• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कीर्ति चक्र विजेता शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की मूर्ति का सीएम योगी ने किया अनावरण

Writer D by Writer D
21/08/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने बुधवार को राजधानी के बुद्धेश्वर चौराहे पर कीर्ति चक्र विजेता शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह (Martyr Captain Anshuman Singh) की मूर्ति का अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत माता के महान सपूत कैप्टन अंशुमान सिंह, जो 19 जुलाई 2023 को अपने सहयोगियों की रक्षा करते हुए सियाचिन में शहीद हुए थे, उनके पिता रवि प्रताप सिंह व माता मंजू सिंह व परिवार का देश ऋणी है और हम उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। हम उनकी स्मृतियों को नमन करते हैं।

मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने कहा है कि इस मौके पर उपस्थित भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों और जवानों का वह अभिनंदन करते हैं। मुख्यमंत्री ने मूर्ति स्थापना और बुद्धेश्वर चौराहे के सुंदरीकरण की पहल के लिए लखनऊ नगर निगम की सराहना भी की।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि कोई भी देश अपनी स्वाधीनता की रक्षा तभी कर सकता है, जब वह अपने अतीत को स्मरण करते हुए अपने गौरवशाली क्षणों से प्रेरणा ग्रहण करता है। हम सब जानते हैं कि देश की आजादी के बाद सीमाओं की सुरक्षा के लिए हमारे बहादुर जवानों ने अपने प्राणों बाजी लगाते हुए देश की सुरक्षा को सुनिश्चित किया और इसीलिए हर भारतवासी के मन में सेना के सभी जवानों के प्रति अपार सम्मान और स्नेह का भाव छिपा होता है। यह स्नेह और सम्मान का भाव हमारे सैनिकों और उनके परिवारों के उत्साह को कई गुना बढ़ जाता है। आज यह क्षण हमारे सामने है, जब हम शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

पलक झपकते ही कुएं में समा गया पक्का मकान, बड़ा हादसा टला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जो पंच प्रण हम लोगों को दिलाये हैं, उनमें से एक सैनिकों के सम्मान का भी है। प्रदेश में 2017 में हमारी सरकार बनने के बाद यह सुनिश्चित किया कि देश की सीमाओं की सुरक्षा करते हुए और आंतरिक सुरक्षा सुदृढ़ करते हुए या फिर कानून व्यवस्था में अपना योगदान बनाए रखने में अपना योगदान देने वाले जवान, चाहे वह सेना के हों या अर्धसैनिक या पुलिस बल से जुड़े हों, यदि वह अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए वीरगति को प्राप्त होते हैं, तो प्रदेश सरकार अपनी ओर से भी पचास लाख रुपये की सहायता प्रदान करती है। परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी दी जाती है। शहीदों की स्मृति को जीवंत रखने के लिए उनकी प्रतिमा की स्थापना के साथ-साथ संस्था या सड़क आदि का नामकरण भी किया जाता है।

गौरतलब है कि कैप्टन अंशुमान सिंह का जन्म देवरिया जिले में हुआ था। उनकी सेवाओं के लिए उन्हें भारत सरकार ने मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया है। नगर निगम लखनऊ द्वारा इस चौराहे पर मूर्ति स्थापना के आज के इस कार्यक्रम में ग्राम्य विकास विभाग की राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, नगर प्रमुख सुषमा खर्कवाल, सेना के लेफ्टिनेंट जनरल मुकेश चड्ढा, लेफ्टिनेंट जनरल कविता सहाय, मेजर जनरल सलिल सेठ, मेजर जनरल समर चटर्जी, मेजर जनरल जे देवनाथ, मेजर जनरल करमाकर और शहीद कैप्टन अंशुमान के परिवारीजन उपस्थित थे।

Tags: cm yogiLucknow NewsYogi News
Previous Post

पलक झपकते ही कुएं में समा गया पक्का मकान, बड़ा हादसा टला

Next Post

आसान नहीं कल्याण सिंह होना: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरा डिजिटल स्वगणना प्रपत्र

16/05/2026
CM Yogi
Main Slider

वैश्विक चुनौतियों के प्रति अलख जगाएं एमपीएसपी की संस्थाएं: मुख्यमंत्री

16/05/2026
CM Dhami
Main Slider

माँ वाराही धाम का भव्य पुनर्निर्माण बनेगा आस्था और पर्यटन का नया केंद्र : धामी

16/05/2026
Prateek Yadav
Main Slider

प्रतीक यादव को मासूम बेटी की अनोखी विदाई, गंगा में बहाया ‘आई लव यू’ का कार्ड

16/05/2026
CM Yogi
Main Slider

अब हफ्ते में 2 दिन Work From Home, श्रम विभाग का बड़ा फैसला

16/05/2026
Next Post
CM Yogi paid tribute to Kalyan Singh

आसान नहीं कल्याण सिंह होना: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Murder

युवक की गोली मारकर हत्या, कुएं में मिला शव

16/10/2022
shot

प्रधान पति की गोली मारकर हत्या, स्कूल परिसर में फेंका शव

27/04/2021
cloudburst

कुल्लू में बादल फटने से मची भारी तबाही, कई लोग लापता

06/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version