• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पहले खिताब के लिए 4 बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी दिल्ली कैपिटल्स

Desk by Desk
10/11/2020
in Categorized
0
mumbai indians

मुंबई इंडियन

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| पांचवां खिताब जीतने के इरादे लेकर उतरने वाली सितारों से सजी मुंबई इंडियंस मंगलवार को दुबई में आईपीएल फाइनल में उतरेगी तो उसके सामने पहली बार खिताबी मुकाबले में जगह बनाने वाली आत्मविश्वास से भरी दिल्ली कैपिटल्स खड़ी होगी जिसके पास ‘मैच विनर्स’ की कमी नहीं है।

रोमांच से भरपूर मुकाबलों के 52 दिन पूरे होने के बाद अब इस ‘खास’ आईपीएल का एक आखिरी मैच बचा है। खास इसलिए कि तमाम चुनौतियों और बाधाओं के बावजूद इसके सफल आयोजन ने दर्शकों को कोरोना वायरस महामारी से पैदा हुई नकारात्मकता से निजात पाने में मदद की है।

गौतम गंभीर ने अपनी Fantasy XI में दिल्ली के इस खिलाड़ी को बनाया कप्तान

ऐसा बहुत कम ही होता है कि सबसे प्रबल दावेदार दो टीमें ही खिताब के लिए आपस में टकराएं। इस बार हालांकि टॉप दो टीमें ही आमने-सामने हैं। मुंबई ने 15 में से 10 मैच जीते जबकि दिल्ली ने 16 में से नौ मैचों में जीत दर्ज की। मुंबई के खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट में शुरू ही से दबदबा बनाए रखा। मुंबई के बल्लेबाजों ने 130 छक्के जड़े हैं जबकि दिल्ली ने 84 छक्के जमाए हैं। क्विंटान डिकॉक का प्रदर्शन खास तौर पर काबिले तारीफ रहा, वहीं रोहित ने अपनी हैमस्ट्रिंग चोट को लेकर तमाम आशंकाओं को निर्मूल साबित करते हुए अच्छी कप्तानी की।

दिल्ली के लिए शिखर धवन 600 से अधिक रन बना चुके हैं। अब उन्हें जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट के सटीक यॉर्कर और इनस्विंग का सामना करने के लिए कुछ खास करना होगा। इस सीजन में तीन मैचों में मुंबई ने दिल्ली पर एकतरफा जीत दर्ज की है लेकिन अगर सबसे अहम मुकाबले में दिल्ली बाजी मार लेती है तो ये तीनों हार बेमानी हो जाएंगी।

दूसरे क्वालीफायर में लगा कि दिल्ली ने सही टीम संयोजन तलाश लिया है। पारी की शुरुआत मार्कस स्टोइनिस से कराने का फैसला सही रहा। श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत के औसत फॉर्म को देखते हुए शिमरोन हेटमायर पर तेज बल्लेबाजी का जिम्मा होगा। पावरप्ले में आर अश्विन पर बड़ी जिम्मेदारी होगी।

Tags: cricketcricket newsDelhi CapitalsDelhi Capitals Playing XIhardik pandyaIPLIPL 2020IPL 2020 FinalIPL 2020 Final MatchIPL Final Teamipl newslatest cricket newsMumbai IndiansMumbai Indians Playing XImumbai indians vs delhi capitalsMumbai Indians Vs Delhi Capitals Playing XIRohit Sharmashikhar dhawanShreyas Iyerआईपीएल 2020आईपीएल 2020 फाइनलआईपीएल 2020 फाइनल मैचदिल्ली कैपिटल्समुंबई इंडियंसमुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच
Previous Post

गौतम गंभीर ने अपनी Fantasy XI में दिल्ली के इस खिलाड़ी को बनाया कप्तान

Next Post

बिहार चुनाव : जीतनराम मांझी का स्ट्राइक रेट काफी खराब, सिर्फ एक सीट पर आगे

Desk

Desk

Related Posts

forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
CM Yogi
Categorized

दिल्ली अग्निकांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा शोक

03/06/2026
Sawan
Categorized

कब शुरू होगा भगवान शिव का प्रिय महीना? जानिए सावन सोमवार और पूजा का महत्व

02/06/2026
Peanut
Categorized

मूंगफली से बनाएं ये टेस्टी डिश, कभी भी उठाए इसका लुत्फ

21/05/2026
Next Post
जीतनराम मांझी Jitan Ram Manjhi

बिहार चुनाव : जीतनराम मांझी का स्ट्राइक रेट काफी खराब, सिर्फ एक सीट पर आगे

यह भी पढ़ें

gold

सोने की शुद्धता के लिए हॉलमार्किंग सेंटर की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू

23/08/2020
cm yogi

योगी सरकार की तीसरी नेत्र से नहीं बच पाएंगे अब अपराधी

27/04/2022

आम जन तक पहुंचे आजादी के अमृत महोत्सव का संदेश : पुष्कर धामी

04/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version