

Hindi Teacher

इस राज्य को नहीं मिल रहे हिंदी टीचर, खाली रह गईं 2600 सीटें

18/10/2023
covid hospital

गोल्डेन ब्लॉसम होटल और हज हाउस में मिलेगा इलाज, बनेगा 2100 बेड का कोविड हॉस्पिटल

17/04/2021

यूपी कोरोना के 4,095 नए मामले, 3.46 लाख से अधिक लोग रोगमुक्त

01/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version