• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘मेरे पिता को गाली गालियां दी…’, बिधूड़ी के बयान को लेकर भावुक हुईं CM आतिशी

Writer D by Writer D
06/01/2025
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Atishi

CM Atishi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी के बयान पर दिल्ली की सीएम आतिशी (CM Atishi) रो पड़ीं। उन्होंने कहा कि मेरे पिताजी 80 साल के हो गए। उन्होंने हजारों बच्चों को पढ़ाया है। वो इतने बीमार रहते हैं कि बिना सहारे के चल तक नहीं पाते। रमेश बिधूड़ी अपने काम पर वोट मांगें। मेरे पिता को गाली देकर वोट नहीं मांगें। उन्होंने मेरे पिताजी को गालियां दीं। देश की राजनीति घटिया स्तर पर पहुंच चुकी है। बिधूड़ी बताएं कि 10 साल में लोगों के लिए उन्होंने क्या किया?

उन्होंने (CM Atishi) कहा कि कालकाजी के लोगों को बताएं कि उन्होंने दस साल क्या किया। उसका हिसाब दें? बिधूड़ी जी अपने काम पर वोट मांगे। मेरे पिता जी को गाली देकर वोट मांग रहे हैं। ये बेहद दुख की बात है कि मेरे पिता बुजुर्ग पिता को गालियां देकर वोट मांग रहे हैं वो।

रमेश बिधूड़ी ने क्या कहा था?

रमेश बिधूड़ी ने रविवार को रोहिणी में आयोजित पार्टी की ‘परिवर्तन रैली’ को संबोधित करते हुए कहा था कि दिल्‍ली की खड़ाऊं मुख्यमंत्री आतिशी ने तो अपना बाप ही बदल लिया। वह मार्लेना से सिंह हो गई। अरे ये मार्लेना, ये तो सिंह बन गई भइया। नाम बदल दिया। केजरीवाल ने बच्चों की कसम खाई थी भ्रष्टाचारी कांग्रेस के साथ नहीं जाऊंगा। मार्लेना ने नाम बदल दिया। पहले मार्लेना थी, अब सिंह बन गई। ये इनका चरित्र है।

उन्होंने मंच से सीएम आतिशी (CM Atishi) के मां-बाप पर भी हमला बोला और दावा करते हुए कहा था कि इन्हीं मार्लेना के पिता और मां ने संसद हमले के दोषी अफजल गुरू की माफी के लिए मार्लेना की मां और पिता ने याचिका दी थी।

बता दें कि दिल्ली में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। केजरीवाल के सामने अपनी सरकार फिर से बनवाने की चुनौती है तो वहीं बीजेपी 1998 से सत्ता से दूर होने का मलाल खत्म करना चाहती है। इसी बीच दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की सरकार के बाद कांग्रेस भी सत्ता सुख अपने दम पर नहीं ले सकी। यानी कहीं सत्ता बचाने की चुनौती है तो कहीं सत्ता में आने की बेचैनी है। ऐसे में बयानबाजी का दौर जारी है। और इसी क्रम में बीजेपी के पूर्व सांसद और कालकाजी से उम्मीदवार बिधूड़ी ने पहले प्रियंका गांधी को लेकर विवादित बयान दिया। फिर उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी पर भी अपमानजनक टिप्पणी कर दी।

Tags: CM Atishidelhi electionsNationalnewsramesh bidhudi
Previous Post

भारत में पैर पसार रहा है चीन HMPV वायरस, अहमदाबाद में 2 महीने का बच्चा पॉजिटिव

Next Post

दिल्ली चुनाव में कांग्रेस का बड़ा दांव, ‘प्यारी दीदी योजना’ से दी केजरीवाल को पटखनी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

PM मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर CM धामी ने की गंगा आरती

12/10/2026
राष्ट्रीय

माता मनसा देवी मंदिर में अब 24 घंटे टूरिस्ट पुलिस तैनात, CM सैनी ने किया उद्घाटन

12/10/2026
राष्ट्रीय

उपचुनावों के नतीजों पर अनिल विज का तंज, बोले- जनता ने विपक्ष को नकारा

12/10/2026
Heavy Rain
नई दिल्ली

दिल्ली-NCR में बारिश से मौसम सुहाना, जानें अगले 5 दिनों का IMD अपडेट

12/10/2026
पंजाब

‘साढ़े चार साल के काम से जीता जनता का भरोसा’, बोले भगवंत मान

12/10/2026
Next Post
Congress announced Pyari Didi scheme in Delhi

दिल्ली चुनाव में कांग्रेस का बड़ा दांव, 'प्यारी दीदी योजना' से दी केजरीवाल को पटखनी

यह भी पढ़ें

CM Yogi

कीर्ति चक्र विजेता शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की मूर्ति का सीएम योगी ने किया अनावरण

21/08/2024
Lakhimpur violence

लखीमपुर हिंसा: मुख्यारोपी आशीष मिश्रा की जमानत पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

18/01/2022
IS suicide bomber

भारतीय राजनेता को मारना चाहता था IS का सुसाइड बॉम्बर, रूस ने किया अरेस्ट

22/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version