• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विकसित भारत बनाने का कार्य किसी चित्रकार द्वारा चित्र पर रंग भरने का कार्य नहीं: एके शर्मा

Writer D by Writer D
10/03/2024
in उत्तर प्रदेश, मऊ, राजनीति
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ/मऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं उर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) रविवार को मऊ पहुंचकर वहां कहिनौर स्थित वनदेवी धाम के लिए 130.15 लाख रुपए तथा देईया माता मंदिर स्थल के लिए 146.24 लाख रुपए की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने वनदेवी धाम तथा देईया माता मंदिर स्थल के विकास कार्यों के लिए धन मंजूर करने के लिए पीएम प्रधानमंत्री, सीएम मुख्यमंत्री तथा यहां के विकास कार्यों से जुड़े अन्य विभागों के मंत्रियों को सह नमन कर धन्यवाद दिया।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने इस अवसर पर पुरानी बातों को याद करते हुए कहा कि पिछले 30 से 40 वर्षों में विकास के नाम पर यहां पर एक भी ईट नहीं लगाई गई, इस पवित्र स्थल पर पूरे मऊ के दूर-दूर से अपनी मनोकामनाएं लेकर लोग आते हैं, पूजा अर्चना करते हैं, लोगों की आस्था का यह बहुत बड़ा केंद्र है, योगी सरकार ने आस्था से जुड़े इस केंद्र का विकास करा रही हैं और पीएम प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को पूरा किया जा रहा है। कहा कि देश हमारा विकसित भारत तभी बनेगा, जब एक एक गांव में विकास पहुंचे, लोगों की जरूरते गांव में ही पूरी हो, उन्हें किसी भी कार्य के लिए शहरों की ओर जाने के लिए मजबूर न होना पड़े। इसी प्रकार देश को नैतिक व सांस्कृतिक रूप से संपन्न बनाने के लिए अपने आस्था के केंद्रों, पूजास्थलों को भी संरक्षित व विकसित करना होगा। हमारे सभी पर्यटक स्थल विकसित बने, वहां पर जरूरी सुविधाएं मिले, लोगों को यहां जाने पर खुशी मिले, तभी सही मायने में राष्ट्र विकसित होगा। उन्होंने कहा कि खुरंड से सरसेना जाने वाली रोड के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए भी 18.16 करोड रुपए मंजूर हो चुके है, जल्द ही इस सड़क पर निर्माण कार्य चालू होगा।

AK Sharma

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि विकसित भारत बनाने का कार्य किसी चित्रकार द्वारा चित्र पर रंग भरने का कार्य नहीं है। पीएम प्रधानमंत्री देश के सभी क्षेत्रों का विकास हो, एक-एक व्यक्ति का विकास हो, सभी गरीबों को अनाज व स्वास्थ्य सुविधाएं मिले, लोग संपन्न बने, लोगों के हाथों में काम, रोजगार मिले, तेजी से विकास कार्य हो इसके लिए कार्य कर रहे हैं। हम सभी की भी जिम्मेदारी बनती है कि इन सभी कार्यों के लिए केंद्र सरकार में पीएम मोदी के हाथों को और मजबूत करें।

खेती की लागत को कम करने में बिजली का बहुत महत्वपूर्ण योगदान : एके शर्मा

उन्होंने कहा कि पीएम प्रधानमंत्री विगत 03 महीने के भीतर तीसरी बार मऊ जिले के विकास कार्यों से जुड़े। पहली बार 18 दिसंबर, 2023 को पीएम प्रधानमंत्री ने दोहरीघाट ट्रेन का शुभारंभ किया, दूसरी बार मऊ रेलवे जंक्शन के विकास कार्यों और 11 रेलवे अंडरपास तथा एक रेलवे ओवर ब्रिज का शिलान्यास किया। आज आजमगढ़ जिले से उन्होंने मऊ सहित उत्तर प्रदेश तथा देश के लिए 35 हज़ार करोड रुपए से अधिक लागत की परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इसमें मऊ के लिए ईदारा से फेफना जाने वाली रेलमार्ग के विद्युतीकरण एवं दोहरीकरण का कार्य शामिल है।

इस अवसर पर मऊ के पूर्व जिला अध्यक्ष दिग्विजय राय, रमेश राय, मंडल अध्यक्ष, सुधाकर सिंह, वरिष्ठ कार्यकर्ता, पदाधिकारी तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Tags: ak sharmamau newsnagar vikas mantriup newsurja mantri
Previous Post

कैंची धाम सौंदर्यीकरण के लिए 28 करोड़ स्वीकृत

Next Post

उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ बनाना हमारी सरकार का लक्ष्य : मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

BSB
उत्तर प्रदेश

छात्रों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता, बीएसबी से संबद्ध विद्यालयों को मुख्यधारा से जोड़ रही योगी सरकार

23/06/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड में फायर सेफ्टी पर धामी सख्त, अस्पतालों-कोचिंग सेंटरों समेत सभी बड़े संस्थानों का होगा ऑडिट

23/06/2026
Keshav Prasad Maurya
Main Slider

केशव मौर्य की पहल, CM आवास योजना में एसिड अटैक पीड़ितों को प्राथमिकता

23/06/2026
Khan Global Classes sealed after Lucknow fire
Main Slider

लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रयागराज में बड़ी कार्रवाई, खान ग्लोबल क्लासेस सील

23/06/2026
CM Yogi pays tribute to Dr. Shyama Prasad Mukherjee
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रवाद की लौ प्रज्ज्वलित करता रहेगा डॉ. मुखर्जी का बलिदान: मुख्यमंत्री

23/06/2026
Next Post
Forest Fire

उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ बनाना हमारी सरकार का लक्ष्य : मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

रोजा इफ्तार की पार्टियां करने वाले अब मन्दिर में टेक रहे माथा : केशव मौर्य

31/10/2021
arrested

विदेशों में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

14/11/2020
whatsapp

भारत सरकार ने व्हाट्सअप के सीईओ से पत्र लिख कर मांगा जवाब

19/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version