• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिल्ली-एनसीआर, यूपी और राजस्थान में 24 से 36 घंटों में होगी बारिश

Desk by Desk
29/11/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
बारिश rain

बारिश

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। चक्रवाती तूफान निवार गुजर गया है। इसका असर देश के कई राज्यों में देखने को मिल रहा है। कई राज्यों में बारिश की शुरुआत हो चुकी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले हफ्ते में बारिश के साथ पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी भी देखने को मिलेगी। दक्षिणी राज्यों को लेकर बताया गया है कि यहां एक दिसंबर से भारी बारिश शुरू हो जाएगी।

मैदानी इलाकों में लोगों को भीषण सर्दी का सामना करना पड़ सकता है। जिस तरह अक्तूबर और नवंबर की शुरुआत ठंड के साथ हुई, उसी तरह दिसंबर की शुरुआत भी कड़ाके की सर्दी के साथ होने वाली है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले हफ्तों में होने वाली बारिश से मैदानी इलाकों में भीषण सर्दी पड़ने वाली है।

भारतीय मौसम विभाग ने बताया है कि दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई इलाकों में गुरुवार से रविवार तक हल्की बारिश होने की संभावना है। इस कारण इन क्षेत्रों में कड़ाके की सर्दी का आगमन होने वाला है। वहीं, पहाड़ी इलाकों में होने वाली बर्फबारी भी मैदानी इलाकों के लिए शीतलहर के साथ मुसीबत लाने वाली है।

दुनिया के 70 फीसद बच्चों को दी जाती है सीरम इंस्टीट्यूट में बनी कोई न कोई वैक्सीन

वहीं, बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवाती तूफान के दस्तक देने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बन चुका है। जो आने वाले 36 घंटे में डीप डिप्रेशन में बदल सकता है। अगले 24 घंटे में इसके अधिक ताकतवर होने की संभावना है।

इससे एक बार फिर दक्षिण भारत में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि एक दिसंबर को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम और भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। तमिलनाडु और पुडुचेरी के कई इलाकों में दो और तीन दिसंबर को भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने बताया कि कश्मीर के कई इलाकों में हो रही बर्फबारी के अगले सप्ताह रुकने की संभावना है। हालांकि, उत्तर भारत में कई जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग के स्की-रिसॉर्ट में रात के दौरान चार इंच ताजा बर्फबारी दर्ज की गई, जबकि दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में लगभग एक इंच बर्फ दर्ज की गई।

उत्तर भारत में जारी शीतलहर का असर राजस्थान में देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने बताया है कि राज्य में 27-28 नवंबर से हल्के कोहरे का असर देखने को मिलेगा। माउंट आबू में शनिवार को न्यूनतम तापमान एक डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले शुक्रवार को यहां का तापमान जमाव बिंदु पर पहुंच गया था।

Tags: 24 से 36 घंटों में होगी बारिशheavy rain and lightningheavy rain and lightning threatHeavy thunderstormimdIndia News in HindiLatest India News UpdatesrainWeather alertweather forecastWeather NewsWeather Updateबारिशमौसम विभाग
Previous Post

देश का विदेशी मुद्रा भंडार ढाई अरब से बढ़कर पहुंचा 575 अरब डॉलर के पार

Next Post

कृषि कानूनों पर मोदी सरकार को मायावती ने चेताया, कही ये बात

Desk

Desk

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
Next Post
मायावती Mayawati

कृषि कानूनों पर मोदी सरकार को मायावती ने चेताया, कही ये बात

यह भी पढ़ें

चाणक्य नीति- लाख कोशिश करने के बाद भी इस चीज से नहीं जीत सकता मनुष्य

25/08/2020
makhana

फेस पर आएगा इंस्टेंट ग्लो, इस फेसपैक का करें इस्तेमाल

19/09/2024
Electrocution

ट्यूबवेल के पानी में उतरा करंट, दो किशोरों की मौत

30/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version